Responsive Scrollable Menu

14,800 रूपए में पुरानी Honda Activa Scooty, फटाफट करें खरीदारी

नई दिल्ली: पुरानी हौंडा एक्टिवा खरीदने के लिए आपको ज्यादा कीमत भी नहीं देनी होगी। एकदम कम दामों में अच्छी मोटरसाइकिल और एक्टिवा खरीद सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी स्कूटी के बारे में बताने वाले है जिसे आप मात्र 11000 रूपये में खरीद पाएंगे। विशेषकर यदि आप स्कूटी अपने घर ...

The post 14,800 रूपए में पुरानी Honda Activa Scooty, फटाफट करें खरीदारी appeared first on Taza Hindi Samachar.

Continue reading on the app

Hero की हेकड़ी निकाल रही TVS की 160 सीसी बाइक, रॉयल एनफील्ड से भी धांसू

Best Bike: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इन दिनों ग्राहकों की पसंद बहुत तेजी से बदल रही है। अब लोग सिर्फ कम तेल खाने वाले (ज्यादा माइलेज) स्कूटर्स तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें दमदार पावर, मस्कुलर मैक्सी स्टाइलिंग और हाई-टेक फीचर्स भी चाहिए। इसी ट्रेंड को देखते हुए देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस ...

The post Hero की हेकड़ी निकाल रही TVS की 160 सीसी बाइक, रॉयल एनफील्ड से भी धांसू appeared first on Taza Hindi Samachar.

Continue reading on the app

  Sports

भारत ने टी-20 में 2000 छक्के पूरे किए:होप ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा; अभिषेक-सैमसन से भिड़े वेस्टइंडीज के प्लेयर्स

वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 मैच में भारत को 24 रन से हरा दिया। हैदराबाद में खेले गए इस मैच के दौरान भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में 2 हजार छक्के पूरे किए। शाई होप ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। भारत-वेस्टइंडीज चौथे टी-20 में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. टीम इंडिया से आगे सिर्फ वेस्टइंडीज भारत ने 2 हजार छक्के पूरे कर लिए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई। टीम के नाम अब 2010 छक्के हैं। वेस्टइंडीज 2,026 छक्कों के साथ पहले स्थान पर है। 2. होप ने टी-20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक लगाया होप वेस्टइंडीज के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने क्रिस गेल और इविन लुईस के 2-2 शतक को पीछे छोड़ा। 3. होप ने 50+ स्कोर में गेल की बराबरी की होप ने टी-20 इंटरनेशनल में 16वां 50+ स्कोर बनाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने में क्रिसे गेल की बराबरी की। दोनों ने 16-16 बार कारनामा किया। 4. भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बना वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 79 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2016 में लॉडरहिल में बिना विकेट खोए 78 रन बनाए थे। 5. पॉल टी-20 में भारत के खिलाफ 5 विकेट लेनेवाले दूसरे बॉलर कीमो पॉल ने हैदराबाद में 41 रन देकर 5 विकेट लिए। वे भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के ही ओबेड मैकॉय 2022 में यह कारनामा किया था। यहां से मोमेंट्स्… 1. मयंक ने रदरफोर्ड का छोड़ा कैच 19वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड का कैच छूटा। प्रिंस यादव ने ओवर की पांचवी गेंद तेज शॉर्ट डाली। इस पर रदरफोर्ड ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई, जहां मयंक यादव खड़े थे। उन्हें लगा कि वे आसानी से कैच पकड़ लेंगे, लेकिन वे गेंद की लाइन में ही नहीं आ पाए और कैच छूट गया। 2. तिलक के कैच छोड़ने पर होप का शतक पूरा हुआ पहली पारी की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने होप का कैच छोड़ दिया। 96 रन बनाकर खेल रहे होप ने नितीश रेड्डी की गेंद पर लॉन्ग-ऑन की ओर शॉट खेला। तिलक कैच पकड़ने के लिए बाईं ओर गए, लेकिन फ्लडलाइट्स में गेंद ठीक से नहीं देख सके और कैच छूट गया। गेंद सीधे बाउंड्री रोप पर गिरी और होप को छक्का मिला। उन्होंने आखिरी 2 गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। 3. सैमसन ने जोसेफ की गेंद पर टी-20 में 100 छक्के पूरे किए दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने शमर जोसेफ की फुलटॉस गेंद को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए भेजा। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में उनका 100वां छक्का था। वे टी-20 इंटरनेशनल में छक्कों का शतक पूरा करने वाले भारत के छठे खिलाड़ी बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके है। 4. बाउंसर के बाद सैमसन ने अगली 14 गेंद पर 46 रन बनाए भारतीय पारी के दूसरे ओवर में शमार जोसेफ ने 145 किमी की तेज बाउंसर सैमसन को डाली। यह फ्री हिट गेंद थी। सैमसन जैसे-तैसे गेंद को खेल सके। गेंद ने टॉप एज लिया और 4 रन के लिए चली गई। तब सैमसन 9 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद सैमसन ने लगातार बाउंड्री लगाई। उन्होंने अगली 14 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 46 रन बटोरे। 5. अभिषेक-सैमसन से भिड़े वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कीमो पॉल ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने संजू सैमसन को शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। जब अभिषेक पवेलियन लौट रहे थे, तब उनकी वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों से बहस हुई। ऐसे ही 12वें ओवर में भी अभिषेक शर्मा के आउट होने पर ऐसी ही नोंक-झोंक हुई। अभिषेक ने पवेलियन लौटते हुए इसकी शिकायत अंपायर से भी की। 6. नमन के आउट होने पर बच्चों की तरह उछले हेटमायर 12वें ओवर में गुडाकेश मोती ने नमन धीर को स्टंप आउट कराया। मोती की गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से घूमी और नमन उसे खेलने से चूक गए। उनका पिछला पैर क्रीज से बाहर निकल गया। शाई होप ने तुरंत गिल्लियां बिखेर दीं। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद नमन को आउट दिया। विकेट गिरते ही शिमरोन हेटमायर बच्चों की तरह उछलते नजर आए। Wed, 14 Oct 2026 23:00:00

  Videos
See all

Saudi Arabia | हूतियों का खौफ! क्या खतरे में सऊदी अरब? Houthi Rebels | Middle East Crisis | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T23:00:26+00:00

Meerut Blue Drum Case | बेटे की हत्या का इंसाफ मिला? मुस्कान-साहिल की सजा पर मां का भावुक रिएक्शन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T22:40:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers