Transfer 2026: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS और 27 राज्य पुलिस सेवा अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट
नवरात्रि के बीच बिहार पुलिस में फेरबदल का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने साथ 2 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (Bihar IPS BPS Transfer 2026) किया है। बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों को भी नया पदभार सौंपा गया है। पुलिस उपाधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी किया है।
संजय कुमार झा अपर पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा को अपर पुलिस अधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पद पर नियुक्त किया गया है। अजय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेंद्र कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना पद पर नियुक्त किया गया है। राम पुकार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14 पद की जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक रेल पटना पद पद कार्यरत भास्कर रंजन को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमररॉव बक्सर पद पर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम मधुबनी पद पर नवीन कुमार को नियुक्त किया गया है।
बिहार बीपीएस अधिकारी तबादला सूची
मनीष चंद्र चौधरी को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम मधेपुरा पद पर नियुक्त किया गया है। मंगलेश कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई कटिहार पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक कुमार पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम सारण को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 नगर मुजफ्फरपुर पद पर भेजा गया है। धीरेंद्र कुमार को पुलिस उपाधीक्षक बी .वी.स.पु- 12 भीम नगर सुपौल पद पर नियुक्त किया गया है।
लव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम शेखपुरा पद पर नियुक्त किया गया है। सुमन कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे कार्यालय पद की जिम्मेदारी दी गई है। ममता प्रसाद को पुलिस उपाधीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 पटना पद पर नियुक्त किया गया है। जयप्रकाश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बी.वी.स.पु- 18 डुमराँव पद पर भेजा गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सदर, सिवान पद पर प्रांजल जौनपुर को तैनात किया गया है। बीपीएस तबादला सूची नीचे दी गई है-
इन आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ
बैच 2023 के आईपीएस अधिकारी नारायण उपाध्याय को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 फुलवारी शरीफ पटना पद पर नियुक्त किया गया है। वह पहले सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर बिहार पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। बैच 2024 की आईपीएस अधिकारी कार्तिकेयन एके, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 नगर मुजफ्फरपुर को सहायक पुलिस अधीक्षक बिहार पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग की प्रतीक्षा में भेजा गया है।
लव गिल ने स्काउट को पकड़ाया अंडरगारमेंट? वायरल वीडियो में अश्लीलता देख भड़के यूजर्स, बोले- 'शर्म करो'
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. इन दिनों लव गिल और स्काउट ओपी की बॉन्डिंग सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है. दोनों शो में एक-दूसरे को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन उनकी नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच लव और स्काउट का एक और वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच गलतफहमी पैदा हो गई.
लव गिल ने Scout OP को क्या दिया?
वायरल हो रहे वीडियो में बिग बॉस के घर के सदस्य गार्डन एरिया में बैठे नजर आते हैं. इसी दौरान स्काउट ओपी, लव गिल के पास आते हैं. लव खड़ी होती हैं और अपने कुर्ते के अंदर से एक चीज निकालकर स्काउट के हाथ में देती हैं. वीडियो का ये हिस्सा सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जाने लगे. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि लव ने अपने कपड़ों के अंदर से ब्रा निकालकर स्काउट को दी. हालांकि, वायरल क्लिप को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक ये ब्रा नहीं बल्कि एक आइस पैक था, जिसे लव ने अपने कपड़ों के अंदर रखा हुआ था. ऐसे में वीडियो के छोटे से हिस्से को देखकर सोशल मीडिया पर जो दावा किया गया वो गलतफहमी निकला.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल
आइस पैक वाली बात सामने आने के बावजूद लव और स्काउट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ यूजर्स को लव का कैमरों के सामने इस तरह आइस पैक निकालकर स्काउट को देना पसंद नहीं आया. इसे लेकर दोनों को ट्रोल भी किया जा रहा है. कई यूजर्स ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए और कहा कि बिग बॉस के घर में हर समय कैमरे मौजूद रहते हैं, इसलिए कंटेस्टेंट्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी किसी हरकत को बाहर किस तरह देखा या समझा जा सकता है. हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी वायरल वीडियो को लेकर आने वाली प्रतिक्रियाएं यूजर्स की निजी राय होती हैं.
सलमान खान भी उठा चुके हैं दोनों की बॉन्डिंग पर सवाल
लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों का मुद्दा इससे पहले ‘वीकेंड का वार’ में भी उठ चुका है. सलमान खान ने लव से उनकी और स्काउट की बॉन्डिंग को लेकर सवाल किया था. इस दौरान लव ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए बताया था कि उनका एक छोटा भाई भी है और वो अपने भाई के साथ फिजिकल टच को लेकर काफी सहज हैं. इसलिए उन्हें स्काउट के साथ अपनी बॉन्डिंग में कुछ असामान्य नहीं लगता. लव का जवाब सुनने के बाद सलमान खान ने इस मुद्दे को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाया.
स्काउट को नहीं पड़ता सोशल मीडिया की बातों से फर्क
शो में लव और स्काउट दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बताते आए हैं. हालांकि, उनकी बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं. सलमान खान ने भी बातचीत के दौरान उन्हें इस बात का संकेत दिया था कि बाहर उनकी नजदीकियों को लेकर चर्चा हो रही है. वहीं स्काउट का कहना था कि उन्हें सोशल मीडिया पर होने वाली बातों से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने ये भी कहा कि वो लव के साथ अपने रिश्ते को बाहरी चर्चाओं से प्रभावित नहीं होने देंगे.
ये भी पढ़ें: कौन थीं एक्ट्रेस मधु कांबीकर? जिनका 73 साल की उम्र में हुआ निधन, नाना पाटेकर संग भी किया था काम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation









