राहुल गांधी के साथ ट्रक पर चढ़कर लगाए नारे, कौन हैं ये युवा छात्र नेता जन्नत बिश्नोई?
राहुल गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट मार्च में नजर आईं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? जानें दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र नेता, NSUI से उनके जुड़ाव, महिला सुरक्षा के मुद्दों और छात्र राजनीति में उनकी सक्रियता के बारे में।
Kolkata में TMC का शक्ति प्रदर्शन, केंद्र और Election Commission के खिलाफ मार्च
तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने सोमवार को नयी दिल्ली में प्रदर्शन करने के एक दिन बाद मंगलवार को केंद्र और निर्वाचन आयोग के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन रैली आयोजित करने का आह्वान किया है। पार्टी ने महानगर में राजाबाजार से पार्क सर्कस तक मार्च आयोजित करने की योजना बनाई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस प्रदर्शन में शामिल होंगी या नहीं।
प्रदर्शन के लिए पुलिस की अनुमति मिलने को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी ने अपराह्न दो बजे शुरू होने वाली इस रैली को राष्ट्रीय राजधानी में हाल के घटनाक्रमों के खिलाफ ‘‘विशाल प्रदर्शन मार्च’’ बताया है। इनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित कार्रवाई शामिल है।
पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘इस मार्च का आयोजन हमारी पार्टी के छात्र और युवा संगठनों ने किया है। मैं प्रदर्शन मार्च में शामिल होऊंगा, हालांकि मुझे इस बात की अधिक जानकारी नहीं है कि दीदी (बनर्जी) इसमें शामिल हो पाएंगी या नहीं, क्योंकि वह फिलहाल दिल्ली में व्यस्त हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi








