Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी जांच एजेंसी से बात कर रही अडाणी एंटरप्राइजेज:घूसखोरी की जांच में अमेरिकी सरकार ने जानकारी मांगी; ₹2,029 करोड़ की रिश्वत देने का आरोप

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को बताया कि वह अमेरिकी जांच एजेंसी 'ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स' (OFAC) के साथ बातचीत कर रही है। यह मामला पिछले साल जून में 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' (WSJ) में छपी एक रिपोर्ट से जुड़ा है। जिसमें दावा किया गया था कि अरबपति गौतम अडाणी अपने ऊपर लगे घूसखोरी के आरोपों को खत्म कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। दरअसल अडाणी ग्रुप पर अमेरिका में 2,029 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का आरोप है। अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोप पिछले साल अमेरिका में अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे।अटॉर्नी ऑफिस आरोप पत्र के मुताबिक, अडाणी की कंपनी ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट गलत तरीके से हासिल किए थे। इसके लिए सरकारी अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,029 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का आरोप अडाणी पर लगाया गया था।आरोपियों ने अमेरिकी इन्वेस्टर्स और बैंकों से झूठ बोलकर पैसा इकट्ठा किया। यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ था। 24 अक्टूबर 2024 को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में यह केस दर्ज हुआ था। अमेरिकी एजेंसी ने 4 फरवरी को मांगी जानकारी अडाणी एंटरप्राइजेज ने बताया कि उसे 4 फरवरी को अमेरिकी ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स से एक 'रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन' (RFI) यानी जानकारी मांगने का पत्र मिला है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी के साथ उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि अब तक की बातचीत या पत्रों में उनके खिलाफ किसी भी तरह की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की बात सामने नहीं आई है। रिश्वतखोरी के आरोपों को हटवाने की कोशिश इस विवाद की जड़ पिछले साल जून में छपी वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि गौतम अडाणी अमेरिकी प्रशासन के साथ मिलकर उन रिश्वतखोरी के आरोपों को हटवाने की कोशिश कर रहे हैं, जो अमेरिका में उनके खिलाफ दर्ज हुए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ग्रुप की कोशिश थी कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन इन आरोपों को खारिज करने में मदद करे। अब अमेरिकी एजेंसियां इसी सिलसिले में कंपनी से डेटा और जानकारी इकट्ठा कर रही हैं। कंपनी का पक्ष- कोई गलती नहीं पाई गई अडाणी एंटरप्राइजेज ने BSE को बताया कि अमेरिकी एजेंसी के साथ उनका कम्युनिकेशन सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। कंपनी ने बयान में कहा, जांच एजेंसी की ओर से जो पत्र मिला है, उसमें अब तक किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन या किसी गलत काम की पुष्टि नहीं हुई है। कंपनी का कहना है कि वे अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और पारदर्शिता बरत रहे हैं। जैसे ही कंपनी ने अमेरिकी एजेंसी के साथ हो रही इस बातचीत का खुलासा किया, बाजार में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान 3.5% तक गिर गए।

Continue reading on the app

सनी देओल की 8 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रहीं फ्लॉप, उतर गईं रूह में, दिलों पर किया राज

Sunny Deol Underrated Movies : कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें आप यूट्यूब-टीवी पर जब देखते हैं तो बहुत अच्छी लगती हैं. जब आपको पता चलता है कि जो फिल्म आपने देखी है, वो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. आपको भी हैरानी होती है. एक्शन हीरो सनी देओल की ऐसी ही 8 फिल्में सिनेमाघरों में फ्लॉप रही थीं. दिलचस्प बात यह है कि ये फिल्में अंडररेटेड मानी गईं. इन फिल्मों की कहानी, एक्शन, इमोशन सबकुछ शानदार था. ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप रहीं लेकिन दर्शकों के दिल में राज कर रही हैं. आज हम सनी देओल की ऐसी ही 8 अंडररेटेड फिल्मों की चर्चा करेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बड़ा विवाद, सपा ने बीजेपी पर फॉर्म-7 से लाखों वोट कटवाने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए एक बड़ी साजिश रचने का आरोप … Tue, 10 Feb 2026 21:27:25 GMT

  Videos
See all

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही, ड्रोन में कैद हुई नकल | #maharashtra #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T16:11:18+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की खबरें देखिए | CM Dhami |Ankita Bhandari Case | Weather| TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T16:10:06+00:00

स्कूल हेल्थ ड्राइव में बड़ा झटका | #StudentHealth #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T16:13:59+00:00

अमन ने क्यों कहा? "क्या मस्जिद में जगराता हो सकता है" | Mohan Bhagwat | Salman Khan | Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T16:12:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers