पपीता खिलाने का लालच और मासूम की मौत... लखीमपुर खीरी में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, आरोपी गिरफ्तार
Lakhimpur News: मोबाइल फोन के लालच में 15 वर्षीय किशोर ने 5 साल की चचेरी बहन की हत्या कर दी. पपीता खिलाने का बहाना बनाकर ले गया और फिर बेरहमी से मार डाला.
The post पपीता खिलाने का लालच और मासूम की मौत... लखीमपुर खीरी में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.
Emcure Pharma बोर्ड ने दो अनुषंगी कंपनियों के विलय प्रस्ताव को दी हरी झंडी
दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लि. के निदेशक मंडल ने अपनी दो पूर्ण अनुषंगी कंपनियों जुवेंटस हेल्थकेयर लि. और एमक्यूटिक्स बायोफार्मास्युटिकल्स लि. के मूल कंपनी में विलय की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस विलय का उद्देश्य समूह के भीतर कंपनियों के ढांचे को व्यवस्थित करना और परिचालन दक्षता बढ़ाना है। एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने कहा कि इस योजना को अमल में लाने के लिए नियमों के तहत जरूरी वैधानिक और नियामकीय मंजूरियां लेनी होंगी।
इसमें मुंबई स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की मंजूरी भी शामिल है। सूचना के मुताबिक, जुवेंटस हेल्थकेयर और एमक्यूटिक्स बायोफार्मास्युटिकल्स, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की पूर्ण अनुषंगी कंपनियां हैं। इसलिए इस योजना के तहत कोई नकद भुगतान नहीं किया जाएगा और न ही नए शेयर जारी किए जाएंगे।
इससे सूचीबद्ध कंपनी के शेयरधारिता ढांचे में भी कोई बदलाव नहीं होगा। एमक्योर फार्मास्युटिकल्स का कारोबार वित्त वर्ष 2025-26 में 5,243.19 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में जुवेंटस हेल्थकेयर का कारोबार 1,040.58 करोड़ रुपये और एमक्यूटिक्स बायोफार्मास्युटिकल्स का कारोबार 29.37 करोड़ रुपये रहा था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







