वादे के पक्के निकले विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया ने भी नहीं लिया 1 पैसा, विशाल भारद्वाज ने की तारीफ
फिल्म 'ओ रोमियो' अपनी रिलीज से पहले चर्चा में है क्योंकि विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने इसके लिए कोई फीस नहीं ली है. दोनों कलाकारों ने फिल्म की कहानी और निर्देशक के प्रति सम्मान के कारण यह फैसला लिया. 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है. लगभग 80 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में शाहिद कपूर माफिया डॉन 'हुसैन उस्तरा' और तृप्ति डिमरी 'सपना' के अहम किरदारों में नजर आएंगे.
करिश्मा कपूर का 3.51 मिनट का कालजयी गाना, 'मेहंदी' रस्म की खूबसूरती करता है बयां, जिसके बिना हर शादी अधूरी
नई दिल्ली: हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह गाना शादी में 'मेहंदी' रस्म की खूबसूरती और अहमियत को बयां करता है. फिल्म 'जुबैदा' के गाने में रिश्तों की जटिलता और प्रेम की खूबसूरती जाहिर हुई है. अलका याग्निक की आवाज में गाए गाने 'मेहंदी है रचने वाली' को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया था और जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे थे. यह गाना परंपराओं और संस्कृति को दर्शाने के साथ-साथ किरदारों की भावनाओं और उथल-पुथल को भी बखूबी दिखाता है. 'जुबैदा' का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है और इसे खालिद मोहम्मद ने लिखा है. करिश्मा कपूर और मनोज बाजपेयी के साथ इसमें रेखा, सुरेखा सीकरी, रजित कपूर, लिलेट दुबे, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और शक्ति कपूर भी नजर आते हैं. फिल्म को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था और करिश्मा कपूर को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड भी मिला था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















