Responsive Scrollable Menu

सिर्फ HbA1c टेस्ट से नहीं लग सकता है डायबिटीज का पता ! लैंसेट की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

HbA1c and Diabetes Diagnosis: डायबिटीज का पता लगाने के लिए अधिकतर लोग समय-समय पर HbA1c टेस्ट कराते हैं. अगर यह टेस्ट नॉर्मल आता है, तो डायबिटीज का खतरा नहीं माना जाता है. हालांकि लैंसेट की एक नई स्टडी में पता चला है कि डायबिटीज के डायग्नोसिस के लिए सिर्फ HbA1c टेस्ट काफी नहीं है. कई मामलों में इससे डायबिटीज डिटेक्ट करना मुश्किल है.

Continue reading on the app

दही सूजी स्टफ्ड इडली: दिन की शुरुआत के लिए परफेक्ट है यह डिश, स्वाद मिलेगा बेजोड़, जानें रेसिपी

Dahi Suji Stuffed Idli: अगर आप रोज़-रोज़ की इडली से बोर हो चुके हैं और नाश्ते में कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो दही सूजी स्टफ्ड इडली आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी साउथ इंडियन फ्लेवर के साथ नॉर्थ इंडियन ट्विस्ट लेकर आती है, जिसमें सॉफ्ट इडली के अंदर मसालेदार स्टफिंग भरकर इसे और भी खास बनाया जाता है।

सूजी और दही से बनी यह इडली न सिर्फ झटपट तैयार होती है, बल्कि पचने में भी हल्की होती है। बच्चों के टिफिन से लेकर वीकेंड ब्रेकफास्ट तक, यह रेसिपी हर मौके पर फिट बैठती है। खास बात यह है कि इसे बिना फर्मेंटेशन के भी बनाया जा सकता है, जिससे समय की बचत होती है और स्वाद में कोई कमी नहीं आती।

दही सूजी स्टफ्ड इडली के लिए  सामग्री

इडली बैटर के लिए

  • सूजी (रवा) - 1 कप
  • ताज़ा दही - 1 कप
  • पानी - आवश्यकता अनुसार
  • ईनो या फ्रूट सॉल्ट - 1 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

स्टफिंग के लिए

  • उबले आलू - 2 मध्यम (मैश किए हुए)
  • प्याज - 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी
  • अदरक - 1 छोटा चम्मच कद्दूकस
  • राई - 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनिया - बारीक कटा
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच

दही सूजी स्टफ्ड इडली बनाने का तरीका

स्टफिंग तैयार करने की विधि
एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई और जीरा डालकर तड़कने दें। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद मैश किए हुए आलू, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। अंत में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। स्टफिंग को ठंडा होने दें।

सूजी-दही का बैटर कैसे बनाएं
एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत अनुसार पानी डालकर गाढ़ा लेकिन स्मूद बैटर तैयार करें। बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए। इडली बनाने से ठीक पहले इसमें नमक और ईनो मिलाएं और हल्के हाथ से मिक्स करें।

दही सूजी स्टफ्ड इडली बनाने की विधि
इडली मोल्ड को हल्का सा ग्रीस करें। सबसे पहले एक चम्मच बैटर डालें, फिर बीच में तैयार स्टफिंग रखें। इसके ऊपर दोबारा थोड़ा बैटर डालकर स्टफिंग को कवर कर दें। सभी मोल्ड इसी तरह भर लें। अब इडली स्टैंड को स्टीमर में रखकर 12-15 मिनट तक मध्यम आंच पर भाप में पकाएं। चाकू डालकर चेक करें, अगर साफ निकल आए तो इडली तैयार है।

परोसने का तरीका
गरमा-गरम दही सूजी स्टफ्ड इडली को नारियल चटनी, हरी चटनी या सांभर के साथ सर्व करें। ऊपर से थोड़ा मक्खन या देसी घी डाल दें तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

  Sports

पुलिस थाने से 500 मीटर दूर मंदिर में चोरी, चांदी की गदा व दान पेटी ले उड़े बदमाश

सिंगरौली के विंध्यनगर क्षेत्र के हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर मंदिर का स्टील गेट तोड़कर अंदर घुसे और भगवान हनुमान की चांदी की गदा व दान पेटी चोरी कर ले गए। मंदिर विंध्यनगर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे … Tue, 10 Feb 2026 16:04:20 GMT

  Videos
See all

Akhilesh Yadav On Trade Deal : अमेरिका इंडिया ट्रेड डील पर बोले अखिलेश, किसानों को होगा नुकसान | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T11:15:02+00:00

Babri पर CM Yogi का बड़ा बयान, बाबरी का सपना कभी पूरा नहीं होगा | News18 India | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T11:12:14+00:00

Railway Minister Ashwini Vaishnav ने Silchar - Sairang पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी | Assam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T11:14:41+00:00

News18 INDIA DSS Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das से खास बातचीत | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T11:10:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers