प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर बनेगा विकसित भारत-2047 का प्रमुख ग्रोथ इंजन: ज्योतिरादित्य सिंधिया
आइजॉल/गुवाहाटी/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम की राजधानी आइजॉल पहुंचे। इस दौरे के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा के साथ राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। सिंधिया के दौरे के दौरान मिजोरम को लगभग ₹320 करोड़ की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री नॉर्थ ईस्ट बैंकर्स कॉन्क्लेव 3.0 का उद्घाटन भी करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना, उद्यमियों के लिए ऋण की उपलब्धता को सुदृढ़ करना तथा क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं को साकार करना है।
PM मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के विकास को मिलेगी नई गति
आइजॉल पहुंचने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मिजोरम के साथ उनका व्यक्तिगत रूप से बहुत पुराना संबंध रहा है और यहां दोबारा आना उनके लिए सुखद है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूर्वोत्तर को देश की ‘अष्टलक्ष्मी’ के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्वोत्तर के आठों राज्य विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सिंधिया ने कहा कि उनके इस दौरे का स्पष्ट उद्देश्य विकास परियोजनाओं को गति देना, आधारभूत संरचना का विस्तार करना और क्षेत्र की आर्थिक क्षमता को मजबूत करना है। राज्य में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
₹4.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने पर जोर
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि वर्ष 2025 में आयोजित राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए लगभग ₹4.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इन प्रस्तावों में मिजोरम के लिए भी महत्वपूर्ण निवेश प्रतिबद्धताएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने के लिए उद्यमियों को वित्तीय सहायता और किफायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराना आवश्यक है। बैंकिंग क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी से निवेश की संभावनाओं को साकार करने और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी।
स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट बैंकर्स कॉन्क्लेव 3.0 के माध्यम से वित्तीय सेवा विभाग और बैंकिंग क्षेत्र के सहयोग से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) तथा स्थानीय उद्यमियों के लिए ऋण की उपलब्धता को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य उद्यमियों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करना, नए व्यवसायों को प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करना है। ऋण सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता से स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के नए अवसर विकसित होंगे।
विकास और प्रगति के स्पष्ट एजेंडे के साथ मिजोरम पहुंचे सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोहराया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास और प्रगति के स्पष्ट एजेंडे के साथ मिजोरम पहुंचे हैं। इस दौरे के माध्यम से राज्य में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास परियोजनाओं को गति देने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जाएंगे। यह दौरा मिजोरम की विकास यात्रा को गति देने के साथ-साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र की आर्थिक क्षमता को मजबूत करने और विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प में क्षेत्र की भागीदारी को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सुप्रीम कोर्ट से 600 मीटर पहले क्यों रोका गया इंडिया गठबंधन का मार्च? EC के खिलाफ दायर की याचिका
INDI Bloc Supreme Court March Update: राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA गठबंधन का मार्च सुप्रीम कोर्ट से 600 मीटर पहले रोका गया। चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर विपक्ष ने याचिका दायर की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews






