Responsive Scrollable Menu

अमेरिका के सामने सरेंडर मोड में कनाडा, बैक-टू-बैक 3 झटकों से शांत हो गए मार्क कार्नी

अमेरिका-कनाडा रिश्तों में बढ़े तनाव से कनाडा दबाव में दिख रहा है. ट्रंप टीम की अल्बर्टा बागियों से मुलाकात, F-35 डील में एडवांस भुगतान और US-कनाडा ब्रिज पर धमकी ने हालात बदले. प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अब सख्ती छोड़कर अमेरिका से बातचीत और समझौते का रास्ता अपनाते नजर आ रहे हैं.

Continue reading on the app

राजपाल यादव के 9 करोड़ का कर्ज चुकाने में गुरमीत चौधरी करेंगे मदद: बोले- 'उनका ये कठन समय देखकर दिल टूट रहा है'

Rajpal Yadav Jail: अभिनेता राजपाल यादव के कठिन दौर में अब एक और फिल्मी साथी उनके समर्थन में सामने आया है। ₹9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल भेजे गए राजपाल यादव के लिए अभिनेता गुरमीत चौधरी ने खुलकर अपना सहयोग जाहिर किया है। गुरमीत ने फिल्म इंडस्ट्री से भी अपील की कि वह इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी हो।

राजपाल के सपोर्ट में आए गुरमीत

मंगलवार, 10 फरवरी को गुरमीत चौधरी ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा- "राजपाल यादव जी जैसे वरिष्ठ और बेहद प्रतिभाशाली कलाकार को इस तरह के कष्टदायक दौर से गुज़रते देखना मेरे दिल को झकझोर देता है। उन्होंने हमें अनगिनत मुस्कानें, हंसी और अविस्मरणीय पल दिए हैं। आज उन्हें हमारी ज़रूरत है।"

उन्हगोंने आगे लिखा- "एक साथी अभिनेता और एक इंसान होने के नाते, मैं हर संभव तरीके से उनकी मदद करने के लिए आगे आ रहा हूँ। मैं फिल्म जगत के सभी निर्माताओं, निर्देशकों और सदस्यों से विनम्र निवेदन करता हूं- आइए हम सब करुणा और मानवता के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालें। हमारा उद्योग एक परिवार है। और परिवार कभी अपनों को नहीं छोड़ता।"

सोनू सूद पहले ही बढ़ा चुके हैं मदद का हाथ

गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता सोनू सूद भी राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए थे। सोनू ने घोषणा की थी कि वह राजपाल को अपनी एक फिल्म में काम देंगे और साथ ही एक साइनिंग अमाउंट भी ऑफर करेंगे। उन्होंने इसे दान नहीं, बल्कि कलाकार की गरिमा से जुड़ा कदम बताया था और इंडस्ट्री से अपील की थी कि वे भी आगे आएं।

आत्मसमर्पण से पहले राजपाल का भावुक बयान
राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की थी, लेकिन याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने गुरुवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी आर्थिक परेशानियों को लेकर भावुक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं और उनके पास मदद के लिए कोई दोस्त नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले एक और बवाल, बांग्लादेश के दावे से मचा हंगामा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले सारा विवाद बांग्लादेश की वजह से हुआ. मामला सुलझने के बाद अब बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल ने बयान देकर बताया कि टूर्नामेंट के बहिष्कार का फैसला बोर्ड और खिलाड़ियों का था. इसमें बांग्लादेश सरकार की भूमिका कम थी. Wed, 11 Feb 2026 11:13:29 +0530

  Videos
See all

Iran America War LIVE Update: ईरान-अमेरिका जंग में कूदा रूस! | Trump | World War 3 | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T05:03:39+00:00

Shorts : चलते ई रिक्शा पर स्टंट! नवादा में लापरवाही कैमरे में कैद | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T05:41:27+00:00

UP Budget Session 2026 Live: यूपी बजट 2026 में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान | Akhilesh Yadav | CM yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T05:23:15+00:00

T20 World Cup : 11 बजते ही भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा ऐलान? | India vs Pakistan | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T05:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers