Responsive Scrollable Menu

मोहनलाल ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ की:बोले- मैं सच में इम्प्रेस हूं; फिल्म की कमाई 489.74 करोड़ रुपए के पार

सुपरस्टार मोहनलाल ने सोमवार को अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ यानी ‘दृश्यम 3’ की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म की कहानी देखकर कहा कि वे इससे बहुत प्रभावित हुए। गौरतलब है कि अजय देवगन की 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मोहनलाल की ओरिजिनल मलयालम फिल्मों की आधिकारिक हिंदी रीमेक थीं। वहीं, अजय देवगन की 'दृश्यम 3' मोहनलाल की मलयालम फिल्म की रीमेक नहीं है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर देशभर में चर्चा जारी है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद मोहनलाल ने इसकी टीम के लिए खास संदेश शेयर किया। उन्होंने कहा, “मैंने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ देखी। जिस तरह से उन्होंने इस पसंदीदा कहानी को शानदार अंत तक पहुंचाया, उससे मैं सच में प्रभावित हूं।” उन्होंने आगे कहा, “अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन और पूरी कास्ट-क्रू को बहुत अच्छा काम करने के लिए बधाई।” प्रोडक्शन हाउस स्टार स्टूडियोज18 ने मोहनलाल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “आपकी सराहना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मोहनलाल सर।” फिल्म की दुनियाभर में कमाई 489 करोड़ के पार फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने भारत में 6.25 करोड़ रुपए नेट कमाए। इस दिन फिल्म के 13,605 शो हुए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 315.25 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, विदेशों में 11वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपए कमाए। इससे विदेशों में कुल ग्रॉस कमाई 111.50 करोड़ रुपए पहुंच गई। फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 489.74 करोड़ रुपए हो गया है। 'दृश्यम 3' ने बनाए कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड 'दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म ने 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज के पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपए नेट कमाए। यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इससे पहले उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन 43.50 करोड़ रुपए नेट कमाए थे। घरेलू बॉक्स ऑफिस (नेट कलेक्शन) और वर्ल्डवाइड कलेक्शन, दोनों ही पैमानों पर यह साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी हुई है (पहले स्थान पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' है)। फिल्म की कास्ट और मेकर्स अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव समेत कई कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म चर्चित फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी के तौर पर पेश की गई है। स्टार स्टूडियो18 ने फिल्म को प्रस्तुत किया है। इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा अभिषेक पाठक, आमिल कियान खान और परवीज शेख ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन भी अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म का निर्माण आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: न्यूजीलैंड जाने वाली वनडे टीम के ऐलान में देरी क्यों, क्या अंतिम दो मैच के लिए होगी अलग टीम?

न्यूज़ीलैंड में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, इसलिए टीम को विदेशी परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन और डब्ल्यूटीसी के लिए टेस्ट मैच जीतना जरूरी है। कुल मिलाकर, टीम चयन में प्रदर्शन, फिटनेस और युवा खिलाड़ियों को मौका देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है, ताकि टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड दौरे पर बेहतर प्रदर्शन कर सके। Tue, 13 Oct 2026 16:59:14 +0530

  Videos
See all

Breaking News : Sunetra Pawar की लीडरशिप में पहली सफलता, Someshwar Sugar Factory Election जीत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T11:43:13+00:00

AAJTAK 2 | LUCKNOW SHIVA SHARMA MURDER CASE | SHRADDHA DUBEY को लेकर कई बड़े खुलासे! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T11:40:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers