Responsive Scrollable Menu

ट्रम्प बोले- रूस से डीजल खरीदने में अमेरिका का फायदा:EU ने भी 250 अरब डॉलर की एनर्जी खरीदी, अमेरिकी मीडिया इसे नजरअंदाज कर रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से डीजल खरीदने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह सौदा अमेरिका के हित में है। ट्रम्प ने दावा किया कि यूरोपीय संघ (EU) ने भी रूस से ऊर्जा खरीदने पर 250 अरब डॉलर खर्च किए हैं, लेकिन अमेरिकी मीडिया इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है। ट्रम्प ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि EU ने रूस को ऊर्जा के लिए 250 अरब डॉलर दिए, लेकिन फेक न्यूज मीडिया इस खबर पर बात नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अमेरिकी लोगों के हित में फैसले लिए हैं और उनकी नीति ‘अमेरिका फर्स्ट’ है। रूस अमेरिका को लाखों टन डीजल भेजेगा ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा था कि रूस तुरंत 3 लाख टन से ज्यादा डीजल अमेरिका भेजेगा। इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और फिर 10 लाख टन डीजल भेजने की बात कही गई। ट्रम्प के मुताबिक, रूस की रिफाइनरियों की स्थिति के आधार पर कुछ समय बाद 30 लाख टन डीजल और भेजा जा सकता है। ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस समझौते के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने इसे बड़ा सौदा बताते हुए कहा कि अमेरिका को बड़ी मात्रा में डीजल मिलेगा। पुतिन ने भी कहा कि रूस अमेरिका और दुनिया के दूसरे बाजारों को तेल और पेट्रोलियम उत्पाद देने के लिए तैयार है। उनके मुताबिक, इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। EU ने 826 रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए ट्रम्प के रूस से डीजल खरीदने के फैसले का बचाव करने के बीच यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यूरोपीय परिषद के मुताबिक, नए प्रतिबंधों में 1,569 लोगों और संस्थाओं को शामिल किया गया है। इनमें 826 रूसी कंपनियां और उन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर काम करने वाले 743 लोग शामिल हैं। इन प्रतिबंधों का मकसद रूस के सैन्य उद्योग को सामान और सेवाएं देने वाली कंपनियों पर दबाव बढ़ाना है। यूरोपीय परिषद के मुताबिक, इन कंपनियों का सालाना कारोबार कम से कम 20 अरब यूरो है और इनमें 2.5 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं। जेलेंस्की बोले- रूस को युद्ध के लिए ज्यादा पैसा मिलेगा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को EU के नए प्रतिबंधों का स्वागत किया, लेकिन रूस से डीजल खरीदने के अमेरिकी फैसले की आलोचना की। उनका कहना है कि ऊर्जा बेचकर रूस की कमाई बढ़ेगी और वह इस पैसे का इस्तेमाल युद्ध जारी रखने के लिए कर सकता है। जेलेंस्की ने दावा किया कि अमेरिका की ओर से ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए संघर्षविराम की घोषणा के अगले ही दिन रूस ने यूक्रेन की 6 ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इन हमलों में देशभर में 33 लोग घायल हुए। ट्रम्प ने रविवार को रूस और यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर की जानकारी दी ट्रम्प ने रविवार को बताया था कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि सीजफायर तत्काल प्रभाव से लागू होगा और दोनों देशों को इसका पालन करना चाहिए। -------------------------

Continue reading on the app

खबर हटके- दरोगा ने रिश्वत में मांगी गाय-भैंस और कुत्ता:नाइटी पहनकर ATM लूटने पहुंचा; भालू ने पकड़ा, मोबाइल फटा तो भागा

प्रयागराज में एक दरोगा ने रिश्वत में गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड कुत्ता मांग लिया। वहीं, तेलंगाना में चोर नाइटी पहनकर ATM लूटने पहुंच गए। उधर, रूस में भालू ने 15 साल के लड़के को दबोच लिया, तभी जेब में मोबाइल की बैटरी फटी और उसकी जान बच गई। मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में एक लड़की 8 घंटे बाद ताबूत से जिंदा निकली। वहीं, किर्गिस्तान की सबसे बड़ी झील के नीचे करीब 800 साल पुराने शहर के अवशेष मिले हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

पिता GST कमिश्नर, मां गृहिणी...कौन हैं बड़े-बड़े छक्के लगाने में माहिर कुमार कुशाग्र, जिन्हें ऋषभ पंत की जगह मिली इंडिया ए में जगह

Kumar Kushagra India A: ऋषभ पंत के इंजर्ड होने के चलते अब विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए सोमवार को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने यह जानकारी दी. इंडिया ए की कप्तानी ध्रुव जुरेल करेंगे. विकेटकीपर भी वही होंगे, ऐसे में कुमार कुशाग्र को शायद ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाए, लेकिन झारखंड से आईपीएल और आईपीएल से इंडिया ए तक का सफर किसी सपने से कम नहीं है. Tue, 13 Oct 2026 10:07:17 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Viral Video: राहुल ने हाथ से खींचा और जमीन पर गिराया-भंडारी#shorts #viral #ytshort #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T07:12:55+00:00

पाकिस्तान में होगी इमरान खान की वापसी | Pakistan | Imran Khan | Peshawar | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T07:10:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers