Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में ही ऐसा हो सकता है भाई! अपने ही देश की लीग में विदेशी खिलाड़ी बनकर उतरेगा ये खिलाड़ी, जानें क्या है अतरंगी मामला

PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, जिसका एक और उदाहरण सामने आ रहा है. पाकिस्तान का एक स्टार खिलाड़ी अब उन्हीं की घरेलू टी-20 लीग पीएसएल में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलने वाला है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो गेंदबाज कौन है और ऐसा आखिर क्यों होगा? तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं. साथ ही जानते हैं कि इस खिलाड़ी को ब्रिटिश नागरिकता कैसे मिली?

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान का जो खिलाड़ी पीएसएल 2027 में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलने वाला है, वो कोई और नहीं उन्हीं के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर हैं. बात कुछ ऐसी है कि मोहम्मद आमिर को ब्रिटिश नागरिकता मिल चुकी है, जिसके बाद अब उन्होंने ये साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान सुपर लीग 2027 की नीलामी में एक विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खुद को रजिस्टर करेंगे. बता दें, आमिर को इसी साल की शुरुआत में ब्रिटिश नागरिकता मिली थी. उनकी पत्नी नरजिस खान ब्रिटिश नागरिक हैं.

आपको बता दें, मोहम्मद आमिर की पत्नी नरजिस खान ब्रिटिश नागरिक हैं. वहीं, मोहम्मद आमिर ने कई साल पहले ब्रिटिश नागरिक बनने का आवेदन दिया था और इस साल की शुरुआत में उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिल गई. मोहम्मद आमिर ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं. ब्रिटिश नागरिकता मिलने से अब वह इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में एक घरेलू खिलाड़ी के रूप में खेल रहे थे. इससे पहले टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के लिए भी उन्हें नॉटिंघमशर ने एक घरेलू क्रिकेटर के तौर पर साइन किया गया था. ऐसे में अब आमिर PSL 2027 की नीलामी में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शामिल होंगे.

मोहम्मद आमिर के आंकड़े

मोहम्मद आमिर की गिनती पाकिस्तान के खतरनाक गेंदबाजों में होती है. आमिर ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के खिलाफ मोहम्मद कमाल का प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. आमिर ने 6 ओवर में 16 रन देकर  रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन के रूप में 3 बड़े विकेट लिए. 2010 लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने  6/84 का शानदार प्रदर्शन किया. यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.  मेलबर्न टेस्ट 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इस गेंदबाज ने महज 18 साल की उम्र में 5 विकेट लिए थे. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के खिलाफ आमिर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. पाकिस्तान मैच नहीं जीत सका, लेकिन उनकी गेंदबाजी की खूब तारीफ हुई.

आंकड़ों की बात करें, तो पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 30.47 के औसत से 119 विकेट झटके हैं. उन्होंने 61 मैच में 29.62 के औसत से 81 विकेट झटके हैं. इसके अलावा उन्होंने 62 T20I मैच खेले, जिसमें 21.94 के औसत से 71 विकेट झटके. 

PSL में कैसे हैं मोहम्मद आमिर के आंकड़े?

मोहम्मद आमिर की गिनती पाकिस्तान सुपर लीग के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार हैं. मोहम्मद आमिर ने 2016 से 2026 के बीच उन्होंने 94 मैच खेले हैं, जिसकी 93 पारियों में उन्होंने 27.09 के औसत से 98 विकेट झटके हैं. उन्होंने 3 बार फोर विकेट हॉल लिया है. ऐसे में अब पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की नीलामी में जब आमिर विदेशी गेंदबाज के तौर पर शामिल होंगे, तो कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी, क्योंकि उनके रहने से पेस अटैक काफी मजबूत हो जाता है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका में स्पिनर्स होंगे भारत के 'X-Factor', इन 3 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजरें

Continue reading on the app

Breaking News Italy Forest Fire: इटली के जंगलों में लगी भीषण आग! | Europe Heatwave Forest

Breaking News Italy Forest Fire: इटली के जंगलों में लगी भीषण आग! | Europe Heatwave Forest यूरोपीय देश इटली (Italy) के जंगलों से भीषण आग की खौफनाक और डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं! भीषण गर्मी और तेज हवाओं के कारण जंगलों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया है। आग की ऊंची-ऊंची लपटों और धुएं के घने गुबार ने कई किलोमीटर के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। #ItalyWildfire #ItalyNews #ForestFire ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

उतरा हेलमेट...निकला 'थाला'! 45 की उम्र में Gen Z से भी तेज बाइक दौड़ा रहे धोनी, सुपरबाइक से मचाया तूफान

Ms Dhoni Bike: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. टायर बनाने वाली एक कंपनी के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने आए धोनी ने तेज रफ्तार बाइक चलाकर लैप्स पूरे किए. Tue, 4 Aug 2026 11:47:26 +0530

  Videos
See all

Bull Viral Video : बैल के हमले से मची अफरा-तफरी! Didawana | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:30+00:00

Flood News: केरलम, जम्मू-कश्मीर, जोधपुर...मूसलाधार बारिश से भयंकर आफत |Weather |Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T04:15:25+00:00

नेपाल में बदलती डेमोग्रेफी नेपाल के लिए बनता जा रहा खतरा..हिंदुओं पर हमले के बाद भड़की हिंसा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:19+00:00

Bankipur By Election Result 2026: बांकीपुर के लोगों से किए ये वादे कैसे पूरा करेंगे Prashant Kishor? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T04:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers