Responsive Scrollable Menu

खबर हटके- दरोगा ने रिश्वत में मांगी गाय-भैंस और कुत्ता:नाइटी पहनकर ATM लूटने पहुंचा; भालू ने पकड़ा, मोबाइल फटा तो भागा

प्रयागराज में एक दरोगा ने रिश्वत में गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड कुत्ता मांग लिया। वहीं, तेलंगाना में चोर नाइटी पहनकर ATM लूटने पहुंच गए। उधर, रूस में भालू ने 15 साल के लड़के को दबोच लिया, तभी जेब में मोबाइल की बैटरी फटी और उसकी जान बच गई। मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में एक लड़की 8 घंटे बाद ताबूत से जिंदा निकली। वहीं, किर्गिस्तान की सबसे बड़ी झील के नीचे करीब 800 साल पुराने शहर के अवशेष मिले हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका में 14 खामियां:सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने बताया- कोर्ट फीस ₹220 कम दी, खड़गे का आईडी कार्ड धुंधला

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं की तरफ से दायर याचिका में करीब 14 खामियां बताई हैं। यह याचिका वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में बड़े पैमाने पर नाम हटाने और गड़बड़ियों के आरोपों से जुड़ी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, रजिस्ट्री ने याचिका दाखिल करने वाले वकील से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी। 9 याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर करने की लिखित सहमति नहीं दी थी। रजिस्ट्री ने यह भी कहा कि याचिका के साथ जमा किए दस्तावेजों के कुछ पन्ने पढ़ने लायक नहीं हैं। कुछ गायब हैं। कोर्ट फीस भी 220 रुपए कम जमा की गई है। 12 अक्टूबर को दायर याचिका में भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को पक्षकार बनाया गया है। 12 अक्टूबर के मार्च की 2 तस्वीरें… विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेता सोमवार को याचिका दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करके पहुंचे थे। याचिका में रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति बनाने की मांग की गई है। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित नागरिकों को भी शामिल करने की मांग है। याचिका में कहा गया है कि यह समिति तय समय के भीतर SIR के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों और किए गए बदलावों का स्वतंत्र ऑडिट करे। आज राहुल के घर विपक्षी सांसदों की चाय पे चर्चा राहुल ने आगे की रणनीति तय करने के लिए मंगलवार शाम को सभी विपक्षी सांसदों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों और छात्र संगठनों को 'हाई टी' के लिए अपने सुनहरी बाग रोड स्थित घर पर चाय पर बुलाया है। इस दौरान वोट चोरी के खिलाफ संयुक्त विरोध-प्रदर्शन की रणनीति और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर चर्चा होने की उम्मीद है। इससे पहले दोपहर में विपक्षी सांसद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सुप्रीम कोर्ट और विपक्ष का प्रदर्शन: अब तक क्या-क्या हुआ… 10 अक्टूबर: राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर लौटे विपक्षी सांसद, सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान किया सांसदों ने संसद से राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च किया। राहुल, ममता, खड़गे समेत 10 सांसदों का डेलीगेशन राष्ट्रपति से मिला। बाकी सांसदों ने विजय चौक पर धरना दिया। मीटिंग से बाहर आकर राहुल ने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश में वोट चोरी हो रही है। राष्ट्रपति ने भी इससे इनकार नहीं किया। अब हम सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। 11 अक्टूबर: CJI को लेटर लिखकर मुलाकात का समय मांगा, चीफ जस्टिस ने इनकार किया INDIA ब्लॉक के नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर CJI को लेटर लिखकर मुलाकात का समय मांगा था। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 12 अक्टूबर की शाम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की इच्छा जताई थी। हालांकि CJI सूर्यकांत ने विपक्षी सांसदों की मांग नहीं मानी और लेटर का जवाब लिखकर मिलने से इनकार कर दिया। साथ ही इस मसले पर कोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए कहा। 12 अक्टूबर: CJI बोले- दिल्ली में प्रदर्शन मेरा मुद्दा नहीं, विचाराधीन मामलों पर मुझसे चर्चा न्यायिक मर्यादा के खिलाफ दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और पाबंदियों पर CJI सूर्यकांत ने सोमवार को कहा- ये मेरा मुद्दा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और कोई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि याचिका दाखिल कर सकता है। CJI ने विज्ञान भवन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में ये बातें कहीं। पढ़ें पूरी खबर… ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार के मैसेज आते हैं: वह अपराधी नहीं, उनसे गड़बड़ी कराई जा रही; वे इस्तीफा देकर रास्ते से हटें राहुल ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने से पहले 30 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसी में एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि लोग चुनाव आयोग की बात करते हैं, आप सीधा ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हैं। क्या कभी उन्होंने आप से बात करने की कोशिश की। इसके जवाब में राहुल गांधी ने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनसे बात करने की कई बार कोशिश की है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill का ऐतिहासिक Record, 5वां ICC Award जीतकर Hayley Matthews की बराबरी की

भारत के शुभमन गिल और शैफ़ाली वर्मा को सितंबर 2026 के लिए ICC मेन्स और विमेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है। भारत के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान ने अपनी जीत का रिकॉर्ड बढ़ाकर पाँच कर लिया है, जबकि शैफ़ाली को यह सम्मान दूसरी बार मिला है। खास बात यह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार वनडे सीरीज के बाद गिल को पहचान मिली। 27 साल के इस खिलाड़ी ने दो यादगार पारियां खेलीं; तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे में 110 रन बनाकर भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई। इसके बाद उन्होंने 133 गेंदों पर 223 रन बनाए, जो वनडे इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक था। इस मैच में भारत ने 406 रन का लक्ष्य आठ विकेट और 39 गेंदें बाकी रहते हुए हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: ICC Player of the Month: Shubman Gill ने पांचवीं बार जीता अवॉर्ड, Shafali Verma भी बनीं विजेता

ICC के अनुसार, गिल ने कहा कि अपना पांचवां ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं इस सम्मान के लिए पैनल का आभारी हूं। इतने रन बनाना बहुत संतोषजनक था और घरेलू दर्शकों के सामने सफल रन चेज़ का हिस्सा बनना और भी खास था, जिनका समर्थन हमेशा हमें अतिरिक्त जोश देता है। उनकी इस नई कामयाबी ने उन्हें वेस्ट इंडीज़ की कप्तान हेले मैथ्यूज़ के बराबर ला खड़ा किया है, जिन्होंने भी यह अवॉर्ड पांच बार जीता है। वहीं, गिल को इससे पहले जनवरी और सितंबर 2023, और फिर फरवरी और जुलाई 2025 में यह सम्मान मिला था। दूसरी ओर, महिला एशिया कप और एशियाई खेलों में भारत की जीत में शेफाली के योगदान की वजह से उन्हें महिलाओं का अवॉर्ड मिला।

यह दोहरी जीत पांचवीं बार है जब एक ही नेशनल बोर्ड के खिलाड़ियों ने दोनों महीने के सम्मान जीते हैं। भारतीय क्रिकेटरों ने यह कारनामा तीन बार किया है - जून 2024 में जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना, और सितंबर 2025 में अभिषेक शर्मा और मंधाना के बाद। शेफ़ाली को पहचान दो मल्टी-टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली। वह महिला एशिया कप में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं; उन्होंने 184.61 के स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए और छह विकेट भी लिए। एशियन गेम्स में, इस ओपनर ने सेमीफ़ाइनल में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ नाबाद शतक लगाया और फिर फ़ाइनल में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 48 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy में Tushar Deshpande ने ली हैट्रिक, Mumbai को मिली 351 रन की बढ़त

शेफ़ाली ने कहा, "ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवॉर्ड दोबारा जीतना बहुत बड़े सम्मान की बात है। एशिया कप और एशियन गेम्स में हमारी जीत में अपना योगदान देना बहुत संतोषजनक था, और इस अवॉर्ड को जीतने से वे जीत और भी खास हो जाती हैं।" शेफ़ाली ने इससे पहले पिछले साल नवंबर में नवी मुंबई में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल में मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद यह अवॉर्ड जीता था।

Tue, 13 Oct 2026 13:07:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Protest News | Rahul Gandhi Controversy: 'कोहनी-धक्का-अभद्र भाषा', राहुल जवाब देंगे क्या? BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T08:14:28+00:00

Bihar Flood: हर साल आने वाली बाढ़ से ऐसे मिलेगी मुक्ति? सरकार का बड़ा ऐलान| CM Samrat Choudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T08:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers