वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कैसे हैं? दलीप ट्रॉफी शुरू होने से पहले ही आप जान लीजिए आंकड़े
Vaibhav Sooryavanshi First Class Record: 15 साल के भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. युवा खिलाड़ी 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में खेलता नजर आएगा. दलीप ट्रॉफी में वैभव को ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है और इस खिलाड़ी के बल्ले से फैंस को एक बार फिर बड़ी और आतिशी पारियों की उम्मीद रहेगी. इस टीम की कमान ईशान किशन को सौंपी गई है. ये बात किसी से छिपी नहीं है कि ईशान और वैभव की बॉन्डिंग काफी अच्छी है. ऐसे में न केवल मैदान पर एक्शन दिखेगा बल्कि मैदान के बाहर भी वैभव मौज-मस्ती करते नजर आएंगे. तो आइए दलीप ट्रॉफी के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कैसे हैं और पिछली बार जब वह रेड बॉल से खेले थे, तो उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया था.
शानदार फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी
15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की ओर से टी-20 डेब्यू करने का मौका मिला. इसी के साथ वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. हालांकि, डेब्यू सीरीज उम्मीद अनुसार नहीं बीती थी. मगर, फिर जिम्बाब्वे के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में वैभव ने अच्छा प्रदर्शन किया और सभी को प्रभावित किया.
1️⃣5️⃣1️⃣ runs at an explosive 1️⃣9️⃣6️⃣ strike rate ????
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
15-year-old Vaibhav Sooryavanshi bags the Player of the Series award ????????#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/s2czRP4iei
जिम्बाब्वे के साथ खेले गए पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद पर 50 रन की पारी खेली. फिर दूसरे मैच में वह 20 रन बनाकर आउट हो गए, तो फिर तीसरे मैच में उन्होंने 81 रन ठोके. इस तरह जिम्बाब्वे के खिलाफ कमाल के प्रदर्शन के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया और वह सबसे कम उम्र में ये अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा है वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े
15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कुछ खास नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 8 मैच ही खेले हैं. सूर्यवंशी ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 17.25 के औसत और 90 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है. उनके बल्ले से 29 चौके और 6 छक्के निकले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 2 कैच भी लपके हैं.
पिछले फर्स्ट क्लास में कैसा रहा था वैभव का प्रदर्शन?
भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टी-20 में जितने खतरनाक हैं, उतने ही खतरनाक वह रेड बॉल क्रिकेट में भी हैं. पिछली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जब वह खेले थे, तो गेंदबाजों के लिए बुरा सपना बन गए थे. जी हां, पिछली बार वैभव रणजी ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते नजर आए थे.
मेघालय के खिलाफ खेले गए उस मैच में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की और 67 गेंद पर 93 रनों की पारी खेली. वैभव ने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए थे. भले ही, मेघालय और बिहार के बीच खेला गया, वो मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था. मगर, वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खूब रोमांचित किया था. बता दें, वैभव पहली बार दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार
Explainer: 4 राज्यों में इसी महीने से शुरू हो जाएगी जनगणना, क्या जाति प्रमाण पत्र दिखाना भी होगा अनिवार्य? जानें सबकुछ
जनगणना 2027 के दूसरे चरण की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. हालांकि, ये नोटिफिकेशन केंद्र सरकार ने लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फ़बारी वाले उन इलाकों के लिए जारी किया है, जहां सामान्य मौसम में काम करने में दिक्कत होती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बर्फबारी वाले इलाकों में जनगणना का दूसरा चरण 1 से 30 सितंबर के बीच होगा. सोमवार को केंद्र सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया था.
नोटिफिकेशन में क्या कहा?
नोटिफिकेशन में भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजर कुमार नारायण ने बताया था कि इन इलाकों में इस वर्ष 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच जनगणना का काम किया जाएगा. इसके बाद 1 से लेकर 5 अक्टूबर तक जानकारी को दोबारा जांचने का काम किया जाएगा. नोटिफिकेशन के अनसार, अधिकारी घर-घर जाकर गिनती शुरू करें, उससे पहले आपको 17 से 31 अगस्त तक खुद जानकारी भरने का मौका मिलेगा.
Notification for the conduct of Phase II of Census 2027 i.e. Population Enumeration (PE), has been issued for the Union Territory of Ladakh, the snow-bound non-synchronous areas of the Union Territory of Jammu & Kashmir, and the snow-bound non-synchronous areas of the States of… pic.twitter.com/v56bHb7Myr
— Census India 2027 (@CensusIndia2027) August 3, 2026
बता दें, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1 अक्टूबर, 2026 को रात 12 बजे से जनगणना शुरू हो जाएगी. वहीं, देश के बाकी हिस्सों में जनगणना का दूसरा चरण अगले साल शुरू होने की संभावना है.
दो चरणों में की जा रही जनगणना
आजादी के बाद से अब तक ये आठवीं जनगणना होगी. इसे 2 चरणों में आयोजित किया जा रहा है. पहले चरण में हाउस लिस्टिंग या फिर हाउसिंग सेसस और दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी. इसी दौरान, जाति के संबंध में जानकारी ली जाएगी. पिछले साल 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स ने जनगणना में जाति की गिनती को शामिल करने का फैसला किया था.
दूसरे चरण में 33 सवाल
पहले चरण में घरों की सूची बनाना और आवास जनगणना का काम हो रहा है, जो 30 सितंबर तक चलेगा. कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तो 16 अप्रैल से ही घरों की लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस के लिए फील्ड विजिट शुरू कर दिया गया था. जनगणना करने वाले कर्मचारी देश भर की सभी इमारतों, घरों और परिवारों की सूची बनाएंगे, जिससे जनसख्या की गिनती के लिए आधार तय किया जा सके. दूसरे चरण में जनगणना अधिकारी एक-एक घरों में जाएंगे और 33 सवाल पूछेंगे. इन सवालों में घरों में बुनियादी सुविधाएं, परिवार के मुखिया की जानकारी और घर के मालिकाना हक की स्थिति सहित दूसरी जानकारियां शामिल होंगी.
आखिर वे 33 सवाल कौन से होंगे, जिन्हें पूछा जाएगा, आइये जानते हैं…
- भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकारी अथवा जनगणना नंबर)/Building Number (Municipal or local authority or census number)
- मकान नंबर/House Number
- मकान के फर्श में प्रमुख सामग्री/Predominant material of the floor
- मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री/Predominant material used in the wall
- मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री/Predominant material used in the roof
- मकान के उपयोग/Use of the house
- मकान की हालत/Condition of the house
- परिवार क्रमांक/Household Number
- परिवार के सदस्यों की संख्या/Number of family members
- परिवार के मुखिया का नाम/Name of the head of the household
- परिवार के मुखिया का लिंग/Gender of the head of the household
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य/SC / ST / Others
- मकान के स्वामित्व की स्थिति/Ownership status of the house
- मकान में कमरों की संख्या/Number of rooms in the house
- परिवार में विवाहित दंपतियों की संख्या/Number of married couples in the family
- पेयजल का मुख्य स्रोत/Main source of drinking water
- पेयजल स्रोत की उपलब्धता/Availability of drinking water source
- लाइट का मुख्य स्रोत/Main source of lighting
- शौचालय की उपलब्धता/Availability of a latrine
- शौचालय का प्रकार/Type of latrine
- गंदे पानी की निकासी/Waste water outlet/drainage
- स्नानघर की उपलब्धता/Availability of a bathroom
- रसोईघर, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन/Kitchen, LPG/PNG connection
- खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन/Main fuel used for cooking
- रेडियो/ट्रांजिस्टर/Radio/Transistor
- टेलीविजन/Television
- इंटरनेट सुविधा/Internet facility
- लैपटॉप/कम्प्यूटर/Laptop/Computer
- टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन/Telephone/Mobile phone/Smartphone
- साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड/Bicycle/Scooter/Motorcycle/Moped
- कार/जीप/वैन/Car/Jeep/Van
- मुख्य अनाज/Main cereal consumed
- मोबाइल नंबर/Mobile Number
जाति प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा?
दूसरे चरण के दौरान, लोगों से उनकी जाति के बारे में सवाल किया जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या लोगों को जाति प्रमाण पत्र भी दिखाना पड़ेगा? तो इसका जवाब है- नहीं. जाति जनगणना में अपनी जाति बनाने के लिए कोई भी जाति प्रमाण पत्र या फिर अन्य दस्तावेज दिखाना अनिवार्य नहीं हैं. नागरिक जो भी जाति बताएंगे, स्वघोषणा के आधार पर उसे दर्ज कर लिया जाएगा. अधिकारियों द्वारा आपके द्वारा बताई गई जाति और उसकी स्पेलिंग को वैसे का वैसा ही रिकॉर्ड कर लिया जाएगा. गणना के वक्त अधिकारियों द्वारा कोई भी प्रमाण पत्र या फिर कागजात नहीं मांगे जाएंगे. ध्यान दें कि जनगणना के आंकड़े सिर्फ गिनती के लिए ही है, आरक्षण या फिर अन्य सरकारी लाभों के लिए आधिकारिक जाति प्रमाण पत्र ही मान्य रहेगा.
जनगणना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Caste Certificate: जाति जनगणना से पहले बनवा लीजिए कास्ट सर्टिफिकेट, इस तरह से ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
2026 में क्यों हो रही जनगणना?
बता दें, जनगणना हर 10 साल में एक बार होती है. 2026-27 में हो रही जनगणना 2021 में होने वाली थी लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से उसे टाल दिया गया था. केंद्रीय मंत्रीमंडल ने जनगणना करवाने के लिए 11,718 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है.
जनगणना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Jangadna 2011: कितनी थी हिंदू-मुस्लिम सहित अन्य धर्मों की आबादी, पिछली बार सबसे पहले किसकी हुई थी गिनती
आखिरी जनगणना 2011 में हुई
देश में आखिरी जनगणना 2011 में हुई थी. उस वक्त देश की आबादी 121 करोड़ के आसपास थी. 2011 में हिंदुओं की आबादी 79.80 प्रतिशत थी. वहीं, उस वक्त देश में मुस्लिमों की आबादी 14.23 प्रतिशत थी. 2011 में ईसाई 2.73 प्रतिशत, सिख 1.72 प्रतिशत, बौद्ध 0.70 प्रतिशत और जैन 0.37 प्रतिशत थे. वहीं अन्य धर्मों की आबादी 0.19 प्रतिशत थी.
जनगणना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Jangadna 2027: आपके घर टॉयलेट-बाथरूम है? जनगणना में आपसे ऐसे 33 सवाल पूछेगी सरकार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





