वेस्टइंडीज के दो प्लेयर्स पर चला आईसीसी का चाबुक, भारत के खिलाफ टी20 मुकाबले में गलती करने की मिली बड़ी सजा
India vs West Indies : भारत और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते रविवार को खेला गया, जिसमें इंडियन क्रिकेट टीम को 14 रनों से जीत मिली, वहीं इससे पहले इस सीरीज का रांची में दुसरा मुकाबले खेला गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम को हार मिली थी. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के 2 खिलाड़ियों से बड़ी भूल हो गई, जिसके लिए अब आईसीसी ने उन पर चाबुक चलाया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों को अब बड़ी सजा दी है. किस खिलाड़ियों को क्या सजा मिली है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार (9 अक्टूबर) को रांची में दूसरा टी20 मैच खेला गया था. इस मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया. इसके लिए इन दोनों खिलाड़ियों को सजा मिली है. अब आईसीसी ने "आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट" तोड़ने पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई. इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया.
???? ICC SANCTIONS ROVMAN POWELL & SHERFANE RUTHERFORD!
— Lakshay Sharma (@CricWithLaksh) October 12, 2026
Rovman Powell and Sherfane Rutherford have each received one demerit point for separate incidents during the Ranchi T20I.
Powell struck the ball away with his bat after getting bowled, while Rutherford aggressively protested… pic.twitter.com/LUfZy1cQHB
किस बात की मिली पॉवेल को सजा
आईसीसी के अनुसार, पॉवेल को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है.पॉवेल को आउट होने के बाद अपने बल्ले से गेंद को दूर मारने के लिए सजा दी गई. यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में हुई, जब भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पॉवेल को बोल्ड कर दिया.
रदरफोर्ड से हुई ये बड़ी गलती
रदरफोर्ड ने आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन किया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है. रदरफोर्ड को मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए फटकार लगाई गई. पारी के 13वें ओवर के दौरान एक गेंद को रदरफोर्ड वाइड मान रहे थे, लेकिन उसे वैलिड करार दिए जाने के बाद कैरेबियन खिलाड़ी अंपायर पर आक्रामक रूप से चिल्लाए.
????SHERFANE RUTHERFORD SHOULD BE FINED BY ICC ????
— VK (@Aur_vicky) October 12, 2026
- Lok at this, when Arshdeep Singh clean bowled to Rutherford & after that Rutherford showing his Angry on stump
- 2nd is Rutherford was shouting on UMPIRE because Shai Hope through the ball towards bowler but bowler had not… pic.twitter.com/ngxI8RH2X3
वेस्टइंडीज के इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं. इसके साथ ही इन दोनों ने आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज के प्रकाश भट्ट द्वारा प्रस्तावित सजी को मान लिया, इसके बाद किस भी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी है. आईसीसी ने यह भी पुष्टि की कि दोनों खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है, जो 24 महीने की अवधि में यह दोनों का पहला अपराध था.
कब खेला जाएगा इस सीरीज का चौथा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला 14 अक्टूबर यानी बुधवार को खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत हमेशा की तरह 7 बजे से होगी. वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान श्रेयस अय्यर और शाई होप 6.30 बजे मैदान पर आएंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें : तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, भारत के बने नंबर-1 टी20 फील्डर, कैचिंग रेशियो में दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल
आलीराजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमेंट कंटेनर से बरामद की 1426 पेटी अवैध शराब, 1.62 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त
मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कस रही है और अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है। इसी कड़ी में.. आलीराजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार, जिले में पुलिस ने एक सीमेंट कंटेनर में छिपाकर हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही कुल 1426 पेटी अवैध शराब जब्त की है जिसकी मात्रा 12,505 बल्क लीटर है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया है।
चेकिंग के दौरान पकड़ा सीमेंट कंटेनर
बता दें कि थाना चांदपुर पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सीमेंट कंटेनर में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस एक्टिव हो गई। इसके बाद.. पुलिस ने खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर थाने के सामने वाहन चेकिंग के दौरान एक राजस्थान पासिंग सीमेंट कंटेनर (RJ11GB3066) को रोका। पुलिस ने जब सीमेंट कंटेनर की तलाशी ली तो अंदर अवैध शराब की पेटियां रखी हुईं थी। पुलिस की टीम ने सभी शराब की पेटियों को बाहर निकाला।
कंटेनर से कुल 1426 पेटी अवैध शराब जब्त
जानकारी अनुसार, पुलिस ने कंटेनर से कुल 1426 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जिसकी मात्रा 12,505 बल्क लीटर है। इस खेप में मुख्य रूप से रॉयल चैलेंज, ऑल सीजंस और सुपर जुबली व्हिस्की शामिल हैं। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 92,10,300 रुपये बताई गई है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल किये जा रहे सीमेंट कंटेनर की कीमत करीब 70,00,000 रुपये है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह यह शराब पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के नरवाना से भरकर लाया था। पुलिस को चकमा देने के लिये राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के कई जिलों को पार कर यह खेप सीधे गुजरात के बड़ौदा ले जाई जा रही थीं। आरोपी की पहचान माराम (उम्र 30 साल), पिता सगराराम जाट के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है।
आलीराजपुर SP रघुवंश सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई।थाना चांदपुर पुलिस ने,सीमेंट कंटेनर से 1,426 पेटी (12,505 बल्क लीटर) अवैध शराब एवं कंटेनर सहित कुल ₹1.62 करोड़ का मश्रुका जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।अंतरराज्यीय शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई जारी। https://t.co/ubJMoKEQ2I
— SP Alirajpur (@sp_alirajpur) October 12, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News









