Responsive Scrollable Menu

23 महीने के हाई पर खुदरा महंगाई, सितंबर के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से मापी गई भारत की खुदरा महंगाई सितंबर 2026 में बढ़कर 5.54% हो गई, जो पिछले 23 महीनों में सबसे ज्यादा है।

Continue reading on the app

Balochistan के Quetta में Pakistan Army का विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से पाकिस्तान सेना के दो पायलटों की मौत हो गई। पायलटों की पहचान इंस्ट्रक्टर पायलट मेजर हसनैन शहज़ाद हुमायूं और स्टूडेंट पायलट कैप्टन अब्दुल समद के तौर पर की गई। जियो न्यूज़ के अनुसार, क्वेटा ज़िले के नवां किल्ली के पास मुशशक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से पायलटों की मौत हो गई। तकनीकी खराबी के कारण दोपहर के समय यह विमान क्रैश हो गया। सेना ने एक बयान में कहा कि दोपहर में तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान आर्मी एविएशन का मुशशक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्वेटा के नवां किल्ली के पास क्रैश हो गया। बयान में आगे कहा गया इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में इंस्ट्रक्टर मेजर हुसनैन शहज़ाद हुमायूं और ट्रेनी कैप्टन अब्दुल समद की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल घोषित, पूर्व सीएम Sohail Afridi और PTI नेता हिरासत में
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने दुख जताया


राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने सेना के दो जवानों की मौत पर दुख जताया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने क्वेटा के पास पाकिस्तान एयर फ़ोर्स के ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के क्रैश में दो पायलटों की शहादत पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने मेजर हुसनैन शहज़ाद हुमायूं और कैप्टन अब्दुल समद की शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है। राष्ट्रपति ने शहीदों को उच्च दर्जा मिलने और उनके शोक संतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ़ पाकिस्तान के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भी दोनों पायलटों की शहादत पर दुख और अफ़सोस ज़ाहिर किया। गृह मंत्री मोहसिन ने भी दोनों पायलटों की शहादत पर दुख जताया। एक बयान में नकवी ने कहा दुख की इस घड़ी में हम शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Riyadh पर लगातार हो रहे Missile Attacks को रोकने में विफल रहा Mecca Pact, अब Trump ने Houthis के खिलाफ जंग में उतरने के दिए संकेत!
जून में Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ


जून में, पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण मुज़फ़्फ़राबाद के पास उड़ान भरते समय क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। डॉन के अनुसार, उसी महीने मर्दान में रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के दौरान पाकिस्तान वायु सेना का एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। पिछले साल सितंबर में डायमर ज़िले के चिलास शहर में तकनीकी खराबी के कारण सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस घटना में चालक दल के सभी पांच सदस्यों की मौत हो गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

Sankalp Rashtra Nirman Ka: PAK कर्जदारों का अध्यक्ष बना, अवाम में मजाक उड़ा! | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:09:50+00:00

Love Story : रूस की जूली का बिहार कनेक्शन,क्या झोपड़ी बनेगी आशियाना? | Russia Girl | Love Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers