Responsive Scrollable Menu

Stree 3 के लिए करना होगा इंतजार! Rajkummar Rao ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने काम करने के तरीके को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर बड़े सितारों के साथ चलने वाली लंबी-चौड़ी टीम और उसके खर्च को लेकर सवाल उठते हैं। लेकिन राजकुमार राव का कहना है कि उनके साथ सिर्फ चार लोग रहते हैं और वह अपनी टीम का खर्च निर्माताओं पर डालना पसंद नहीं करते। उनका मानना है कि कलाकार को निर्माता का भी ध्यान रखना चाहिए।

राजकुमार राव के साथ रहते हैं सिर्फ चार लोग

राजकुमार राव ने बताया कि उन्हें कभी अपनी टीम छोटी करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि उनके साथ पहले से ही सिर्फ चार लोग रहते हैं। इनमें मेकअप और बालों की देखभाल करने वाले दो लोग, एक सहायक और एक सुरक्षा कर्मचारी शामिल हैं। पिछले पांच साल से उनकी टीम ऐसी ही है।

राजकुमार ने कहा, "मुझे कभी अपनी टीम छोटी करनी ही नहीं पड़ी। मेरे साथ चार लोग ही रहते हैं, जिनमें मेकअप और हेयर के लिए दो लोग, एक असिस्टेंट और एक सिक्योरिटी से होते हैं। पांच साल से यही है। मुझे लगता है कि कलाकार को निर्माता का एक्टर होना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

कॉफी और खाने का खर्च भी खुद उठा सकते हैं कलाकार

राजकुमार राव का मानना है कि कलाकारों को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए निर्माताओं पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अगर किसी को कॉफी पीनी है या अपनी पसंद का खाना मंगवाना है, तो वह इसका इंतजाम खुद भी कर सकता है।

उन्होंने कहा, "किसी चीज को लेकर जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। अगर आप सेट पर हैं तो इतना तो कर ही सकते हैं कि अपनी या अपनी टीम की कॉफी खुद मंगा लो या कहीं का खाना पसंद है तो खुद ऑर्डर कर लो। इसका भार निर्माता पर क्यों डालना?"

सौरव गांगुली की जिंदगी पर्दे पर दिखाएंगे राजकुमार

राजकुमार राव जल्द ही फिल्म 'प्रहार' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

इस फिल्म की तैयारी के दौरान राजकुमार ने सौरव गांगुली के साथ काफी समय बिताया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग सौरव के घर और ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भी हुई है।

राजकुमार ने कहा, "हमने बहुत सारी बातें की हैं, उनके घर पर फिल्म शूट भी की है, ईडन गार्डन स्टेडियम में भी शूटिंग हुई है। मैंने कोलकाता में उनके साथ बहुत समय बिताया है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेरे सामने खोलकर रख दी। वह लीजेंड है।"

इसे भी पढ़ें: Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

अगले साल शुरू हो सकती है 'स्त्री 3' की शूटिंग

राजकुमार राव की चर्चित फिल्म 'स्त्री' के अगले भाग का भी फैंस को इंतजार है। अभिनेता ने बताया कि 'स्त्री 3' जरूर आएगी और अगले साल इसकी शूटिंग शुरू करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है। उनका मानना है कि सिर्फ फिल्म बनाने के लिए फिल्म नहीं बनानी चाहिए, बल्कि कहानी पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है।

Continue reading on the app

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने डिजिटल दुनिया में भी एक नया कदम उठाया है। सलमान खान ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी और फैंस को खास अंदाज में बताया कि इस चैनल पर क्या देखने को मिलेगा।

सलमान खान ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करके अपने नए यूट्यूब चैनल की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं, मेरा आधिकारिक यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।”

सलमान के इस ऐलान के बाद उनके फैंस के बीच उत्साह देखने को मिला। फैंस उनके इस नए कदम का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने अभी यह साफ नहीं किया है कि चैनल पर किस तरह के वीडियो देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

‘मातृभूमि’ में सेना के अधिकारी बनेंगे सलमान

सलमान खान की आने वाली फिल्मों में ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ अहम है। यह फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से चर्चा में थी। फिल्म में सलमान भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि सलमान अपने नए यूट्यूब चैनल पर फिल्म से जुड़ी कोई खास जानकारी साझा करते हैं या नहीं।

इसे भी पढ़ें: 'शिवम पंडित' के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! 'आवारापन 2' OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नयनतारा के साथ एक्शन फिल्म में भी आएंगे नजर

सलमान खान के पास एक और बड़ी फिल्म है। वह दक्षिण भारतीय निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ एक एक्शन फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। हालांकि, अभी तक फिल्म के आधिकारिक नाम और रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Babar Azam: किनके दिल में बसते हैं बाबर आजम? बेटे को बर्थडे की बधाई देते हुए पिता ने बताया

Babar Azam Birthday: बाबर आजम 15 अक्टूबर को 32 साल के हो गए. इस खास मौके पर वो कहां है? उनके पिता ने उन्हें बधाई देते हुए क्या कहा? आइए जानते हैं. Thu, 15 Oct 2026 10:44:18 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: बेकाबू ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत | Tractor Accident | CCTV Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:00:11+00:00

Iran America War Latest News: ईरान की PAK-तुर्किए को धमकी! क्या बढ़ने वाला है नया तनाव? Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers