Responsive Scrollable Menu

प्यार और जुनून से भरा शाहिद कपूर का गाना, सचेत-परंपरा की आवाज ने जमाया रंग, रैप बीट्स ने दिया मॉडर्न टच

नई दिल्ली. फिल्म 'जर्सी' का 'बलिये रे' एक बेहद जुनूनी और इमोशनल ट्रैक है, जिसे शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर पर फिल्माया गया है. यह गाना दो प्रेमियों के बीच के गहरे प्यार, कशिश और रोमांस को खूबसूरती से पर्दे पर पेश करता है. इस गाने को प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा ने कंपोज किया है. इसके बोल शैली ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं. गाने को सचेत टंडन, परंपरा टंडन और स्टेबिन बेन ने अपनी सुरीली आवाजों में गाया है, जबकि इसमें रैप वाला हिस्सा एमडी जेड ने दिया है, जो इसे एक मॉडर्न और पेप्पी टच देता है. स्क्रीन पर यह गाना शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर के युवा दिनों की लव स्टोरी और उनकी जबरदस्त ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दिखाता है.

Continue reading on the app

भोपाल के यात्रियों के लिए रक्षाबंधन पर 4 स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, रीवा तक सुविधाजनक होगा सफर

त्योहारों के मौके पर ट्रेन में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिलता है। ऐसे में रेलवे द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर आप भोपाल के रहने वाले हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है।

राखी पर भोपाल से रीवा, सतना, मैहर और विंध्य क्षेत्र की और जाने वाले यात्रियों को इस बार लंबी वेटिंग और कम सीट की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए भोपाल-रीवा मार्ग पर चार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया गया है। इससे यात्रियों का सफर सुविधाजनक साबित होने वाला है।

भोपाल से रीवा स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 25 से 31 अगस्त के बीच इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाने वाला है।

ट्रेन नंबर 02155 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त को रात 10:25 पर भोपाल से रवाना होगी और 26 अगस्त की सुबह 7:20 पर रीवा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 02156 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त की शाम 6:35 पर रीवा से चलकर 27 अगस्त सुबह 4:30 बजे भोपाल आएगी।

ट्रेन नंबर 02154 रीवा-भोपाल वन वे सुपरफास्ट स्पेशल 29 अगस्त की शाम 6:35 पर रीवा रवाना होगी और 30 अगस्त को सुबह 4:30 भोपाल आ जाएगी।

 

ट्रेन नंबर 02180 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 30 अगस्त की शाम 6:35 पर रीवा से निकलेगी और 31 अगस्त के सुबह 4:30 बजे भोपाल आएगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 02179 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 31 अगस्त को 10:25 पर भोपाल से निकलेगी और 1 सितंबर की सुबह 7:20 पर रीवा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02189 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट 26 और 27 अगस्त की रात 10:25 पर भोपाल से रवाना होगी। वापसी में ये ट्रेन नंबर 02190 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी।

यहां रहेगा स्टॉपेज

यह सभी ट्रेन भोपाल से निकलकर संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना स्टेशन पर रुकते हुए रीवा पहुंचेगी। रेलवे द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि इन ट्रेनों में सफर करने के लिए वह अपना आरक्षण पहले से कर लें। ट्रेन से संबंधित सारी जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका में पिच बनाने वाले के बेटे से खतरा, 3 साल तक टीम इंडिया के साथ साए की तरह रहा

टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर सिर्फ अपनी अंदरूनी चुनौतियों का ही नहीं सामना करना है. बल्कि उन चैलेंज से भी निपटना है, जो वहा उसके सामने होगी. ऐसी ही एक चुनौती बनकर खड़ा होगा पिच बनाने वाले का बेटा. Tue, 04 Aug 2026 13:18:39 +0530

  Videos
See all

CM Yogi in Vidhansabha: विपक्ष के हंगामे पर CM योगी ने खूब सुनाया |Samajwadi Party | Monsoon Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:15:28+00:00

Prashant Kishore Exclusive Interview : बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू | Bankipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:15:00+00:00

Manish Sosodia on Jharkhand Paper Leak Protest LIVE: ON कैमरा EXPOSE हुई AAP | Breaking News | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:10:31+00:00

UP Assembly: जब Speaker Satish Mahana बोले- 'चंदा दिया है तो रसीद दिखाओ!' | UP Vidhan Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:09:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers