Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood News : नेपाल में बाढ़ की तबाही, 40 घर और 6 पुल बह गए! | Flood Disaster News |

Nepal Flood News : नेपाल में बाढ़ की तबाही, 40 घर और 6 पुल बह गए! | Flood Disaster News | #NepalFlood #NepalNews #FlashFlood #FloodDisaster #BreakingNews #NaturalDisaster #NepalUpdate #FloodDamage नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ के तेज बहाव में करीब 40 घर और 6 पुल बह गए, जिससे प्रभावित इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और कई क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, congress sir protest delhi, bjp mahila morcha protest, navratri love jihad controversy, riyadh airport attack, tarn taran asi murder, mad sandhu murder, ghaziabad anshul murder, hardoi wife murder, sambhal dowry news, imd rain alert today

Continue reading on the app

HCL टेक का मुनाफा 21% बढ़कर ₹5,132 करोड़ रहा:रेवेन्यू 11.5% बढ़ा, निवेशकों को हर शेयर पर ₹12 डिवेडेंड देगी कंपनी

IT कंपनी HCL टेक का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 21% बढ़कर 5,132 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही (Q2FY26) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 4,235 करोड़ रुपए रहा था। वहीं पिछली तिमाही (Q2FY6) में यह 4,624 करोड़ रुपए रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 11% बढ़ा है। HCL ने सोमवार (12 अक्टूबर) को Q2FY27 यानी वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। HCL टेक ने 12 रुपए का डिवेडेंड देने का किया ऐलान HCL टेक के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 12 रुपए के डिवेडेंड (लाभांश) देने को भी मंजूरी दी है। कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। HCL टेक का रेवेन्यू 11.5% बढ़कर ₹35,620 करोड़ रही दूसरी तिमाही में HCL टेक का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर 35,620 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 31,942 करोड़ रुपए रही थी। वहीं पिछली तिमाही (Q1FY27) में कंपनी की रेवेन्यू 34,579 करोड़ रुपए थी। यानी Q2FY27 की तुलना में Q1FY27 में कंपनी की रेवेन्यू 8% बढ़ा है। HCL टेक का शेयर एक साल में 18% गिरा नतीजों से पहले HCL टेक का शेयर 0.5% की तेजी के साथ 1,223 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले 1 महीने में 3%, 6 महीने में 15% और एक साल में 18% गिरा है। सिर्फ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो कंपनी का शेयर 25% गिरा है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 3.31 लाख करोड़ रुपए है। HCL टेक के फाउंडर हैं शि‌व नाडर HCL टेक के फाउंडर शि‌व नाडर हैं। उन्होंने HCL को 1976 में स्थापित किया था। इसके चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर सी विजयकुमार हैं। कंपनी डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर का काम करती है। HCL में 230,339 कर्मचारी काम करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

चौथे T20 में हार के बाद बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेने की Sunil Gavaskar की नसीहत

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर ध्यान देने की सलाह मिली है। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम को लक्ष्य का पीछा करते समय ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी होगी। उनके मुताबिक, पिछले मुकाबले में संजू सैमसन को छोड़कर बाकी बल्लेबाज अपनी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। वहीं, भारतीय गेंदबाजों की अनुभवहीनता भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने सिर्फ 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाए। भारत दौरे पर यह उनका चौथा शतक था, जबकि टी20 श्रृंखला में उन्होंने दूसरी बार शतक बनाया। उनके अलावा शिमरॉन हेटमायर ने 12 गेंदों पर 33 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

भारत को उम्मीद थी कि ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान होगी और टीम बड़े लक्ष्य को हासिल कर लेगी। इससे पहले वेस्टइंडीज ने दूसरी टी20 में 250 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। लेकिन भारतीय बल्लेबाजी इस बार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 56 रन बनाकर तेज शुरुआत दी। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि, उनके अलावा शुरुआती बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। ईशान किशन कीमा पॉल की गेंदबाजी के सामने अपना विकेट गंवा बैठे, जबकि श्रेयस अय्यर भी शतक लगाने के बाद से लगातार अच्छी पारी खेलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 70 रन की साझेदारी करके भारत की उम्मीदें जगाईं। तिलक ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि नीतीश ने 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ गईं। कीमा पॉल ने 41 रन देकर 5 विकेट लिए और वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाई। अंतिम ओवर में अर्शदीप सिंह के हाथ पर गेंद लगने के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। भारत लक्ष्य से 25 रन पीछे रह गया।

जियोस्टार के कार्यक्रम ‘क्रिकेट लाइव’ में गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम को सबसे पहले लक्ष्य का पीछा करने के तरीके में सुधार करना चाहिए। उनके मुताबिक, ओस वाली पिच पर लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम जैसी आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन भारत ऐसा नहीं कर पाया। उन्होंने अभिषेक शर्मा की पारी को उनके स्तर के मुताबिक कमजोर बताया और कहा कि बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

गावस्कर ने भारतीय गेंदबाजी पर भी बात की। उनका कहना है कि टीम के कई गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं और उन्हें अनुभव हासिल करने के लिए मुश्किल हालात का सामना करना पड़ेगा। बल्लेबाजों से चौके-छक्के खाने के बाद ही वे अपनी गलतियों को समझकर सुधार कर सकेंगे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि टीम बल्लेबाजी की जिम्मेदारी से बच सकती है।

गावस्कर ने निर्णायक मुकाबले के लिए सुझाव दिया कि भारत को पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 से 250 रन बनाने चाहिए और फिर वेस्टइंडीज को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करनी चाहिए। गौरतलब है कि श्रृंखला के इस अहम पड़ाव पर भारतीय टीम के सामने बल्लेबाजी में निरंतरता लाने और गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ाने की चुनौती है। निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए सभी खिलाड़ियों को मिलकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Thu, 15 Oct 2026 22:05:00 +0530

  Videos
See all

Black and White with Anjana Om Kashyap: Mumbai से Patna, Diwali पर किराया करीब 25 हजार रुपये! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T16:39:35+00:00

Black and White with Anjana Om Kashyap: CM Bhajanlal Sharma ने बताया Rajasthan के विकास का रोडमैप #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T16:44:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers