Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त व शक्तिशाली मंत्र

Shardiya Navratri 2026: आज यानी 13 अक्टूबर 2026 को मंगलवार के दिन शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन को मां चंद्रघंटा को समर्पित किया जाता है. उनकी पूजा करने के लिए यह दिन विशेष माना जाता है. दुर्गा मां के तीसरे स्वरूप को चंद्रघंटा माता कहते हैं. हिंदू धर्म में चंद्रघंटा माता को दशभुजाओं वाली माता कहते हैं. उनके माथे पर घंटे का आकार में अर्धचंद्र सुशोभिक होता है, जिसके कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है. माता के दस हाथों में त्रिशूल, गदा, तलवार, कमल, धनुष, बाण, कमंडलु और रुद्राक्ष की माला आदि होती है. इनका शरीर स्वर्ण जैसा चमकीला और तेजस्वी होता है. इनकी सवारी सिंह की होती है यानी शेर. इनकी मुद्रा हमेशा शत्रुओं के संहार और युद्ध के लिए तैयार रहने वाली होती है.

चंद्रघंटा माता के प्रिय भोग

नवरात्रि के तीसरे दिन पर चंद्रघंटा माता को दूध, खीर और दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए. इनकी कृपा से भक्तों को मानसिक शांति मिलती है और साहस के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है. 

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट

चंद्रघंटा माता की पूजा करने का शुभ मुहूर्त

आज पूजा करने के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजकर 23 मिनट तक का मिल रहा है. इसके अलावा, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:30 से लेकर 05:19 मिनट तक है. गोधूलि मुहूर्त शाम 05:51 से लेकर 06:16 मिनट तक रहेगा. अमृत काल शाम 4 बजकर 14 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा.

चंद्रघंटा माता के शक्तिशाली मंत्र

1.चंद्रघंटा माता का बीज मंत्र

ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चंद्रघंटायै नम:

ऊं ऐं श्रीं शक्तयै नम:

2.चंद्रघंटा मूल मंत्र

ऊं देवी चंद्रघण्टायै नम:

3.चंद्रघंटा माता उपासना मंत्र

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता. प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

मां चंद्रघंटा की पूजन विधि

नवरात्रि के तीसरे दिन पर स्नान आदि करें और साफ वस्त्र पहनें. इस दिन सफेद या सुनहरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं. पूजा स्थल की सफाई करें. इसके बाद चंद्रघंटा माता की प्रतिमा स्थापित करें. मां को रोली, अक्षत, सिंदूर व चंदन अर्पित करें. उनके सामने घी का दीया जलाएं और धूप जलाएं. इसके बाद मां को सफेद या पीले रंग के फूल चढ़ाएं. पूजा के दौरान मां के मंत्रों का जाप करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए. अंत में मां चंद्रघंटा की विधिपूर्वक आरती करनी चाहिए. चंद्रघंटा माता से परिवार की सुख-शांति की कामना करनी चाहिए.

मां चंद्रघंटा की पूजा में किन बातों का रखें ध्यान?

मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय मन और घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पूजा के दौरान शांत मन से मंत्रों का जाप करें और मां के सामने घी का दीपक जलाएं. भोग लगाते समय सात्विक खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करें. पूजा के बाद परिवार के सभी सदस्यों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करें. नवरात्रि के दौरान अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखें और जरूरतमंदों की सहायता करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दान-पुण्य और सेवा को भी विशेष महत्व दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Wishes: "बोलो अम्बे मात की जय", शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

पनामा में फिर आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें क्षतिग्रस्त; देश में आपातकाल लागू

Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद मंगलवार तड़के पनामा में एक बार फिर से धरती कांपी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, ताजा भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 दर्ज की गई. इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था.

भूकंप के नए झटके से हुए नुकसान और संभावित हताहतों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें बताया कि ये भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 50 मिनट 37 सेकंड पर आया. जिसका केंद्र 7.683 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 81.405 डिग्री पश्चिमी देशांतर पर स्थित था.



शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के भूकंप से मची थी तबाही

बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर को पनामा में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के शुरुआती आंकड़ों के हवाले से सीएनएन ने बताया था कि इस भूकंप से देश के कई इलाकों में इमारतों, सड़कों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा नुकसान दक्षिणी तट के कोक्ले प्रांत में हुआ.

जबकि राजधानी पनामा सिटी में भी कुछ इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आई. वहीं कई घरों, होटलों, चर्च, सरकारी कार्यालयों और बिजनेस सेंटर्स को भी भारी नुकसान हुआ. पनामा के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप में क्षतिग्रस्त हुई इमारतों में कई लोगों को मामूली चोटें भी आईं. हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स में  किसी की मौत या लापता होने की पुष्टि नहीं की गई.

भूकंप के बाद आए 147 आफ्टरशॉक्स

जानकारी के मुताबिक, पनामा में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद दर्जनों आफ्टरशॉक भी आए. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर के निदेशक रेने गार्सिया ने बताया कि मुख्य भूकंप के बाद 147 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए. इनमें कुछ झटकों की तीव्रता 6.1 और 6.6 तक दर्ज की गई. लगातार आ रहे झटकों के कारण प्रभावित इलाकों में दहशत फैल गई. ऐसे में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ इमारतों की स्थिति का आकलन करना भी अधिकारियों के लिए अहम चुनौती बना हुआ है.

पनामा में आपातकाल घोषित, राहत कार्य तेज

भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता और सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए पनामा सरकार ने शनिवार को आपातकाल की घोषणा की. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, प्रेसिडेंसी मिनिस्टर जुआन कार्लोस ओरिलाक ने राष्ट्रपति भवन में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आपातकाल की घोषणा से सरकारी विभागों को जरूरी संसाधन जुटाने और प्रभावित समुदायों तक सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी.

राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने राहत कार्यों के समन्वय, संसाधनों के प्रबंधन और प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विशेष आयोग गठित करने का निर्देश दिया है. सरकार ने लोगों से मिलने वाले डोनेशन को एकत्र करने के लिए केंद्र भी स्थापित किए हैं. इनमें राजधानी पनामा सिटी का ओमर पार्क भी शामिल है. इसके अलावा, प्रांतीय सरकारी कार्यालयों को भी सहायता सामग्री जमा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: जापान में कुदरत ने फिर मचाई तबाही! 5.9 तीव्रता के भूकंप से हिला देश का पूर्वी इलाका; 23 लोग घायल

भूकंप के बाद रोकी गई मेट्रो सेवाएं, एयरपोर्ट भी बंद

शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.56 बजे आए भूकंप का केंद्र लॉस सैंटोस प्रांत में टोनोसी से लगभग 39 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था. भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर पनामा की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी असर पड़ा. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के बाद दो मेट्रो लाइनों पर सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं. जबकि देश के प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा. हालांकि बाद में उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Earthquake Today: नेपाल के बाद भारत में कांपी धरती, इन राज्यों में सुबह-सुबह आया भूकंप; घर से बाहर निकले लोग

Continue reading on the app

  Sports

चौथे T20I में West Indies से मिली हार, Shreyas Iyer ने गेंदबाजी को माना जिम्मेदार

चौथे T20I मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली हार के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी टीम सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाई। वहीं, वेस्टइंडीज ने बीच के ओवरों में पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाया, जब पिच थोड़ी धीमी हो गई थी। इस दौरे पर शाई होप के चौथे शतक और कीमो पॉल के पांच विकेटों की बदौलत, वेस्टइंडीज ने 248 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए भारत को 23 रनों से हरा दिया। अब सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जिससे बेंगलुरु में होने वाला आखिरी मैच काफी रोमांचक हो गया है।

इसे भी पढ़ें: चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

भारत की शुरुआत संजू सैमसन के आक्रामक अर्धशतक के साथ हुई, लेकिन उनके ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा को शुरुआती कुछ ओवरों में स्ट्राइक ही नहीं मिल पाई। संजू के आउट होने के बाद भारत के पतन की शुरुआत हुई, क्योंकि बाकी बल्लेबाज इस मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने के लिए जरूरी लय को बनाए नहीं रख सके। मैच के बाद हुई बातचीत में हार के बारे में बात करते हुए, अय्यर ने कहा कि "इसकी शुरुआत गेंदबाजी से हुई"।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम अपनी लाइन और लेंथ को सही से लागू नहीं कर पाए। 250 रनों का पीछा करते समय, आपको एक तय तरीके से आगे बढ़ना होता है। इसलिए, पीछा करते समय हमारा जो अप्रोच था, वह मुझे अच्छा लगा। लेकिन बदकिस्मती से, हम गेंदबाजी में अपनी योजनाओं को सही से लागू नहीं कर पाए, और यहीं पर हम थोड़े पीछे रह गए। जब उनसे पूछा गया कि क्या अभिषेक के स्ट्राइक न ले पाने की वजह से भारत को हार मिली, तो उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है, उस समय भी हमारा रन रेट 12 प्रति ओवर चल रहा था। बात बस इतनी है कि उन्होंने (वेस्टइंडीज ने) अपनी योजना को अच्छे से लागू किया। गेंद थोड़ी उछल रही थी और उन्होंने फील्ड का भी बहुत अच्छा इस्तेमाल किया। इसलिए उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए, उन्होंने अपनी रणनीति को एकदम सही तरीके से अंजाम दिया।"

इसे भी पढ़ें: London में Prince William ने Sourav Ganguly और Ajinkya Rahane संग खेला Cricket

श्रेयस ने यह भी माना कि बीच के ओवरों में पिच गेंदबाजों के अनुकूल हो गई थी, क्योंकि गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी और उसमें उछाल भी ज्यादा था। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि पांचवां (T20I) मैच काफी दिलचस्प होगा। जाहिर है, 220 रन बनाना - खासकर तब जब हम लक्ष्य का पीछा कर रहे हों - और फिर (दूसरे T20I में) 250 रन बनाना, इससे हर खिलाड़ी की सोच और रवैये का पता चलता है। इसलिए, हमारा अप्रोच वही रहेगा, और मुझे लगता है कि आगे भी हमें अपनी रणनीति को अच्छे से लागू करने और सही माइंडसेट रखने की जरूरत होगी। इस जीत के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। अब 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

Thu, 15 Oct 2026 13:14:00 +0530

  Videos
See all

Jio IPO 2026: निवेशकों के लिए बड़ी खबर, 21 अक्टूबर से खुलेगा Jio Platforms का IPO! Top News | Big #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:33:52+00:00

Jio IPO 2026: क्या IPO से होगी बंपर कमाई? निवेश से पहले जान लें ये बात! | Reliance Jio IPO #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers