Aaj Ka Rashifal 13 October 2026: मंगलवार के दिन प्रीति योग से चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 13 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 13 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन है. इस दिन तृतीया व्रत रखा जा रहा है, जो मां चंद्रघंटा को समर्पित किया जाता है. आज मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा. आज रात 11:28 बजे तक आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी और फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी. नक्षत्रों की बात करें तो आज विशाखा नक्षत्र रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज देवी के तीसरी रूप मां चंद्रघंटा के रूप की पूजा की जाती हैं ये देवी संतुष्टि की देवी मानी जाती है. जीवन में सफलता के साथ शांति का अनुभव तब तक नहीं हो सकता है, जब तक कि मन में संतुष्टि का भाव ना हो. आत्म कल्याण और शांति की तलाश जिसे हो उसे मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए. मां चंद्रघंटा, नवरात्रि के तीसरे दिन पूजी जाने वाली मां दुर्गा की तीसरी शक्ति हैं. इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है और इनका वर्ण स्वर्ण के समान है. दस हाथों वाली देवी, सिंह पर सवार होकर दुष्टों का नाश करती हैं.वे वीरता, शांति, और सौभाग्य की प्रतीक हैं, जो भक्तों के भय व संकट दूर करती हैं.
चलिए अब राशिफल पढ़ते हैं...
पढ़ें आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 13 October 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज के दिन अपने शत्रुओं से घिरा महसूस होगा. आज आर्थिक लाभ होगा. कोर्ट के विवाद में सफलता मिल सकती है. आपको मान सम्मान मिलेगा और संतान से मन प्रसन्न रहेगा. आपके कर्म क्षेत्र में विस्तार होगा
और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज आपकी दूर देश की यात्रा होगी.
माता को लाल रंग के पुष्प मां दुर्गा पर चढ़ाने चाहिए. इनमें, गुड़हल, गुलाब, लाल कनेर, लाल कमल और किसी भी तरह के लाल पुष्प हों उससे पूजा करके मां भगवती को प्रसन्न कर मंगल जनित दोषों के कुप्रभाव से बचा जा सकता है.
उपाय- कवच, कीलक और अर्गला का पाठ करें.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन माता का सुख प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और नया वाहन खरीद सकते हैं. आज आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा. आज के दिन संतान से मन प्रसन्न रहेगा और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. पिता का सहयोग मिलेगा और आपका संघर्ष समाप्त होगा.
मां दुर्गा पर श्वेत कमल, गुडहल, श्वेत कनेर, सदाबहार, बेला, हरसिंगार आदि जितने भी श्वेत प्रजाति के पुष्प हैं उनसे मां की आराधना कर प्रसन्न किया जा सकता है. ऐसा कर पाने से शुक्र की शुभता में वृद्धि होगी.
उपाय- दुर्गा जी के 32 नाम का पाठ करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को करें प्रसन्न, इन उपायों से दूर होंगे कष्ट
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज के दिन उनकी धन की स्थिति अच्छी होगी. परिवार में शुभ कार्य होगा और भाई-बहनों का सुख मिलेगा. रोजगार के अवसर मिलेंगे. माली हालत में सुधार होगा और पत्नी से वैचारिक मतभेद हो सकता है. अचानक यात्रा से मन तनाव में रहेगा.
मां की पूजा पीला कनेर, गुडहल, द्रोणपुष्पी, गेंदा और केवड़ा पुष्प से मां की आराधना करके अभीष्ट कार्य सिद्ध भी कर सकते हैं और बुध की कृपा भी प्राप्त होगी.
उपाय- सिद्ध कुंजिका का पाठ करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सी ग्रीन
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी स्थिति को नियंत्रण में रखने की जरूरत है. आज तनाव की स्थिति हो सकती है और वाद विवादों से बचने की जरूरत है. आज दूर देश की यात्रा हो सकती है और धन की स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं. आज के दिन कटु भाषा बोलने से बचें. माली हालत अच्छी होगी और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है.
श्वेत कमल, श्वेत कनेर, गेंदा, गुडहल, सदाबहार, चमेली, रातरानी और अन्य जितने भी प्रकार के श्वेत और गुलाबी पुष्प हैं उन्हीं से मां की आराधना करके प्रसन्न करके चन्द्र जनित दोषों से मुक्त हुआ जा सकता है.
उपाय- सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
5.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की आज के दिन महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होगी और आपको मान सम्मान मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी और पत्नी से वैचारिक मतभेद रहेगा. तनाव की स्थिति हो सकती है और माली हालत अच्छी होगी. संतान के प्रति समर्पित रहेंगे. नौकरी मिल सकती है.
कमल, गुलाब, कनेर, गुड़हल से मां की पूजा करके कृपा पा सकते हैं, गुड़हल का पुष्प सूर्य और मां दुर्गा को अति प्रिय है.
उपाय- अर्गला स्तोत्र का पाठ करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज पूरा मान सम्मान मिलेगा और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. आय के साधनों में वृद्धि होगी. आज के दिन सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. नया घर खरीद सकते हैं और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
गुड़हल, गुलाब, गेंदा, हरसिंगार आदि सुगंधित पुष्पों से मां दुर्गा की आराधना करके अपने मनोरथ पूर्ण करके बुध के साथ-साथ अन्य ग्रहों की अनुकूलता भी पा सकते हैं.
उपाय- तंत्रोक्त देवी का पाठ करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज मान सम्मान मिलने वाला है. इनकी योजनाओं के सफल होने का समय है. दांपत्य जीवन में सुधार होगा और पिता से मार्गदर्शन और धन लाभ होगा. जमीन खरीद सकते हैं और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ मिल सकता है और गृह निर्माण का योग है. अचानक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.
श्वेत कमल श्वेत, कनेर, गेंदा, गुड़हल, जूही, हरसिंगार, सदाबहार, केवड़ा, बेला चमेली आधी पुष्पों से मां भगवती की आराधना करके उनकी अनुकूलता और शुक्र की कृपा प्राप्त की जा सकती है.
उपाय- दुर्गा जी के 32 नाम का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. भाई-बहन का सुख प्राप्त होगा और आज पिता से मार्गदर्शन और धन लाभ होगा. प्रमोशन मिल सकता है और विदेश यात्रा हो सकती है. चल-अचल संपत्ति से लाभ होगा और आज के दिन नया कार्य शुरू कर सकते हैं.
लाल पुष्प, पीले पुष्प एवं गुलाबी पुष्प से पूजा करके मां दुर्गा की कृपा प्राप्त की जा सकती है. लाल कमल से पूजा कर पाएं तो घर परिवार में समृद्धि तो बढ़ेगी ही मंगल की कृपा भी प्राप्त होगी.
उपाय- तंत्रोक्त देवी सूक्त का पाठ करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकारी नौकरी, प्रमोशन का योग बन रहा है. आज आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि होगी और गृह निर्माण का योग बन रहा है. शासन-सत्ता से लाभ मिलेगा और राजनेताओं के लिए दिन शुभ है.
कमल पुष्प, कनेर, गुड़हल, गुलाब, गेंदा, केवडा, और कनेर की सभी प्रजातियां के पुष्पों से माँ का पूजन-अर्चन करके मां का आशीर्वाद एवं बृहस्पति की भी और अधिक शुभता प्राप्त की जा सकती है.
उपाय- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज रुके हुए धन मिलेंगे. कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे और लेखन कार्य से धन मिलेगा. पत्नी से अनबन हो सकती है और आंखों की पीड़ा हो सकती है. अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें और नौकरी मिल सकती है. आवेश में कोई काम न करें और माली हालत अच्छी होगी.
नीले पुष्प, कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल आदि से मां शक्ति की पूजा-आराधना करके मां की कृपादृष्टि एवं शनिजनित दुष्प्रभावों से बचते हुए ईष्ट कामयाबी हासिल की जा सकती है.
उपाय- कवच और कीलक का पाठ करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का ग्रे
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों की महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होगी. दूर देश की यात्रा होगी और आज के दिन परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज पत्नी की हेल्थ की चिंता हो सकती है. घर, वाहन खरीदने का योग बन रहा है. पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आज के दिन विदेश यात्रा पर जा सकते हैं.
गेंदा, सभी प्रकार के कमल, गुड़हल, बेला, चमेली, रातरानी, आदि से माँ भगवती की आराधना करके उनकी कृपा और शनिग्रह के दोष से मुक्त होते हुए मनोरथ भी पूर्ण किए जा सकते हैं.
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज पिता से लाभ मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी को नौकरी मिल सकती है. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. नया व्यापार कर सकते हैं. वाहन खरीदने का योग बन रहा है.
पीले कनेर की सभी प्रजातियां, सभी प्रकार के कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल की सभी प्रजातियों से पूजा करके मां की कृपा प्राप्त करते हुए बृहस्पति जन्य दोषों से भी मुक्त हुआ जा सकता है.
उपाय- दुर्गा कवच का पाठ करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी
Aaj Ka Panchang 13 October 2026: आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है, जानें शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 13 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 13 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी. मंगलवार को रात 8 बजकर 24 मिनट तक प्रीति योग रहने वाला है. आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.
पढ़ें आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026
आज की तिथि, वार और नक्षत्र
- तारीख- 13 अक्टूबर 2026
- दिन- मंगलवार
- तिथि- तृतीया
- नक्षत्र- विशाखा
- सूर्योदय- सुबह 6:20 बजे
- सूर्यास्त- शाम 5:54 बजे
- करण- तैतिल, गर
- चंद्रमा- तुला राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:44 से दोपहर 12:30 तक
- राहुकाल- 3:00 से शाम 4:27 तक
- दिशा शूल- उत्तर
- दिशा शूल उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें
आज का महामंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर तुला राशि में शाम 07 बजकर 12 मिनट तक उसके बाद वृश्चिक राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
- सूर्योदय- आज सुबह 06.21 पर हुआ है.
- सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 50 मिनट पर होगा.
- चंद्रोदय- 13 अक्टूबर सुबह 08.40 बजे पर होगा.
- चंद्र अस्त- 13 अक्टूबर को शाम 07.37 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:50 मिनट से सुबह 05:38 मिनट तक
- अमृत काल- शाम 04:13 बजे से शाम 05:56 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
आज का अशुभ समय
- राहुकाल- दोपहर 03 बजे से शाम 04 बजकर 27 मिनट तक
- यम गण्डक- सुबह 09:19 मिनट से सुबह 10:46 मिनट तक
- गुलिक काल- दोपहर 12:13 मिनट से दोपहर 01:39 बजे तक
- आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:45 बजे से सुबह 09:31 बजे तक और सुबह 10:58 बजे से सुबह 11:48 बजे तक
मां चंद्रघंटा के नुस्खे
पहला- ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः
यह माता का मूल मंत्र है. इस मंत्र का जप करने से भक्तों के जीवन में सुख-शांति आती है साथ ही माता के आशीर्वाद से धन-धान्य भी प्राप्त होता है. इस मंत्र का कम से कम 108 बार जप भक्तों को करना चाहिए.
दूसरा- वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्
यह मां चंद्रघंटा का प्रार्थना मंत्र है. इस मंत्र का जप करने से माता आपकी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं. साथ ही आप इस मंत्र का जप करके माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं.
तीसरा- पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता. प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥
यह माता का ध्यान मंत्र है. इस मंत्र का जप करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है. साथ ही आपका मणिपुर चक्र भी इस मंत्र के जप से सक्रिय होता है. मणिपुर चक्र नाभि में स्थित होता है और इसके जागृत होने से आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.
चौथा- या देवी सर्वभूतेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
यह माता चंद्रघंटा का स्तुति मंत्र है. इसका निरंतर जप करने से माता अति प्रसन्न होती हैं. पूजा के दौरान तो आपको इस मंत्र का जप करना ही चाहिए वहीं नवरात्रि के तीसरे दिन किसी भी समय इस मंत्र का जप करने से आपको शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं.
पांचवा-ऐं श्रीं शक्तयै नम:
यह माता चंद्रघंटा का बीज मंत्र है. इस मंत्र का जप करने से मानसिक स्थिरता आपको प्राप्त होती है और आध्यात्मिक क्षेत्र में आप अच्छे अनुभव प्राप्त करते हैं.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







