Responsive Scrollable Menu

कितनी तारीख से शुरू होंगे भारत और जिम्बाब्वे के टी20 मैच, जानिए किस दिन से पहली बार एक्शन में दिखेंगी देश की नई कप्तान

India Women vs Zimbabwe Women : भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपनी अगली सीरीज के लिए तैयार है, जहां उसे जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. इस सीरीज में पहली बार नई कप्तान स्मृति मंधाना फूल टाइम इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की कप्तानी करती हुई नजर आएंगी. हरमनप्रीत कौर को कप्तानी से हटाकर हाल ही में स्मृति मंधाना को टीम की नई कप्तान बनाया गया है, जिसके बाद से इंडियन क्रिकेट टीम के कई बदलाव हुए हैं. टीम में कई युवा और नए खिलाड़ियों को चांस मिला है. ये सीरीज कितनी तारीख से शुरू होगा. आइए जानते हैं. 

भारत की महिला क्रिकेट टीम इस समय छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं, जहां टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अगला मैच खेलना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिालफ अपनी इस व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए कमर कस रही है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम रायपुर में स्मृति मंधाना और अमोल मजूमदार की लीडरशिप में स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस कर रही है. 

कितनी तारीख से शुरू होंगे भारत-जिम्बाब्वे के टी20 मैच

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 मुकाबले 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं. इन मुकाबलों का अंत 20 अक्टूबर को यानी मंगलवार को होगा. तीन मैचों की टी20 सीरीज में स्मृति मंधाना के साथ शेफली वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी.

इसके बाद इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम का दूसरा टी20 मैच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद तीसरा टी20 मैच 20 अक्टूबर को होगा. ये दोनों मुकाबले भी रायपुर स्टेडियम में होंगे. वहीं ये दोनों मैच शाम 7 बजे से ही शुरू होंगे. इन सभी मुकाबलों का समय एक ही रहने वाला है.

कब और कहां होगा पहला टी20 मुकाबला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला 16 अक्टूबर यानी की शुक्रवार को खेला जाने वाला है. ये मुकाबला छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थिति शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:00 होगी. वहीं इस मैच का टॉस 6:30 पर किया जाएगा. 

टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतीमानी कलिता, मिन्नू मणि. 

भारत और जिम्बाब्वे की टी20 सीरीज का शेड्यूल

मैच नंबर

दिन

तारीख

समय (IST)

मैच

वेन्यू

1

शुक्रवार

16 अक्टूबर 2026

शाम 7:00 बजे

पहला टी20I

रायपुर

2

रविवार

18 अक्टूबर 2026

शाम 7:00 बजे

दूसरा टी20I

रायपुर

3

मंगलवार

20 अक्टूबर 2026

शाम 7:00 बजे

तीसरा टी20I

रायपुर

ये भी पढ़ें : IND VS WI: कल कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? जानिए कहां FREE में देख सकेंगे मैच

Continue reading on the app

हूती हमलों के बीच 17 अक्टूबर तक बंद किया गया रियाद एयरपोर्ट, सऊदी अरब के एयर डिफेंस पर उठे सवाल

Houthi Attacks in Saudi Arabia: यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 17 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है. बता दें कि लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों ने सऊदी अरब में हवाई सेवाओं को प्रभावित किया है. इसके साथ ही सऊदी अरब की सुरक्षा व्यवस्था और एयर डिफेंस सिस्टम की क्षमताओं को लेकर भी सवार उठने लगे हैं.

सोमवार को जारी किया नोटम

इस बीच सोमवार को नोटिस टू एयर मिशन्स (NOTAM) जारी किया गया. जिसमें कहा गया है कि एयरपोर्ट को 17 अक्टूबर को रात 9 बजे तक बंद रखने  का फैसला रखा गया है. नोटम में कहा गया है है कि एयरपोर्ट बंद करने के फैसले के चलते एयरलाइंस को अपनी उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है. कई उड़ानों को रद्द करने या दूसरे समय पर संचालित करने की भी संभावना है.

वहीं सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, एयरपोर्ट की सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संचालन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है. बता दें कि किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट में शामिल है. जेद्दा एयरपोर्ट के बाद इसे देश का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माना जाता है. यहां लंबे समय तक उड़ानें बंद रहने से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के साथ-साथ एयरलाइंस के संचालन पर भी असर पड़ सकता है.

हूतियों के खिलाफ अमेरिकी मदद बढ़ाने की कोशिश में सऊदी अरब

यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सऊदी अरब अमेरिका से अधिक प्रत्यक्ष सैन्य सहयोग चाहता है. अब तक अमेरिका सऊदी नेतृत्व वाले अभियान में खुफिया जानकारी, संभावित ठिकानों की पहचान और सैन्य रणनीति तैयार करने में सहायता देता रहा है. हालांकि, हूती ठिकानों पर सीधे हमले करने से वह बचता रहा है.

  • अमेरिकी सैन्य भागीदारी बढ़ने की स्थिति में लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ने की आशंका है. यह समुद्री मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहद अहम है. यहां जहाजों की आवाजाही बाधित होने से वैश्विक आपूर्ति शृंखला और ऊर्जा बाजार पर दबाव बढ़ सकता है.

वहीं दूसरी ओर, होर्मुज में भी तेल की आवाजाही को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं. ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण इस जलमार्ग पर जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने का खतरा बढ़ा है. युद्ध से पहले दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी जलमार्ग से गुजरता था.

मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने में नाकामी की जांच

बता दें कि हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद सऊदी अरब ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम की कार्यप्रणाली की जांच शुरू कर दी है. इस जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में सुरक्षा तंत्र कहां और कैसे कमजोर पड़ गया. वहीं दो क्षेत्रीय अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि हूथियों ने रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिशा में क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें दागने से पहले कई ड्रोन तैनात किए थे.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: रावलपिंडी में कुसल मेंडिस की विस्फोटक बल्लेबाजी, श्रीलंका ने तीसरे टी20 में पाकिस्तान को 8 विकेट से धोया

तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को रावलपिंडी में 8 विकेट से हरा दिया. हालांकि, इस आखिरी मैच में हार के बावजूद पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया. Wed, 14 Oct 2026 00:57:58 +0530

  Videos
See all

Pope Leo XIV diagnosed with lung cancer but had successful surgery, Vatican says | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T21:43:31+00:00

What we know about US man who died after fall from rollercoaster #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T22:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers