10 मिनट में गुरुग्राम से कनॉट प्लेस! दिल्ली-एनसीआर में शुरू हो सकती है एयर टैक्सी सेवा, CII ने पेश किया प्लान
Delhi NCR Air Taxi Service: क्या आप भी दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर घंटों जाम में फंसने से परेशान हैं? अब हवा में उड़कर सफर करने का समय आ गया है! दरअसल दिल्ली-एनसीआर में एयर टैक्सी सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है. इस योजना के तहत गुरुग्राम, कनॉट प्लेस (सीपी) और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को हवाई मार्ग से जोड़ा जा सकता है.
गुड़ से बनी मसालेदार बर्फी, इस किसान ने किया तैयार, सेहत के लिए एकदम बेजोड़
Spicy barfi made with jaggery: बाराबंकी जिले के एक साधारण किसान ने अपनी मेहनत और हुनर से अनोखी पहचान बनाई है. रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के भिटरिया गांव निवासी किसान अमित कुमार ने अपने घर से गुड़ से बनने वाली खास मसालेदार बर्फी की शुरुआत की. पहले यह काम छोटे स्तर पर था. लेकिन स्वाद पसंद आने पर इसकी मांग तेजी से बढ़ी. आज यह मसाला बर्फी बाराबंकी ही नहीं, आसपास के जिलों में भी मशहूर है. अमित कुमार बताते है कि इस बर्फी को शुद्ध देसी गुड़, तिल, सोंठ, अजवाइन, मूंगफली और बादाम मिलाकर तैयार किया जाता है. यह पूरी तरह केमिकल फ्री और सेहतमंद मिठाई है. ठंड के मौसम में 4-5 महीने बिकने वाली यह बर्फी 150 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जाती है. जिसे खरीदने दूर-दराज से लोग आते है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















