Responsive Scrollable Menu

लव गिल ने स्काउट को पकड़ाया अंडरगारमेंट? वायरल वीडियो में अश्लीलता देख भड़के यूजर्स, बोले- 'शर्म करो'

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. इन दिनों लव गिल और स्काउट ओपी की बॉन्डिंग सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है. दोनों शो में एक-दूसरे को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन उनकी नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच लव और स्काउट का एक और वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच गलतफहमी पैदा हो गई.

लव गिल ने Scout OP को क्या दिया?

वायरल हो रहे वीडियो में बिग बॉस के घर के सदस्य गार्डन एरिया में बैठे नजर आते हैं. इसी दौरान स्काउट ओपी, लव गिल के पास आते हैं. लव खड़ी होती हैं और अपने कुर्ते के अंदर से एक चीज निकालकर स्काउट के हाथ में देती हैं. वीडियो का ये हिस्सा सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जाने लगे. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि लव ने अपने कपड़ों के अंदर से ब्रा निकालकर स्काउट को दी. हालांकि, वायरल क्लिप को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक ये ब्रा नहीं बल्कि एक आइस पैक था, जिसे लव ने अपने कपड़ों के अंदर रखा हुआ था. ऐसे में वीडियो के छोटे से हिस्से को देखकर सोशल मीडिया पर जो दावा किया गया वो गलतफहमी निकला.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल

आइस पैक वाली बात सामने आने के बावजूद लव और स्काउट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ यूजर्स को लव का कैमरों के सामने इस तरह आइस पैक निकालकर स्काउट को देना पसंद नहीं आया. इसे लेकर दोनों को ट्रोल भी किया जा रहा है. कई यूजर्स ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए और कहा कि बिग बॉस के घर में हर समय कैमरे मौजूद रहते हैं, इसलिए कंटेस्टेंट्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी किसी हरकत को बाहर किस तरह देखा या समझा जा सकता है. हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी वायरल वीडियो को लेकर आने वाली प्रतिक्रियाएं यूजर्स की निजी राय होती हैं. 

सलमान खान भी उठा चुके हैं दोनों की बॉन्डिंग पर सवाल

लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों का मुद्दा इससे पहले ‘वीकेंड का वार’ में भी उठ चुका है. सलमान खान ने लव से उनकी और स्काउट की बॉन्डिंग को लेकर सवाल किया था. इस दौरान लव ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए बताया था कि उनका एक छोटा भाई भी है और वो अपने भाई के साथ फिजिकल टच को लेकर काफी सहज हैं. इसलिए उन्हें स्काउट के साथ अपनी बॉन्डिंग में कुछ असामान्य नहीं लगता. लव का जवाब सुनने के बाद सलमान खान ने इस मुद्दे को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाया.

स्काउट को नहीं पड़ता सोशल मीडिया की बातों से फर्क

शो में लव और स्काउट दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बताते आए हैं. हालांकि, उनकी बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं. सलमान खान ने भी बातचीत के दौरान उन्हें इस बात का संकेत दिया था कि बाहर उनकी नजदीकियों को लेकर चर्चा हो रही है. वहीं स्काउट का कहना था कि उन्हें सोशल मीडिया पर होने वाली बातों से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने ये भी कहा कि वो लव के साथ अपने रिश्ते को बाहरी चर्चाओं से प्रभावित नहीं होने देंगे.

ये भी पढ़ें: कौन थीं एक्ट्रेस मधु कांबीकर? जिनका 73 साल की उम्र में हुआ निधन, नाना पाटेकर संग भी किया था काम

Continue reading on the app

तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, भारत के बने नंबर-1 टी20 फील्डर, कैचिंग रेशियो में दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल

Tilak Verma: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फील्डिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुए तीसरे मैच में उन्होंने अपने 50 कैच पूरे किए. इसके साथ ही, हर पारी में कैच पकड़ने की रफ्तार (कैचिंग एफिशिएंसी) के मामले में भी तिलक वर्मा दुनिया के बड़े-बड़े फील्डरों से आगे निकल गए हैं.

रोहित-विराट के एलीट क्लब में शामिल हुए तिलक वर्मा

भारतीय टीम के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 50 या उससे अधिक कैच लपकने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में दो शानदार कैच लपककर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. इसके साथ ही वे टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 50 कैच का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ पांचवें फील्डर बन गए हैं. तिलक अब पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 5 कैच दूर हैं. 

भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 फील्डर

• रोहित शर्मा: 65 कैच
• हार्दिक पंड्या: 64 कैच
• सूर्यकुमार यादव: 58 कैच
• विराट कोहली: 54 कैच
• तिलक वर्मा: 50 कैच

तिलक वर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

तिलक वर्मा के इस रिकॉर्ड की सबसे मजेदार बात यह है कि उन्होंने यह मुकाम बहुत ही कम मैचों में हासिल कर लिया. जहां बड़े-बड़े खिलाड़ियों को 50 कैच पूरे करने में सालों लग गए, वहीं तिलक ने यह कमाल सिर्फ 68 मैचों की 64 पारियों में ही यह कारनामा कर दिखाया. उनका प्रति मैच कैच लपकने का औसत 0.757 का है. कम से कम 50 कैच लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों में तिलक का यह रिकॉर्ड सबसे बेस्ट है. 

तिलक वर्मा से अब दुनिया में सिर्फ एक खिलाड़ी आगे

तिलक वर्मा की फील्डिंग का जलवा सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक कुल 34 खिलाड़ियों ने 50 या उससे ज्यादा कैच पकड़े हैं. इन सभी 34 दिग्गज फील्डरों में तिलक वर्मा का कैच पकड़ने का औसत (0.757) पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर है.

इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ यूएई के मुहम्मद वसीम हैं, जिन्होंने 99 पारियों में 76 कैच लेकर 0.767 का औसत बनाया है. इसका मतलब यह हुआ कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी दुनिया की सभी बड़ी टीमों (फुल मेंबर देशों) में तिलक वर्मा कैच पकड़ने के मामले में नंबर-1 बन गए हैं.

यह भी पढ़ें:  EXPLAINER: कब हुई शुरुआत, कैसे पड़ा नाम और किसने सुझाया था इसका प्लान... रणजी ट्रॉफी के बारे में जानें सब-कुछ

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड को तगड़ा झटका, जॉस बटलर की हुई सर्जरी, लंबे समय तक मैदान से रहेंगे दूर

Jos Buttler: जॉस बटलर लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं. उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की सफल सर्जरी हुई है. बटलर पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. Mon, 12 Oct 2026 23:18:06 +0530

  Videos
See all

Pakistan News: शहबाज शरीफ और मुनीर पर आई नई मुसीबत! #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T00:37:06+00:00

Strait of Hormuz News: होर्मुज पर ईरान का कब्जा! Iran News | America Iran War | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T00:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers