Responsive Scrollable Menu

NZ vs UAE: न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई ने खड़ा किया अपना सबसे बड़ा स्कोर, मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने जड़ी फिफ्टी

NZ vs UAE: न्यूजीलैंड और यूएई के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 6 विकेट पर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया है. यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम ने सबसे ज्यादा 66 रनों की नाबाद पारी खेली. जबकि अलीशान शराफू 55 रन बनाए. वहीं न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 2 विकेट लिए. 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की पारी का आगाज आर्यांश शर्मा और कप्तान मुहम्मद वसीम ने की, लेकिन आर्यांश शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए और 6 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जैकब डफी ने पवेलियन भेजा. इसके बाद मुहम्मद वसीम ने अलीशान शराफू के साथ मिलकर UAE के पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर इस पार्टनरशिप को मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर तोड़ा.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

यूएई की प्लेइंग 11: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

Continue reading on the app

यूएस रवाना हुए नेतन्याहू: बोले, 'अमेरिका-ईरान वार्ता पर रखेंगे अपने विचार', तेहरान ने डिप्लोमेसी के लिए बताया 'खतरनाक'

तेल अवीव, 10 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए विशेष वीआईपी विमान विंग ऑफ जायन से रवाना हुए। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये मुलाकात काफी अहम है जिसमें वो अपनी सोच से ट्रंप को अवगत कराएंगे। वहीं, उनकी रवानगी की खबर पर ईरान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नेतन्याहू का ये दौरा डिप्लोमेसी के लिए बेहद खतरनाक है।

हवाई अड्डे से उड़ान भरने से पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्रकारों से कहा कि वह “जारी वार्ता (यूएस-ईरान) को लेकर अपनी विचारधारा से राष्ट्रपति को रूबरू कराएंगे।”

उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत न सिर्फ इजरायल के लिए, बल्कि दुनिया भर के हर उस देश के लिए जरूरी हैं “जो शांति और सुरक्षा चाहता है।”

नेतन्याहू के अनुसार, दोनों नेता गाजा समेत “विभिन्न विषयों” पर बातचीत करेंगे।

नेतन्याहू का कहना है कि ट्रंप के साथ उनकी बार-बार की मुलाकात इजरायल-यूएस और निजी तौर पर उनके और ट्रंप के बीच की “अद्वितीय निकटता” का सबूत है।

इससे पहले नेतन्याहू के अमेरिका जाने की खबर जैसे ही ईरान पहुंची, तुरंत इसे कूटनीतिक हितों के खिलाफ बताया जाने लगा। ईरान ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के वाशिंगटन दौरे से पहले डिप्लोमेसी पर खतरनाक असर की चेतावनी दी।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हमारी बातचीत करने वाली पार्टी अमेरिका है। यह अमेरिका पर है कि वह इस इलाके के लिए दबावों और नकारात्मक असर से अलग हटकर काम करे।”

उन्होंने कहा, “यहूदी शासन ने बार-बार, एक तोड़फोड़ करने वाले के तौर पर, दिखाया है कि वह हमारे इलाके में शांति की ओर ले जाने वाली किसी भी कूटनीतिक प्रक्रिया का विरोध करता है।”

दरअसल, पिछले हफ्ते ओमान में ईरान और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई बातचीत को दोनों पक्षों ने काफी सकारात्मक बताया था। सोमवार को, तेहरान ने अपने एनरिच्ड यूरेनियम के स्टॉक पर संभावित छूट की बात भी कही, लेकिन उसने अपने मिसाइल प्रोग्राम या मिडिल ईस्ट में हथियारबंद मिलिशिया को दी जा रही मदद पर बात करने से मना कर दिया था।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: बंद कमरे में ICC और पाकिस्तान के बीच हुई बड़ी डील, T20 वर्ल्ड कप के बाद होगा ऐलान

IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप मैच बॉयकॉट करने का फैसला वापस ले लिया है. अब दोनों टीमें 15 फरवरी को आमने-सामने होंगी. इस फैसला का फायदा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिलने वाला है. आईसीसी टूर्नामेंट में के बाद बड़ा ऐलान कर सकती है. Tue, 10 Feb 2026 18:12:07 +0530

  Videos
See all

Kanpur Lamborghini case: Lamborghini कार हादसे का खुलासा करेगा ये CCTV! | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T12:38:03+00:00

धार्मिक यात्रा के नाम पर पाक नागरिक जांच के आदेश | #PakCitizens #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T12:38:42+00:00

दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर दर्दनाक टक्कर | #delhi #roadaccident #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T12:34:14+00:00

सड़क पर पलभर की चूक और चली गई जान | #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T12:37:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers