फिट रहने के लिए हर किसी को वर्कआउट करने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर आपको थायरॉइड हो तो ऐसे में वर्कआउट करना काफी चैलेंजिंग हो जाता है, क्योंकि एक्सरसाइज करने का मन तो करता है, लेकिन शरीर साथ नहीं देता। वर्कआउट करते हुए जल्दी थकान महसूस होती है या फिर कभी चक्कर-सा महसूस होता है, जिसकी वजह से सही तरह से एक्सरसाइज करना संभव ही नहीं हो पाता है।
अमूमन लोग एनर्जी के लिए वर्कआउट से पहले कॉफी या रेडीमेड प्री-वर्कआउट ड्रिंक का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आपको थायरॉइड है तो ऐसे में इससे शरीर पर उल्टा असर पड़ सकता है। थायरॉइड में जरा-सी लापरवाही थकान, सूजन और वजन बढ़ने की वजह बन सकती है। इसलिए, आपको सही प्री-वर्कआउट चुनने की जरूरत होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे-
भीगा हुआ बादाम और किशमिश
वर्कआउट से करीबन आधे घंटे पहले आप 4-5 भीगे बादाम और 4-5 किशमिश ले सकती हैं। बादाम से हेल्दी फैट और हल्का प्रोटीन मिलता है, जबकि किशमिश से नेचुरल एनर्जी देती है। जिससे आपको थकान कम होती है। थायरॉइड में इसे एक अच्छा प्री-वर्कआउट माना जाता है, क्योंकि इसमें कोई स्टिमुलेंट नहीं होता है और ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है।
केला और दालचीनी
केले को एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट के रूप में देखा जाता है। आप आधा केला या फिर एक छोटा केला लें और ऊपर से एक चुटकी दालचीनी डालकर खा लें। इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी और मसल्स में क्रैम्प कम होंगे। साथ ही, वर्कआउट में ताकत बनी रहती है।
भुना चना और थोड़ा गुड़
वर्कआउट से पहले आप एक मुट्ठी भुना चने के साथ छोटा सा गुड़ का टुकड़ा भी ले सकती हैं। इससे आपको अच्छी एनर्जी और प्रोटीन मिलता है। साथ ही, वर्कआउट के दौरान स्टैमिना बना रहता है और भूख कंट्रोल होती है। थायरॉइड में इसे सेफ माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रोसेस्ड शुगर नहीं होती है और लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट भी करता है।
नारियल पानी
अगर आप चाहें तो वर्कआउट से करीबन 20 मिनट पहले एक गिलास सादा नारियल पानी भी ले सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और कमजोरी और चक्कर की शिकायत नहीं होती है। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रखने में मदद करता है।
- मिताली जैन
Continue reading on the app
आजकल सबसे बड़ी समस्या लोगों में वजन बढ़ने की है। यह समस्या सर्दियों में सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। आमतौर पर अनहेल्दी लाइफस्टाइल और इससे जुड़ी कुछ आदतों के कारण वजन बढ़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन आपका न बढ़े तो इन आदतों से जरुर बचें। आइए आपको बताते हैं किन गलतियों के कारण लोगों को वजन बढ़ने की समस्या होती है।
सर्दियों की गलतियां जो बढ़ाती हैं वजन
रात को ज्यादा खाना खाने
अक्सर लोग रात में स्वाद के चक्कर में जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है। दरअसल, रात के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे पाचन प्रक्रिया भी सुस्त पड़ जाती है। इसका परिणाम यह होता है कि खाना सही से पच नहीं पाता और शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है। इसी वजह से धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है।
पानी कम पीना
सर्दियों के दौरान लोग सबसे कम पानी पीते हैं। प्यास न लगने के कारण लोगों के शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण लोगों की क्रेविंग्स बढ़ती है, जिसके कारण लोग जरुरत से ज्यादा कार्ब्स का सेवन करते हैं, जो कि वजन बढ़ने का कारण बनता है।
फिजिकल एक्टिविटीज न करने
अक्सर सर्दियों में लोग बाहर जाने से काफी बचते हैं और घर के अंदर कंबल में बैठे रहते हैं। इस स्थिति में फिजिकल एक्टिविटीज न करने से लोगों का वजन बढ़ने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
ज्यादा खाना खाने
इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा चाय, पकौड़े, गाजर का हलवा और घी के लड्डू जैसे फूड्स को स्वाद में ज्यादा खाते हैं। जिससे ज्यादा कार्ब्स और कैलोरीज से युक्त फूड्स को खाने और एक्सरसाइज न करने के कारण लोगों को वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
विटामिन-डी की कमी
सर्दियों में धूप में बैठना अच्छा माना जाता है। हालांकि, वर्किंग लोगों को धूप में बैठने का टाइम नहीं मिलता है। जिस कारण से लोगों को शरीर में विटामिन-डी जैसे जरुरी पोषक तत्व की कमी होने लगती है। शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर व्यक्ति को बार-बार थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। साथ ही, इस कमी के कारण मूड में बदलाव और अनावश्यक खाने की इच्छा बढ़ जाती है। ऐसे में लोग अक्सर जंक या अनहेल्दी फूड की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
Continue reading on the app