Responsive Scrollable Menu

Fact Check: दिल्ली के सीमापुरी में इमारत गिरने की घटना का बताकर AI वीडियो वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली के सीमापुरी में 7 अक्टूबर 2026 को एक चार मंजिला इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो, सीसीटीवी फुटेज बताकर वायरल किया जा रहा है। इसमें एक इमारत को भरभराकर गिरते हुए देखा जा […]

The post Fact Check: दिल्ली के सीमापुरी में इमारत गिरने की घटना का बताकर AI वीडियो वायरल appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

कल यानी 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी। वैसे पितृ पक्ष की यह अंतिम तिथि मानी जाती है। इस दिन पितरों का तर्पण और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों की आत्मशांति के लिए किए गए धार्मिक कार्यों से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इस दिन कुछ जगहों पर दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है और परिवार के सदस्यों पर पितरों की कृपा बनी रहती हैं। आइए आपको बताते हैं सर्वपितृ अमावस्या के दिन किन जगहों पर दीपक जलाएं।

सर्वपितृ अमावस्या मुहूर्त

- सर्वपितृ अमावस्या का कुतुप मुहूर्त का समय सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

- रौहिणी मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 18 मिनट तक रहने वाला है।

- पराह्न काल का मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से लेकर 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

घर के मंदिर में जलाएं दीपक

अमावस्या के दिन सुबह और शाम घर के मंदिर में दीपक जलाएं। इस दौरान भगवान का ध्यान करें और परिवार की सुख-शांति की कामना करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

पीपल या बरगद के पेड़ के नीचे जलाएं दीया

हिंदू धर्म में पीपल और बरगद के पेड़ों का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। सर्वपितृ अमावस्या पर इन पेड़ों के नीचे दीपक जलाकर पितरों का स्मरण करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

इसके अलावा, आपको इस दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करना शुभता और सकारात्मक का प्रतीक माना जाता है। दीपक जलाते समय परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करें।

नदी, तालाब या जलाशय के पास जलाएं दीपक

सर्वपितृ अमावस्या के दिन नजदीकी नदी, तालाब या किसी अन्य जलाशय के पास दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। इस दिन पितरों का स्मरण करते हुए उनकी शांति और सद्गति की प्रार्थना जरुर करें। लेकिन दीपक जलाते समय जलाशय की सुरक्षा और स्थानीय नियमों का ध्यान जरुर रखें।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पीएम मोदी के सामने अर्शदीप सिंह ने ली वैभव सूर्यवंशी की मौज, वायरल वीडियो ने लूट ली पूरी महफिल

Vaibhav Sooryavanshi Reaction goes viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी समेत देश के सबसे युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की. इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते नजर आए. Thu, 15 Oct 2026 23:34:28 +0530

  Videos
See all

Final Cut: CJP पर चौंकाने वाली खबर! | Jantar Mantar Protest | Rahul Gandhi | Neha Bora #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T18:06:58+00:00

16 और 17 अक्टूबर को सेट्रल पार्क बंद रहेगा: Neha Yadav | CJP Protest । CJP Tiranga Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T18:08:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers