Muzaffarpur के Mega Leather Park पहुंचीं Shreyasi Singh, परखीं बुनियादी सुविधाएं
पटना। बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा औद्योगिक क्षेत्रों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एसेसरीज़ पार्क, महवल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा औद्योगिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
इसे भी पढ़ें: NBCC बनाएगी Patna के गर्दनीबाग में टेक पार्क, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
निरीक्षण के दौरान बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के प्रबंध निदेशक श्री नवीन कुमार (भा.प्र.से.) तथा उद्योग विभाग के निदेशक श्री मुकुल कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने औद्योगिक पार्क के विकास, आधारभूत संरचना और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। सड़क, जलापूर्ति और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए, ताकि उद्यमियों को अपना व्यवसाय स्थापित करने और उत्पादन गतिविधियों के संचालन में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने औद्योगिक पार्क के सुव्यवस्थित विकास तथा सुविधाओं के प्रभावी संचालन के लिए संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा, “बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देना और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। औद्योगिक पार्कों में सड़क, बिजली और जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता उद्यमियों का विश्वास मजबूत करती है। हमारा प्रयास है कि उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं समय पर मिलें, जिससे निवेश को प्रोत्साहन मिले, उत्पादन गतिविधियों का विस्तार हो और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों।”
महवल और कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान पर जोर
औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करने और औद्योगिक इकाइयों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बियाडा के प्रबंध निदेशक श्री नवीन कुमार ( भा.प्र.से.) ने औद्योगिक क्षेत्र, कुमारबाग फेज़ 1, फेज़ -2 और फेज़ -3 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में उद्यमियों एवं औद्योगिक इकाइयों को आ रही समस्याओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की।
कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सड़क व्यवस्था और जलजमाव से संबंधित समस्याओं का जायजा लिया गया। प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को कड़े अंदाज में फटकार लगाते हुए,इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन सुगम हो और इकाइयों के दैनिक संचालन में बाधा न आए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के द्वारा संचालित औद्योगिक इकाइयों जैसे सर्व एंटरप्राइजेज, कुमार टेक्सटाइल के उद्यमियों से भी बातचीत कर उनके समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द हल करने का निर्देश दिया l
वहीं, महवल और बेला औद्योगिक क्षेत्र में सामने आ रही समस्याओं के समाधान के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। श्री नवीन कुमार ने निर्देश दिया कि समस्याओं की पहचान कर उनके निराकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए।
इस अवसर पर बियाडा के प्रबंध निदेशक श्री कुमार ने कहा, “औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना बियाडा की प्राथमिकता है। बेला और कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्रों में सामने आई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि सड़क, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार कर औद्योगिक इकाइयों के संचालन के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जाए।”
इसे भी पढ़ें: हमारे मुंह में शब्द न डालें...फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति की साफ, न तो मंजूरी दी और न ही अस्वीकार किया
राज्य सरकार और बियाडा औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। इन पहलों का उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करना, निवेश को प्रोत्साहित करना और राज्य में रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना है।
Happy Navratri Day 3 Wishes 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें मां चंद्रघंटा की 50+ शुभकामनाएं
Maa Chandraghanta Wishes in Hindi: नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की शक्ति, साहस और भक्ति को समर्पित है। इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों के साथ खुशियां बांटें और मां से सभी के सुखद, शांतिपूर्ण और मंगलमय जीवन की कामना करें। अपनों को भेजें नवरात्रि के तीसरे दिन, मां चंद्रघंटा की भक्ति से भरे खास शुभकामना संदेश।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews









