Responsive Scrollable Menu

JNU यौन उत्पीड़न केस: Congress MP Bimol Akoijam के खिलाफ BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

पूरे देश में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कांग्रेस के लोकसभा सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम की गिरफ्तारी और सस्पेंशन की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं। अकोइजम लोकसभा में इनर मणिपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में महिला स्टूडेंट्स के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। यह विरोध-प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस और INDIA गठबंधन के दूसरे नेता सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च कर रहे हैं। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अब कांग्रेस ने CJI सूर्यकांत के इस्तीफ़े की मांग की, BJP बोली- भारत-विरोधी सभी गिरोह एकजुट हो रहे हैं

BJP का यह विरोध-प्रदर्शन JNU द्वारा अकोइजम को उनके टीचिंग पद से हटाए जाने के बाद हो रहा है। लगभग 11 महिला स्टूडेंट्स की ओर से यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराए जाने के बाद एक इंटरनल कमिटी की जांच के आधार पर 9 अक्टूबर को उन्हें पद से हटाया गया था। इसके बाद, दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज की। यह FIR यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित BNS की धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

'नारी शक्ति हुंकार आंदोलन' नाम का यह विरोध प्रदर्शन तब आयोजित किया गया, जब इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद अकोइजम को यौन उत्पीड़न की शिकायतों की जांच के बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में प्रोफेसर के पद से हटा दिया गया। उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब सांसद के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग करने के लिए इकट्ठा हुई महिलाएं कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं, तो उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। घटनास्थल के दृश्यों में दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर चिल्लाते और धक्का-मुक्की करते हुए देखा गया।

इसे भी पढ़ें: जगह बदलने से सरकार नहीं बचेगी, जंतर-मंतर को धरना स्थल के रूप में डिनोटिफाई करने पर बोले अखिलेश यादव

बीजेपी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "JNU की 11 छात्राओं ने कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। JNU ने उन्हें हटा दिया और पुलिस ने FIR दर्ज की। जब ये महिलाएं न्याय की मांग करने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं, तो उन्हें क्या मिला? गाली-गलौज, मारपीट और हिंसा! क्या महिलाओं के प्रति कांग्रेस का सम्मान यही है?" बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कांग्रेस पर पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि अकोइजम के खिलाफ विरोध कर रही महिलाओं के साथ राहुल गांधी के भेजे गए लोगों ने मारपीट की और उनके साथ बदसलूकी की। मारपीट और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने के ये आरोप बीजेपी नेताओं ने लगाए। 

Continue reading on the app

PM Narendra Modi के बतौर शासन प्रमुख 25 साल पूरे, MP Cabinet ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने पर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक में अभिनंदन संकल्प पारित किया गया। यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा पर राज्य मंत्रिमंडल ने मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ से अधिक जनता की ओर से कृतज्ञता, धन्यवाद और अभिनंदन व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि संकल्प में प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की गई है।

मुख्यमंत्री ने संकल्प में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज गरीब, किसान और वंचित वर्ग के 80 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, ऐसा राम राज्य में होता था और अब हो रहा है। मोदी राज में असंभव और अकल्पनीय कार्य हुए हैं।

इस क्रम में उन्होंने जन-धन, मुद्रा, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, स्वामित्व, पीएम स्वनिधि और उज्ज्वला जैसी योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि इन योजनाओं ने अंत्योदय के संकल्प को सार्थक किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि संकल्प में नोटबंदी, जीएसटी, तीन तलाक कानून, तीन नयी न्याय संहिताएं और जन-विश्वास अधिनियम का भी उल्लेख किया गया है। संकल्प में प्रदेश की उपलब्धियों को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के प्रयासों का परिणाम बताया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा, पार्वती-कालीसिंध-चंबल और तापी बेसिन परियोजनाओं से मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमता विस्तार का नया अध्याय शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में नक्सलवाद से मुक्ति के संकल्प को धरातल पर उतरने का श्रेय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया गया है। यादव ने बताया कि संकल्प में वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027: रोहित शर्मा के सिर फिर सजेगा कप्तानी का ताज, टीम मैनेजमेंट को हुआ गलती का एहसास, सुधारेगी अपनी भूल

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आगामी सीजन से पहले अपनी भूल को सुधारने जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजमेंट एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है. रोहित को हटाकर ही मुंबई ने हार्दिक पंड्या के हाथ में कमान दी थी, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. Tue, 13 Oct 2026 23:18:24 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 23 राज्यों में 60 की स्पीड से बारिश का अलर्ट! | Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T20:00:08+00:00

Iran America War : महायुद्ध को लेकर आया बड़ा अपडेट! | Middle East Conflict | Geopolitics | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T19:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers