Responsive Scrollable Menu

दिल्ली मेट्रो का आया बड़ा अपडेट, मेट्रो स्टेशनों के खुलने और बंद होने को लेकर दी जानकारी, यात्रियों से की अपील

सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन अस्थायी रूप से बंद किए जा रहे हैं. DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक सोशल मीडिया और वेबसाइट पर स्टेशनों के खुलने की जानकारी जरूर ले लें और परेशान न हों.

Continue reading on the app

Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Fasting Rules: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाली नवरात्र को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है. इन नवरात्रियों की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से हो चुकी है. नवरात्रि का व्रत नौ दिनों तक रखा जाता है. यह एक बहुत पवित्र पर्व होता है, जिसमें भक्त मां दुर्गा के स्वरूपों का पूजन करते हैं. इन 9 दिनों में बहुत से लोग उपवास करते हैं. इसके साथ नियम और संयम का भी विशेष रूप से पालन किया जाता है. नवरात्रि व्रत के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है. इस दौरान शारीरिक ऊर्जा को सही रखना जरूरी होता है और सात्विक्ता भी बनाए रखनी होती है. आइए विस्तार से जानते हैं शारदीय नवरात्रि में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए. जानें पूरी लिस्ट.

नवरात्रि में व्रत क्या खाना चाहिए? (What to eat during Navratri 2026?)

नवरात्रि के व्रत में सिर्फ सात्विक आहार ही खाया जाता है. अनाज के स्थान पर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, समक के चावल, साबूदाना खा सकते हैं. साथ ही इस दौरान आपको साधारण नमक के अलावा, सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा सभी प्रकार के ताजे फल जैसे केला, सेब, अनार और पपीता खा सकते हैं. वहीं, सब्जियों में आप आलू, अरबी, लौकी, पालक का साग, सीताफल और गाजर खा सकते हैं. साथ ही नवरात्रि में दूध, दही, पनीर और मलाई खा सकते हैं. ये चीजें शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. नवरात्रि व्रत के दौरान मूंगफली और मखाना खा सकते हैं. सूखे मेवे खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- October 2026 Festivals List: नवरात्रि की सौगात, दशहरा से लेकर करवा चौथ तक, अक्टूबर में पड़ने वाले हैं कई पर्व-त्योहार, देखें लिस्ट

नवरात्रि के व्रत में क्या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए? (What not to eat during Navratri 2026?)

नवरात्रि व्रत के दौरान आपको तामसिक चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. ये अशुद्ध आहार होता है. गेहूं, चावल, सूजी और मैदे जैसी चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए. दालों का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए. भोजन पकाने में सामान्य नमक नहीं खाना चाहिए. रिफाइंड तेल की जगह देसी घी खाएं. प्याज, लहसुन और बहुत ज्यादा गरम मसालों से परहेज करना चाहिए. बाजार का तला-भुना खाने से बचना चाहिए. इसके अलावा, शराब व मांसाहार और सिगरेट वगैराह नहीं पीनी चाहिए. व्रत का खाना अशुद्ध हाथों से बनाकर नहीं खाना चाहिए. बासी भोजन खाना भी अपवित्र माना जाता है.

नोट- नवरात्रि के दौरान अगर आप व्रत नहीं रख रहे हैं तो गेहूं, चावल और दाल-सब्जियों का सेवन कर सकते हैं लेकिन बिना प्याज-लहसुन का और शाकाहारी तरीके से बनाया गया भोजन खाना उचित माना जाता है.

नवरात्रि की डाइट लिस्ट (Follow Navratri Diet List)

1.सुबह क्या खाएं?

व्रत के दौरान ताजे फल, फलों का रस और नारियल पानी पिएं. इससे शरीर तरोताजा बरहेगा.

2.हाइड्रेशन मेंटेन करें

पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ और लस्सी पी सकते हैं. 

3.मेवे खाएं

दोपहर के समय आप भुने मखाने, काजू-बादाम और अखरोट जैसे सूखे मेवे खा सकते हैं.

4.रात को हल्का भोजन खाएं

रात को संध्या पूजन के बाद कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से पकाएं व्यंजन और समक के चावलों की खिचड़ी तथा साबुदान खा सकते हैं.

नवरात्र व्रत के नियम (Navratri Rules)

  • 1.सात्विक जीवनशैली अपनाएं
  • 2.साफ-सफाई का ध्यान रखें
  • 3.नवरात्रि में बाल और नाखून न काटें
  • 4.दिन में सोने से बचें
  • 5. इस दौरान क्षमतानुसार दान-पुण्य करें

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को करें प्रसन्न, इन उपायों से दूर होंगे कष्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ए टीम के शुरुआती 2 मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। चोट से समय पर पूरी तरह उबर नहीं पाने के कारण उन्हें टीम से बाहर रखा गया है। बीसीसीआई ने उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है। कुशाग्र ने हाल के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें दलीप ट्रॉफी के फाइनल और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के मैच में लगाए गए शतक शामिल हैं।

बता दें कि पंत को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में उनकी फिटनेस के आधार पर चुना गया था। ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी करते समय उनके बाईं तरफ खिंचाव आ गया था। इसके बाद से वह चोट से उबरने में जुटे हैं। हालांकि, उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन शुरुआती 2 मुकाबलों तक पूरी तरह फिट होने की संभावना नहीं बन सकी है।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है कि पंत अभी भी बोर्ड की चिकित्सा टीम की निगरानी में हैं और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। तीसरे मुकाबले में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। ऐसे में फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर आखिरी मैच में खेल पाएंगे या नहीं।

पंत को इस दौरे पर भारत ए टीम की कप्तानी भी करनी थी, लेकिन अब ध्रुव जुरेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जुरेल टीम के कप्तान होने के साथ विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे। कुमार कुशाग्र को शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए टीम में जगह मिली है। वह इस टीम के उन 4 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक भारतीय सीनियर टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। उनके अलावा स्मरण रविचंद्रन, विदर्भ के बल्लेबाज यश राठौड़ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी भी इस सूची में शामिल हैं।

गौरतलब है कि भारत ए की टीम में कई अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, राहुल, जायसवाल और सुंदर के दूसरे तथा तीसरे मुकाबले में खेलने की संभावना कम है। इसकी वजह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला का कार्यक्रम है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय मुकाबले 4, 7 और 10 नवंबर को खेले जाने हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के लिए भारत ए के सभी मैचों में हिस्सा लेना मुश्किल होगा।

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला मुकाबला 24 से 28 अक्टूबर तक लिंकन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा। वहीं, तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में आयोजित किया जाएगा। इन तीनों मुकाबलों का प्रारूप टेस्ट क्रिकेट होगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भारत ए की संशोधित टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, स्मरण रविचंद्रन, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार और कुमार कुशाग्र शामिल हैं। कुशाग्र को केवल पहले 2 मुकाबलों के लिए चुना गया है।

कुमार कुशाग्र के लिए यह दौरा अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका होगा। लगातार शतक लगाने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली है। वहीं, पंत की फिटनेस पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि भारतीय टीम के लिए उनका विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में योगदान काफी अहम रहा है। आने वाले दिनों में चिकित्सा टीम की रिपोर्ट के आधार पर उनके तीसरे मुकाबले में खेलने को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Tue, 13 Oct 2026 20:47:00 +0530

  Videos
See all

Chakraview Live | CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ राहुल की चाय कितनी 'कड़क'? |Sumit Awasthi| Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T16:16:39+00:00

UP Election 2027: UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? | Vidhansabha Chunav | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T16:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers