सरस आजीविका मेला में लखपति दीदी पहल की धूम, ग्रामीण महिलाएं दिखा रहीं हुनर और आत्मनिर्भरता
सरस आजीविका मेले में इस बार लखपति दीदी पहल ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. इस पहल के तहत ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है. कई महिलाएं अपने हस्तशिल्प, कढ़ाई, सिलाई और पारंपरिक उत्पादों के जरिए लाखों रुपये की कमाई कर चुकी हैं
निज़ाम की शिकारगाह से वाइल्डलाइफ स्वर्ग तक: पोचारम के जंगलों में दक्कन की शाही विरासत और रोमांच की गूंज
Nizam royal hunting Story : दक्कन के इतिहास में आसफ जाही राजवंश की शाही जिंदगी, ठाठ-बाट और शिकार के किस्से आज भी लोगों की जिज्ञासा जगाते हैं. इन्हीं कहानियों का एक अहम अध्याय तेलंगाना के मेडक जिले में बसे पोचारम के जंगलों से जुड़ा है, जहां कभी हैदराबाद के छठे निज़ाम मीर महबूब अली खान की पसंदीदा शिकारगाह हुआ करती थी. महलों की चकाचौंध से दूर यह इलाका सत्ता, रोमांच और शाही जुनून की अनोखी दास्तां समेटे हुए है. इतिहासकारों के मुताबिक निज़ाम अपनी सटीक निशानेबाजी के लिए मशहूर थे और पोचारम के घने जंगल उनके लंबे शिकार अभियानों के गवाह रहे हैं. आज वही क्षेत्र समय के साथ बदलकर एक संरक्षित वन और इको-टूरिज्म स्थल बन चुका है, जहां खंडहर होते शाही रेस्ट हाउस, शांत झील और वन्यजीवों की हलचल बीते दौर की परछाइयों को जीवित रखती है. पोचारम अब केवल जंगल नहीं, बल्कि इतिहास और प्रकृति का जीवंत संगम बन चुका है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







