सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त:72,150 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
शेयर बाजार में आज यानी 13 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 72,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 22,400 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, IT और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट अमेरिकी बाजार में 12 अक्टूबर को मिलाजुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिनों में 24 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 12 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 548 अंक नीचे 71,925 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंक की गिरावट रही, ये 22,363 पर बंद हुआ था।
कितनी तारीख से शुरू होंगे भारत और जिम्बाब्वे के टी20 मैच, जानिए किस दिन से पहली बार एक्शन में दिखेंगी देश की नई कप्तान
India Women vs Zimbabwe Women : भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपनी अगली सीरीज के लिए तैयार है, जहां उसे जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. इस सीरीज में पहली बार नई कप्तान स्मृति मंधाना फूल टाइम इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की कप्तानी करती हुई नजर आएंगी. हरमनप्रीत कौर को कप्तानी से हटाकर हाल ही में स्मृति मंधाना को टीम की नई कप्तान बनाया गया है, जिसके बाद से इंडियन क्रिकेट टीम के कई बदलाव हुए हैं. टीम में कई युवा और नए खिलाड़ियों को चांस मिला है. ये सीरीज कितनी तारीख से शुरू होगा. आइए जानते हैं.
Taking charge to ???????????????????? ???????? ???? ???????????? ???????????? ✨????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 13, 2026
???? Soak in Smriti Mandhana's 1️⃣st day in training as #TeamIndia Captain ????????#INDvZIM | @mandhana_smriti | @mflone_ pic.twitter.com/EMLJrJmISS
भारत की महिला क्रिकेट टीम इस समय छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं, जहां टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अगला मैच खेलना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिालफ अपनी इस व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए कमर कस रही है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम रायपुर में स्मृति मंधाना और अमोल मजूमदार की लीडरशिप में स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस कर रही है.
Chhattisgarh | The Indian Women’s National Cricket Team practices at the stadium ahead of the white-ball series to be played against the Zimbabwe Women’s National Cricket Team
— ANI (@ANI) October 12, 2026
The 1st T20 match will be played on 16 October in Raipur pic.twitter.com/pMwTWFQmYa
कितनी तारीख से शुरू होंगे भारत-जिम्बाब्वे के टी20 मैच
भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 मुकाबले 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं. इन मुकाबलों का अंत 20 अक्टूबर को यानी मंगलवार को होगा. तीन मैचों की टी20 सीरीज में स्मृति मंधाना के साथ शेफली वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी.
इसके बाद इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम का दूसरा टी20 मैच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद तीसरा टी20 मैच 20 अक्टूबर को होगा. ये दोनों मुकाबले भी रायपुर स्टेडियम में होंगे. वहीं ये दोनों मैच शाम 7 बजे से ही शुरू होंगे. इन सभी मुकाबलों का समय एक ही रहने वाला है.
कब और कहां होगा पहला टी20 मुकाबला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला 16 अक्टूबर यानी की शुक्रवार को खेला जाने वाला है. ये मुकाबला छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थिति शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:00 होगी. वहीं इस मैच का टॉस 6:30 पर किया जाएगा.
Action returns home for the #AsianGames Gold Medallists ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 11, 2026
Swipe through the complete pre-series guide as #TeamIndia gears up to face Zimbabwe from October 1⃣6⃣ onwards ????️ #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/IsNHLvZw1F
टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतीमानी कलिता, मिन्नू मणि.
Honoured. Grateful. Ready. ????@mandhana_smriti reflects on the immense pride of becoming #TeamIndia Captain and carrying the legacy forward ???????????? pic.twitter.com/qFooagUeJr
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 6, 2026
भारत और जिम्बाब्वे की टी20 सीरीज का शेड्यूल
|
मैच नंबर |
दिन |
तारीख |
समय (IST) |
मैच |
वेन्यू |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
शुक्रवार |
16 अक्टूबर 2026 |
शाम 7:00 बजे |
पहला टी20I |
रायपुर |
|
2 |
रविवार |
18 अक्टूबर 2026 |
शाम 7:00 बजे |
दूसरा टी20I |
रायपुर |
|
3 |
मंगलवार |
20 अक्टूबर 2026 |
शाम 7:00 बजे |
तीसरा टी20I |
रायपुर |
ये भी पढ़ें : IND VS WI: कल कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? जानिए कहां FREE में देख सकेंगे मैच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





