Delhi Weather: राजधानी में AQI 138 के साथ हवा मध्यम, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक
दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गयी और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री अधिक है। पालम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है, जबकि लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। रिज मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है।
वहीं, आया नगर में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि के दौरान शहर के मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 138 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।
Jantar Mantar Protest | सुरक्षा घेरा तोड़कर JDU दफ्तर के रास्ते जंतर-मंतर में कूदे CJP नेता Sourav Das और Ashutosh Ranka, पुलिस ने हिरासत में लिया
मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पाबंदियों को धत्ता बताते हुए जंतर-मंतर परिसर में चुपके से घुसने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दो प्रमुख नेताओं-सौरव दास और आशुतोष रंका- को हिरासत में ले लिया है। ये दोनों नेता वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
यह कार्रवाई तब हुई है जब दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था के मुद्दों का हवाला देते हुए किसी भी पार्टी या संगठन को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है और इस जगह को "निर्धारित विरोध स्थल" की सूची से भी हटा दिया है।
ये दोनों नेता भारी सुरक्षा घेरे को चकमा देकर उस तरफ से अंदर घुसने में कामयाब रहे, जहाँ JDU का राष्ट्रीय कार्यालय स्थित है। घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "तिरंगा लिए हुए 'कॉकरोच' आज सुबह जल्दी जंतर-मंतर में घुस गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।"
वीडियो में दास, रंका और अन्य लोग JDU कार्यालय के गेट से कूदकर जंतर-मंतर परिसर में घुसते और तिरंगा लहराते हुए "भारत माता की जय" और "ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें" के नारे लगाते हुए दिखाई दिए।
वीडियो में CJP नेता रंका और दास, कुछ स्वयंसेवकों के साथ, हाथों में तिरंगा लिए गेट फांदकर प्रदर्शन करने के लिए उस इलाके में घुसते हुए दिख रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने "भारत माता की जय" और "ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें" के नारे लगाए, जबकि वहाँ तैनात पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे उनकी पुलिस के साथ थोड़ी झड़प भी हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ले जाया गया।
दिपके ने पोस्ट में लिखा, "विरोध करने के अधिकार को खत्म नहीं किया जा सकता।" उन्होंने जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध स्थल की सूची से हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









.jpg)
