Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला
‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि32 : विपक्ष प्रदर्शन राहुल उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन, संविधान बचाने की लड़ाई जारी रहेगी: राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि वह और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेंगे और ‘‘संविधान बचाने की लड़ाई’’ जारी रखेंगे।
दि19 : प्रदर्शन प्रधान न्यायाधीश दिल्ली में प्रदर्शन और पाबंदियों पर बोले प्रधान न्यायाधीश, ‘यह मेरा मुद्दा नहीं है’ नयी दिल्ली, भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सोमवार को दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों और उनसे जुड़ी पाबंदियों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘यह मेरा मुद्दा नहीं है।’’
दि40 : दिल्ली प्रदर्शन स्थल दिल्ली में प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान तय, जंतर-मंतर को निर्धारित स्थल के रूप में हटाया गया नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया है और उसकी जगह तीन नए स्थान इसके लिए निर्धारित किए हैं।
दि31 : दिल्ली कॉजपा अनुमति कॉजपा ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की तारीख मांगने के लिए संसद मार्ग थाने पहुंचे।
प्रादे24 : महाराष्ट्र दीपके मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बचाने के लिए मोदी सरकार नागरिकों के खिलाफ युद्ध छेड़ रही : अभिजीत दीपके छत्रपति संभाजीनगर, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के समन्वयक अभिजीत दीपके ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच नरेन्द्र मोदी सरकार उन्हें बचाने के लिए नागरिकों के खिलाफ युद्ध छेड़ रही है।
प्रादे42 : केरलम विधानसभा सीईसी केरलम विधानसभा ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया तिरुवनंतपुरम, केरलम विधानसभा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए सोमवार को एक प्रस्ताव पारित किया।
वि9 : नेपाल बाढ़ बचाव नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता पांच लोगों की तलाश जारी काठमांडू, नेपाल में प्राधिकारी सोमवार को भी बाढ़ प्रभावित गोरखा जिले में लापता पांच लोगों की तलाश में जुटे रहे।
अर्थ7 : टीसीएस अमेरिका अमेरिका में देश के आधार पर आईटी कंपनियों को निशाना बनाए जाने की आशंका नहीं:टीसीएस मुंबई, देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मानना है कि अमेरिका की ओर से प्रौद्योगिकी कंपनियों को उनके देश के आधार पर निशाना बनाए जाने के आसार नहीं हैं। पिछले सप्ताह ग्रीन कार्ड आवेदन कार्यक्रम को निलंबित करने जैसे कदम स्थानीय स्तर पर रोजगार को लेकर संवेदनशीलता के कारण उठाए गए हैं।
अर्थ15 : गोयल कार विनिर्माण यूरोप की कार कंपनियां भारत में विनिर्माण को देंगी प्राथमिकता,देश बनेगा वैश्विक केंद्र:गोयल नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि यूरोप के नियमों के कारण वहां वाहनों का विनिर्माण प्रतिस्पर्धी नहीं रह जाएगा और ऐसे में यूरोप की सभी कार कंपनियां भारत में विनिर्माण करना पसंद करेंगी।
खेल5 : खेल ब्रिक्स मांडविया भारत खेलों को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रख रहा है: मांडविया अहमदाबाद, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को यहां ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन खेलों का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत खेलों को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रख रहा है और इसलिए खेल ढांचा तैयार करने पर अधिक निवेश कर रहा है।
खेल8 : खेल हॉकी एसीटी भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल टीम के रूप में भाग लेगा भारत नयी दिल्ली, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में 2011 में इसकी शुरुआत के बाद से पांच बार खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस महीने पंजाब में होने वाले टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम के रूप में प्रवेश करेगी।
CEC Gyanesh Kumar पर सतर्कता जांच बदले की कार्रवाई नहीं, VD Satheesan ने किया स्पष्ट
केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है कि राज्य सरकार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से जुड़े सड़क परियोजना मामले में सतर्कता जांच का आदेश राजनीतिक बदले की भावना से दिया है। मामला करीब दो दशक पहले का है, जब कुमार राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव थे। सतीशन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर कुमार को हटाने की मांग करते हुए कांग्रेस दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन कर रही है।
सतीशन ने ‘पीटीआई वीडियो’ को हाल में दिए एक साक्षात्कार में कहा, यह राजनीतिक मामला नहीं है। इसके पीछे कोई राजनीतिक बदले की भावना नहीं है। चुनाव संबंधी कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष की ओर से आलोचना का सामना कर रहे सीईसी के खिलाफ जांच को बदले की कार्रवाई बताए जाने वाले दावों को खारिज करते हुए सतीशन ने कहा कि कानून अपना काम करेगा।
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह कदम बदले की भावना से की गई कार्रवाई के तहत उठाया गया है, तो उन्होंने कहा कि सरकार ने एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, जब यह व्यक्ति पीडब्ल्यूडी सचिव था, तब इसके कामकाज के खिलाफ गृह मंत्री को कोई शिकायत मिली थी। इसके बाद सामान्य प्रक्रिया के तहत जांच का आदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी। उन्होंने कहा, सतर्कता विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद हम कार्रवाई करेंगे। पिछले सप्ताह राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने केएसटीपी सड़क परियोजना में कथित भ्रष्टाचार और इससे जुड़े एक मलेशियाई इंजीनियर की 2006 में हुई मौत के मामले में जांच का आदेश दिया था।
उस समय केरलम कैडर के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार राज्य के लोक निर्माण विभाग के सचिव थे। प्रदेश कांग्रेस के नेता मलयिनकीझु वेणुगोपाल ने मौजूदा सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच का आदेश दिया गया।
यह जांच ऐसे समय हो रही है, जब देश की चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्षी दल निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






