PAK vs USA: यूएसए ने जीता टॉस, पाकिस्तान पहले करेगा बैटिंग, दोनों की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
PAK vs USA: पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जा रहा है. यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. यूएसए की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुआ है.
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला पर यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने कहा, "लगता है कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और हवा भी लगातार चल रही है. एक बार टारगेट पता चल जाएगा, तो इसका पीछा करना आसान हो जाएगा." USA की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुआ है. अली खान और सैतेजा मुक्कमल्ला प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह एहसान आदिल और शयान जहांगीर को मौका मिला है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.
यूएसए की प्लेइंग 11: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर.
पाकिस्तान में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने गई टीम पर माता-पिता ने किया हमला
इस्लामाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार का पोलियो उन्मूलन अभियान कई कारणों से अपने मकसद में कामयाब होता नहीं दिख रहा है। आए दिन टीम कर्मियों पर हमला किया जाता है और कइयों को तो जान से ही जाना पड़ता है। इस बीच लाहौर से खबर आई है कि यहां अलग-अलग इलाकों में दो पोलियो टीमों पर बच्चों के माता-पिता ने ही हमला कर दिया।
मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। जाने-माने अखबार डॉन ने पुलिस के हवाले से बताया कि हरबंसपुरा इलाके में कुछ लोगों ने पोलियो टीम को ड्रॉप्स नहीं पिलाने दीं और फिर कथित तौर पर हेल्थ वर्कर्स पर हमला कर दिया।
एफआईआर के मुताबिक, संदिग्धों ने पोलियो कर्मियों पर हमला किया और बाद में अपने साथियों को बुला लिया, जिन्होंने इन्हें काफी तंग किया। पीड़ित कर्मियों के हेल्पलाइन पर डायल करने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
इसके बाद उग्र परिजनों ने पुलिस वालों पर भी हमला किया। बाद में, पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
इसी तरह, शाहदरा पुलिस ने कुछ बच्चों के माता-पिता के खिलाफ कथित तौर पर महिला पोलियो कर्मी को परेशान करने का केस दर्ज किया, जो बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए इलाके में आई थीं।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया के सिर्फ दो ऐसे देश हैं जहां वाइल्ड पोलियोवायरस अभी भी अपनी जड़े जमाए हुए है। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में पोलियो वर्कर्स पर अक्सर हमले होते रहे हैं।
स्थानीय मीडिया ने सोमवार को बताया कि 2026 में पाकिस्तान में चलाए गए पहले पोलियो अभियान के दौरान करीब दस लाख बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी और 53,000 बच्चों ने वैक्सीन नहीं लगवाई। कैंपेन के दौरान, सबसे ज्यादा पोलियो ड्रॉप्स की खपत कराची में हुई। यहां 58 प्रतिशत बच्चों को डोज दी गई।
पाकिस्तान में 4.43 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गईं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इस कैंपेन से दो प्रतिशत बच्चे छूटे। हालांकि, पाकिस्तान की आबादी को देखते हुए, जिन बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स नहीं मिलीं, उनकी संख्या अभी भी बहुत ज्यादा है।
एक अधिकारी ने इसकी वजह भी बताई है। उसके अनुसार, सुरक्षा की दिक्कतों, सामुदायिक बहिष्कार और बर्फीले इलाकों की वजह से 2,33,000 बच्चे इससे महरूम रहे।
उन्होंने बताया कि कुल बचे हुए बच्चों में खैबर पख्तूनख्वा के 1,84,000 बच्चे और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित बाल्टिस्तान (पीओजीबी) के करीब 50,000 बच्चे बर्फीले इलाकों और कैंपेन न चलाए जाने की वजह से पहुंच से बाहर रह गए।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















