Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर बंद:निफ्टी 288 अंक चढ़ा; पिछले 25 सालों की सबसे लंबी विकली गिरावट का सिलसिला टूटा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 9 अक्टूबर को सेंसेक्स 879 अंक या 1.23% की तेजी के साथ 72,472 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 289 अंक की तेजी रही, ये 22,520 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही 25 साल में लगातार कई हफ्तों तक की विकली गिरावट का सिलसिला भी इस हफ्ते थम गया। इससे पहले लगातार 9 हफ्ते बाजार में विकली गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं इससे पहले साल 2001 में बाजार में लगातार 9 हफ्तों तक गिरावट आई थी। शेयर बाजार में तेजी की 3 वजहें… 1. ट्रम्प का मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर हमला न करने का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ किया है कि 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले अमेरिका ईरान पर हमला नहीं करेगा। दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक चल रही है। मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। 2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ट्रम्प के बयान के बाद कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता कम हुई है। ब्रेंट क्रूड गिरकर 103 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जबकि WTI क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है। कच्चा तेल सस्ता होना भारत जैसे आयातक देश के लिए पॉजिटिव है। 3. रुपया 23 पैसे मजबूत हुआ RBI के संभावित दखल से शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे सुधरकर 96.65 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतें काबू में रहने से भारतीय रुपए की स्थिति में सुधार दिख रहा है, जिससे शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है। तिमाही नतीजों से TCS का शेयर 5% चढ़ा TCS के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आज इसके शेयरों में करीब 5% की तेजी रही। ये आज 2171 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी ने 12 रुपए प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। दूसरी तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15% बढ़कर 13,884 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 12,075 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। विदेशी निवेशकों (FIIs) की ताबड़तोड़ बिकवाली विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। गुरुवार को FIIs ने करीब 13 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बीते 30 दिन में ये करीब 82,000 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं। नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार नोट: हंगल डे के मौके पर आज, शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को कोरिया स्टॉक एक्सचेंज बंद है। अमेरिकी बाजार में 8 अक्टूबर को मिला जुला कारोबार रहा कल बाजार 1000 अंक से ज्यादा गिरकर बंद हुआ था

Continue reading on the app

तिमाही नतीजों से TCS का शेयर 5% चढ़ा:₹13,884 करोड़ रहा मुनाफा, ₹12 डिविडेंड का ऐलान; मंदी के बीच मिले 90 हजार करोड़ रुपए के ऑर्डर

आईटी सर्विसेज कंपनी TCS के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आज शुक्रवार 9 अक्टूबर को इसके शेयरों में 5% से ज्यादा की तेजी है। ये आज 2170 रुपए पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने 12 रुपए प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। दूसरी तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15% बढ़कर 13,884 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 12,075 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹73,188 करोड़ रहा कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 11% बढ़कर 73,188 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 65,799 करोड़ रुपए था। वहीं, कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर रेवेन्यू में पिछली तिमाही के मुकाबले 0.5% की मामूली बढ़त दर्ज की गई। 'कॉन्स्टेंट करेंसी' के आधार पर रेवेन्यू का मतलब है कि विदेशी मुद्रा जैसे डॉलर, पौंड, यूरो आदि के उतार-चढ़ाव के असर को हटाकर तुलना की गई है। चूंकि टीसीएस एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी है। यह अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जैसे देशों से कमाई करती है। इसलिए, जब डॉलर या यूरो की कीमत रुपए के मुकाबले बदलती है, तो बिना कोई नया काम किए भी कंपनी की कमाई कम या ज्यादा दिखने लगती है। AI रेवेन्यू का कुल रेवेन्यू में 10% से ज्यादा हिस्सा TCS का एआई रेवेन्यू 3.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो कंपनी के कुल रेवेन्यू का 10% से अधिक हिस्सा बन चुका है। कंपनी ने पुणे में 'इंडस्ट्रियल ऑटोनॉमी एंड इंजीनियरिंग लैब' और बेंगलुरु में एनवीडिया से पावर्ड 'ऑटोनॉमस इंजीनियरिंग लैब' जैसी एआई-केंद्रित सुविधाएं भी शुरू की हैं। कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और COO आरती सुब्रमण्यन के मुताबिक, AI की मांग तेजी से बढ़ रही है। कंपनियां अब नए AI टूल्स, बिजनेस को सुधारने, काम को ऑटोमेटिक बनाने और साइबर सिक्योरिटी जैसे कामों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं। कमजोर माहौल में 90 हजार करोड़ रुपए के नए सौदे आईटी सेक्टर में सुस्त माहौल के बावजूद TCS को जुलाई से सितंबर तिमाही में 9.6 अरब डॉलर यानी करीब ₹90,000 करोड़ की बड़ी डील्स मिली हैं। कर्मचारियों की कुल संख्या 5.98 लाख; एट्रिशन रेट 13.3% पर स्थिर तिमाही के अंत तक TCS में कुल कर्मचारियों की संख्या 5.98 लाख रही। आईटी सर्विसेज में एट्रिशन रेट यानी कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर 12 महीनों में 13.3% पर स्थिर बनी हुई है। चीफ एचआर ऑफिसर सुदीप कुन्नूमल ने कहा कि कंपनी फ्यूचर-रेडी स्किल्स में निवेश कर रही है, जिससे कर्मचारियों के लर्निंग आवर्स तिमाही आधार पर 17% बढ़कर 1.71 करोड़ हो गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मैच का पहला ओवर और हैट्रिक! क्रिकेट इतिहास का वो करिश्मा जो सिर्फ एक भारतीय के नाम है

क्रिकेट के खेल में किसी भी गेंदबाज के लिए हैट्रिक लेना एक बड़ी उपलब्धि होती है. हालांकि, कई गेंदबाज अपने पूरे करियर में कभी हैट्रिक नहीं ले पाते, लेकिन क्या हो जब कोई गेंदबाज मैच के पहले ही ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी कर ले? क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाला सिर्फ एक ही गेंदबाज हुआ है और वह भी भारतीय है. Tue, 13 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Houthi Rebels vs Saudi Arabia: हूतियों ने सऊदी में गदर मचा दिया? | Saudi Arabia News | Houthi Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T23:30:27+00:00

Jail से इमरान ने तख्तापलट कर दिया? Khaiber बना Pakistan का कब्रिस्तान? | Asim Munir | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T23:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers