राहुल गांधी संग ट्रक पर चढ़ी, फिर खूब लगाए नारे, कौन हैं यह युवा छात्र नेता जन्नत बिश्नोई?
Jannat Bishnoi News: राहुल गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट की ओर निकले मार्च में एक युवा चेहरा खासा चर्चा में रहा. सफेद शर्ट पहने उनके साथ ट्रक पर नजर आईं जन्नत बिश्नोई दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की एग्जीक्यूटिव काउंसलर और कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI की सदस्य हैं. राजस्थान की रहने वाली जन्नत बीए सेकंड ईयर की छात्रा हैं और छात्र राजनीति के साथ महिलाओं की सुरक्षा तथा पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय हैं. कॉलेजों में CCTV कैमरे और पिंक पुलिस बूथ लगाने की मांग उठाने वाली जन्नत आखिर कौन हैं और राहुल गांधी के मार्च में उनकी मौजूदगी क्यों चर्चा में है?
IMD Weather Today: बंगाल की खाड़ी में जागा 'कुंभकरण', 60KM की आंधी, 15 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम; दिल्ली से असम तक IMD अलर्ट
Aaj Ka Mausam: 13 अक्टूबर को देश के करीब 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौसम बदलने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है. इस कारण 15 राज्यों का मौसम बिगड़ सकता है. IMD के अनुसार दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. कुछ झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ सकते हैं. पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की चेतावनी है. पूर्वोत्तर भारत में असम से त्रिपुरा तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. दक्षिण भारत में भी अगले कई दिनों तक बारिश के आसार हैं. इस खबर में जानें पूरे देश के मौसम का हाल.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







