Responsive Scrollable Menu

Happy Navratri Day 3 Wishes 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें मां चंद्रघंटा की 50+ शुभकामनाएं

Maa Chandraghanta Wishes in Hindi: नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की शक्ति, साहस और भक्ति को समर्पित है। इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों के साथ खुशियां बांटें और मां से सभी के सुखद, शांतिपूर्ण और मंगलमय जीवन की कामना करें। अपनों को भेजें नवरात्रि के तीसरे दिन, मां चंद्रघंटा की भक्ति से भरे खास शुभकामना संदेश।

Continue reading on the app

Assam CM का तीखा हमला: Rahul Gandhi बिना जनादेश Regime Change की कर रहे कोशिश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को राहुल गांधी और कांग्रेस पर भारतीय लोकतंत्र की नींव पर हमला करने का आरोप लगाया। X पर एक पोस्ट में सरमा ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी भारत के जीवंत लोकतंत्र की नींव पर हमला कर रही है। उनका दोहरा रवैया साफ दिखता है। जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री चुने जाते हैं, तो राहुल गांधी इसे हेर-फेर कहते हैं, लेकिन संसद के लिए उनका अपना चुनाव और उसके बाद विपक्ष के नेता के तौर पर उनका चुना जाना सवाल से परे है।

इसे भी पढ़ें: भरतपुर में स्टोन क्रशर विवाद के दौरान जानलेवा हमला, पूर्व BJP MLA अतर सिंह भड़ाना की मौत

उन्होंने आगे कहा कि जब असम में वोटिंग होती है, तो नतीजे स्वीकार नहीं किए जाते, लेकिन जब केरल में वोटिंग होती है, तो उनका स्वागत किया जाता है। कांग्रेस के लिए लोकतंत्र तभी सही है जब उससे कांग्रेस को जीत मिले। अब, भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा बैठक से इनकार करने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट जाकर, राहुल गांधी देश की सर्वोच्च अदालत पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को किसी पार्टी की चुनावी निराशा के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया जा सकता।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा चुनाव जीते तो वोट चोरी! कांग्रेस चुनाव जीते तो सीनाजोरी ? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद की हार का बदला लेने के लिए राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों का अपमान कर रहे है। राहुल ने बयान पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि जिनमें राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं है, वे शिव तांडव की बात कर रहे हैं। Hypocrisy की भी एक सीमा होती है! सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि जब भी उन्हें चुनावी हार का सामना करना पड़ता है या हार की आशंका होती है, तो वे लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

सरमा ने कहा कि यह बिना जनसमर्थन के भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिश है। इस पूरे आंदोलन को विदेशी ताकतों का समर्थन हासिल है, जो नहीं चाहतीं कि भारत तरक्की करे। उन्होंने इन विरोध प्रदर्शनों को "दिमागी नक्सलियों" की हताशा का नतीजा बताया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई, पूर्वोत्तर में शांति बहाली और पाकिस्तान के अंदर भारत की सैन्य कार्रवाई ने देश को मजबूत किया है।

इसे भी पढ़ें: JNU यौन उत्पीड़न केस: Congress MP Bimol Akoijam के खिलाफ BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार जब राहुल गांधी चुनाव हारते हैं या उन्हें अपनी हार का अंदेशा होता है, तो वे मासूम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए ऐसे कदम उठाते हैं। कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत पर सवाल उठाते हुए सरमा ने दावा किया कि हाल ही में हुए नगांव लोकसभा उपचुनाव के दौरान 70% से ज़्यादा मतदान केंद्रों पर पार्टी के पास पोलिंग एजेंट तक नहीं थे। सरमा ने कहा कि बीजेपी, एआईयूडीएफ और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एजेंट तैनात किए थे, जबकि कांग्रेस को इस भूमिका के लिए लोग खोजने में भी संघर्ष करना पड़ा।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS, Day-4: रन चेज में बिखरी दक्षिण अफ्रीका की टीम, ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की हालत खराब हो गई है. खेल के चौथे दिन 421 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में अब मेहमान टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को अगर मैच बचाना है तो उसे 319 रन और बनाने होंगे. Mon, 12 Oct 2026 22:58:19 +0530

  Videos
See all

Does President Trump's 'energy ceasefire' actually exist? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T19:15:19+00:00

Houthi Attack Saudi Arabia: हूती-पाकिस्तान टकराव की खबर! |Middle East Crisis | Houthis | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T19:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers