Responsive Scrollable Menu

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन

मध्यप्रदेश में एक अक्टूबर से अब तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 के 4,06,338 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के 1,92,851 आवेदन शामिल हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

झा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) प्रदेशभर में आवेदन एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। फॉर्म-6 भारतीय नागरिकों के लिए मतदाता सूची में नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने का निर्धारित आवेदन पत्र है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, आवेदक की आयु निर्धारित अर्हता तिथि पर कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। आयोग के मुताबिक, फॉर्म-6 ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से या ऑफलाइन संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा बूथ स्तर के अधिकारी के पास जमा किया जा सकता है। इस बीच, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि उसने नए फॉर्म-6 को न तो मंजूरी दी है और न ही खारिज किया है।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान इस मुद्दे पर फैसला नहीं किया गया था। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने एसआईआर से संबंधित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। निर्वाचन आयोग ने 26 सितंबर को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में संकेत दिया था कि उच्चतम न्यायालय ने बिहार में एसआईआर से संबंधित मई 2026 के फैसले में फॉर्म-6 के घोषणा पत्र को बरकरार रखा है।

Continue reading on the app

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, बैलेट पेपर से वोटिंग और चुनाव आयुक्तों का निष्पक्ष चयन हो: संजय सिंह

वोट चोरी के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी आम आदमी पार्टी के नेता और एसैप कार्यकर्ता जंतर-मंतर  जाने के लिए सड़कों पर उतरे. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं साथ आगे बढ़ रहे सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर बर्बारता के साथ पेश आई और जबरन उन्हें हिरासत में लेकर बस में बैठा दिया. इस दौरान संजय सिंह ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और बैलेट पेपर से चुनाव हो. साथ ही चुनाव आयुक्तों का निष्पक्ष चयन किया जाए. 

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए

“आप” के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए क्योंकि उसने 13 करोड़ 37 लाख वोटों की चोरी की है. देश में चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं और चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाया जाए, जिसमें सरकार का बहुमत नहीं होना चाहिए. उन्होंने मांग की कि सरकार प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान दे दे.

वहीं, “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा,  तब तक प्रदर्शन जारी रहेंगे. दिल्ली पुलिस चाहे डंडे मारे, सड़कों पर घसीटे, कपड़े फाड़े या सिर फोड़े, लेकिन  हम अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए अपना हक मांगते रहेंगे और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे.

जंतर-मंतर को नहीं बचा पा रहे हैं

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में डी-नोटिफाई करना सरकार की घबराहट को दर्शाता है. सरकार को लग रहा है कि 50 हजार पुलिस वाले भी जंतर-मंतर को नहीं बचा पा रहे हैं क्योंकि जनता, बच्चे और लड़कियां वहां पहुंच रहे हैं, इसलिए सरकार अब लोगों को दूर भेजना चाहती है. कोई बात नहीं, सरकार हमें रामलीला मैदान दे दे, हम रामलीला मैदान में भी प्रदर्शन के लिए तैयार हैं.

इस मामले की जांच करनी चाहिए

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर प्रदर्शन के दौरान का अपना एक वीडियो साझा कर कहा कि दिल्ली पुलिस ने मेरा गला घोंटने की कोशिश की. अभिषेक कुमार चिल्लाए कि वे मेरा गला घोंट रहे हैं और एक पुलिसकर्मी ने उनके चेहरे पर धक्का दिया. पुलिस ने जानबूझकर मुझे घेर लिया ताकि मीडिया के कैमरे वीडियो रिकॉर्ड न कर सकें. एलजी साहब से को इस मामले की जांच करनी चाहिए.

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि जहां भी जगह मिलेगी, वहां आंदोलन और सत्याग्रह होगा. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि देश के अंदर एसआईआर रद्द नहीं होता, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता और निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए जाते.

Continue reading on the app

  Sports

गेंद पकड़ रहे थे या मछली? केशव महाराज ने लपका ऐसा अतरंगी कैच, बल्लेबाज ने पकड़ लिया सिर

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेशक अपना शिकंजा कस लिया हो, लेकिन पहली पारी में उसकी भी हालत खराब हो गई थी. हालांकि, मैट रेनेशॉ ने 190 रनों की दमदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिला दी. शानदार फॉर्म में चल रहे मैट रेनेशॉ को दूसरी पारी में केशव महाराज ने आउट किया. केशव ने अपनी ही गेंद पर रेनेशॉ का एक अतरंगी कैच लपका. Tue, 13 Oct 2026 00:15:29 +0530

  Videos
See all

Durga Puja के रंग में रंगा कोलकाता, समारोह में पहुंचे सुवेंदु | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T23:00:19+00:00

Viral Shorts: याचिका दायर करके SC से बाहर निकल राहुल गांधी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T23:10:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers