Responsive Scrollable Menu

अंबानी ने फिर पछाड़ा अडाणी को, बने भारत के सबसे अमीर शख्स, एशिया में झांग यिमिंग का दबदबा

Forbes Real-Time Billionaires List: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बनने की दौड़ में मुकेश अंबानी ने एक बार फिर गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की सूची के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 78.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. वहीं, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी 74.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

हालांकि, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब न तो अंबानी के पास है और न ही अडाणी के पास. चीन की कंपनी बाइटडांस के संस्थापक झांग यिमिंग 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया में पहले स्थान पर हैं. बाइटडांस ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक की पैरेंट कंपनी है.

भारत के टॉप-5 अरबपतियों में कौन-कौन?

फोर्ब्स की सूची में भारत के पांच सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के बाद सावित्री जिंदल का नाम है. उनकी कुल संपत्ति 36.6 अरब डॉलर आंकी गई है. वह दुनिया के अरबपतियों की सूची में 64वें स्थान पर हैं. भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में चौथे स्थान पर लक्ष्मी मित्तल हैं, जिनकी नेटवर्थ 30.6 अरब डॉलर है. वहीं, एचसीएल के संस्थापक शिव नादर 27.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन?

दुनिया के अरबपतियों की सूची में एलन मस्क पहले स्थान पर बने हुए हैं. उनकी नेटवर्थ 1.007 ट्रिलियन डॉलर बताई गई है. इस तरह वह एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति वाले कारोबारी के रूप में शीर्ष पर हैं. वहीं, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में 25वें स्थान पर हैं. गौतम अडानी उनसे पीछे हैं.

एशिया में अंबानी-अडाणी से आगे झांग यिमिंग

एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में झांग यिमिंग ने मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी दोनों को पीछे छोड़ दिया है. उनकी 84 अरब डॉलर की संपत्ति उन्हें इस क्षेत्र में पहले स्थान पर रखती है. मुकेश अंबानी दूसरे और गौतम अडाणी तीसरे स्थान पर हैं. इस सूची से साफ है कि भारत में अंबानी और अडाणी के बीच सबसे अमीर व्यक्ति बनने की प्रतिस्पर्धा जारी है, जबकि एशिया के स्तर पर चीन के झांग यिमिंग ने दोनों भारतीय उद्योगपतियों से बढ़त बना रखी है.

 

Continue reading on the app

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त व शक्तिशाली मंत्र

Shardiya Navratri 2026: आज यानी 13 अक्टूबर 2026 को मंगलवार के दिन शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन को मां चंद्रघंटा को समर्पित किया जाता है. उनकी पूजा करने के लिए यह दिन विशेष माना जाता है. दुर्गा मां के तीसरे स्वरूप को चंद्रघंटा माता कहते हैं. हिंदू धर्म में चंद्रघंटा माता को दशभुजाओं वाली माता कहते हैं. उनके माथे पर घंटे का आकार में अर्धचंद्र सुशोभिक होता है, जिसके कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है. माता के दस हाथों में त्रिशूल, गदा, तलवार, कमल, धनुष, बाण, कमंडलु और रुद्राक्ष की माला आदि होती है. इनका शरीर स्वर्ण जैसा चमकीला और तेजस्वी होता है. इनकी सवारी सिंह की होती है यानी शेर. इनकी मुद्रा हमेशा शत्रुओं के संहार और युद्ध के लिए तैयार रहने वाली होती है.

चंद्रघंटा माता के प्रिय भोग

नवरात्रि के तीसरे दिन पर चंद्रघंटा माता को दूध, खीर और दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए. इनकी कृपा से भक्तों को मानसिक शांति मिलती है और साहस के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है. 

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट

चंद्रघंटा माता की पूजा करने का शुभ मुहूर्त

आज पूजा करने के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजकर 23 मिनट तक का मिल रहा है. इसके अलावा, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:30 से लेकर 05:19 मिनट तक है. गोधूलि मुहूर्त शाम 05:51 से लेकर 06:16 मिनट तक रहेगा. अमृत काल शाम 4 बजकर 14 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा.

चंद्रघंटा माता के शक्तिशाली मंत्र

1.चंद्रघंटा माता का बीज मंत्र

ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चंद्रघंटायै नम:

ऊं ऐं श्रीं शक्तयै नम:

2.चंद्रघंटा मूल मंत्र

ऊं देवी चंद्रघण्टायै नम:

3.चंद्रघंटा माता उपासना मंत्र

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता. प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

मां चंद्रघंटा की पूजन विधि

नवरात्रि के तीसरे दिन पर स्नान आदि करें और साफ वस्त्र पहनें. इस दिन सफेद या सुनहरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं. पूजा स्थल की सफाई करें. इसके बाद चंद्रघंटा माता की प्रतिमा स्थापित करें. मां को रोली, अक्षत, सिंदूर व चंदन अर्पित करें. उनके सामने घी का दीया जलाएं और धूप जलाएं. इसके बाद मां को सफेद या पीले रंग के फूल चढ़ाएं. पूजा के दौरान मां के मंत्रों का जाप करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए. अंत में मां चंद्रघंटा की विधिपूर्वक आरती करनी चाहिए. चंद्रघंटा माता से परिवार की सुख-शांति की कामना करनी चाहिए.

मां चंद्रघंटा की पूजा में किन बातों का रखें ध्यान?

मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय मन और घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पूजा के दौरान शांत मन से मंत्रों का जाप करें और मां के सामने घी का दीपक जलाएं. भोग लगाते समय सात्विक खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करें. पूजा के बाद परिवार के सभी सदस्यों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करें. नवरात्रि के दौरान अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखें और जरूरतमंदों की सहायता करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दान-पुण्य और सेवा को भी विशेष महत्व दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Wishes: "बोलो अम्बे मात की जय", शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

चौथे T20I में West Indies से मिली हार, Shreyas Iyer ने गेंदबाजी को माना जिम्मेदार

चौथे T20I मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली हार के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी टीम सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाई। वहीं, वेस्टइंडीज ने बीच के ओवरों में पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाया, जब पिच थोड़ी धीमी हो गई थी। इस दौरे पर शाई होप के चौथे शतक और कीमो पॉल के पांच विकेटों की बदौलत, वेस्टइंडीज ने 248 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए भारत को 23 रनों से हरा दिया। अब सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जिससे बेंगलुरु में होने वाला आखिरी मैच काफी रोमांचक हो गया है।

इसे भी पढ़ें: चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

भारत की शुरुआत संजू सैमसन के आक्रामक अर्धशतक के साथ हुई, लेकिन उनके ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा को शुरुआती कुछ ओवरों में स्ट्राइक ही नहीं मिल पाई। संजू के आउट होने के बाद भारत के पतन की शुरुआत हुई, क्योंकि बाकी बल्लेबाज इस मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने के लिए जरूरी लय को बनाए नहीं रख सके। मैच के बाद हुई बातचीत में हार के बारे में बात करते हुए, अय्यर ने कहा कि "इसकी शुरुआत गेंदबाजी से हुई"।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम अपनी लाइन और लेंथ को सही से लागू नहीं कर पाए। 250 रनों का पीछा करते समय, आपको एक तय तरीके से आगे बढ़ना होता है। इसलिए, पीछा करते समय हमारा जो अप्रोच था, वह मुझे अच्छा लगा। लेकिन बदकिस्मती से, हम गेंदबाजी में अपनी योजनाओं को सही से लागू नहीं कर पाए, और यहीं पर हम थोड़े पीछे रह गए। जब उनसे पूछा गया कि क्या अभिषेक के स्ट्राइक न ले पाने की वजह से भारत को हार मिली, तो उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है, उस समय भी हमारा रन रेट 12 प्रति ओवर चल रहा था। बात बस इतनी है कि उन्होंने (वेस्टइंडीज ने) अपनी योजना को अच्छे से लागू किया। गेंद थोड़ी उछल रही थी और उन्होंने फील्ड का भी बहुत अच्छा इस्तेमाल किया। इसलिए उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए, उन्होंने अपनी रणनीति को एकदम सही तरीके से अंजाम दिया।"

इसे भी पढ़ें: London में Prince William ने Sourav Ganguly और Ajinkya Rahane संग खेला Cricket

श्रेयस ने यह भी माना कि बीच के ओवरों में पिच गेंदबाजों के अनुकूल हो गई थी, क्योंकि गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी और उसमें उछाल भी ज्यादा था। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि पांचवां (T20I) मैच काफी दिलचस्प होगा। जाहिर है, 220 रन बनाना - खासकर तब जब हम लक्ष्य का पीछा कर रहे हों - और फिर (दूसरे T20I में) 250 रन बनाना, इससे हर खिलाड़ी की सोच और रवैये का पता चलता है। इसलिए, हमारा अप्रोच वही रहेगा, और मुझे लगता है कि आगे भी हमें अपनी रणनीति को अच्छे से लागू करने और सही माइंडसेट रखने की जरूरत होगी। इस जीत के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। अब 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

Thu, 15 Oct 2026 13:14:00 +0530

  Videos
See all

यूपी पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश | UP Panchayat Election | Political News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:13:41+00:00

Divya Mittal Election News: चुनाव को लेकर दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान! क्या कहा? |Election News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:16:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers