Responsive Scrollable Menu

Punjab सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी 'हमारे राम' नाटक, सनातन मूल्यों का होगा प्रसार

चंडीगढ़, तीन अगस्त पंजाब सरकार पूरे राज्य में ‘‘हमारे राम’’ नाटक का आयोजन करेगी और ‘‘सनातन’’ के संदेश को आम जनता तक पहुंचाएगी। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से सभ्यतागत मूल्यों को बढ़ावा देना है, जिसमें भगवान राम के शाश्वत आदर्शों को दिखाया जाएगा।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान सरकार ने अतीत की किसी भी सरकार की तुलना में ‘सनातन धर्म’ के लिए अधिक काम किया है। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अपने-अपने धर्मों का पालन करने की लोगों की स्वतंत्रता का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे राम’’ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेष रूप से युवाओं से काफी प्रशंसा मिली है और अब मान सरकार इसे पंजाब के लोगों तक पहुंचाएगी।

मंत्री ने कहा कि इस नाटक के मंचन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।

Continue reading on the app

Shashi Panja और Kakoli Ghosh Dastidar की मुलाकात से बंगाल में दल-बदल की अटकलें

कोलकाता, तीन अगस्त तृणमूल कांग्रेस की नेता शशि पांजा के सोमवार को लगातार दूसरे दिन एनसीपीआई से जुड़ी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के क्लिनिक जाने के बाद एक बार फिर दल-बदल की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, पूर्व मंत्री पांजा ने ममता बनर्जी नीत तृणमूल से अलग होने की संभावना से जुड़े सवालों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पत्रकारों ने पांजा को क्लिनिक से बाहर निकलते समय रोककर पूछा कि क्या वह तृणमूल को छोड़ने की तैयारी कर रही हैं।

उन्होंने इस पर हल्की मुस्कान के साथ केवल इतना कहा, “मुझे जाना है।” इसके बाद वह वहां से चली गईं। यह क्लिनिक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से लगभग 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। पांजा की इस संक्षिप्त प्रतिक्रिया के बाद उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

इससे पहले पिछले सप्ताह भी उनके इसी क्लिनिक जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू हुई थीं। हालांकि, तृणमूल से बगावत करने वाली घोष दस्तीदार ने इन मुलाकातों के किसी भी राजनीतिक मायने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पांजा के साथ उनका संबंध तीन दशक से अधिक पुराना है और यह पूरी तरह उनके चिकित्सा पेशे से जुड़ा हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

KL Rahul Record: वनडे में केएल राहुल का ये महारिकॉर्ड, जो 10 साल से कोई नहीं तोड़ पाया है, दर्जनों कोशिश हुई नाकाम

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल के नाम इस खेल में कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं. ऐसा ही एक बेहतरीन रिकॉर्ड उन्होंने अपने वनडे डेब्यू पर बनाया था. राहुल ने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में वो टीम इंडिया के लिए डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. Tue, 4 Aug 2026 11:40:55 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान के खिलाफ अब जंग नहीं लड़ेगा अमेरिका? | Trump | Khamenei | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:00:35+00:00

Haryana Heavy Rain : हरियाणा में भारी बारिश, झज्जर हुआ पानी-पानी | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:11:41+00:00

बार-बार खुजली और लाल चकत्ते? जानिए Skin Eczema के कारण, लक्षण और बचाव | Healthvadi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:01:16+00:00

39 पदक जीतकर भारत लौटे खिलाड़ी, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत | Commonwealth Games 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers