Responsive Scrollable Menu

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की वापसी:शफीक का 2 साल बाद टेस्ट शतक, बाबर चार साल बाद टेस्ट सेंचुरी के करीब, टीम 78 रन पीछे

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच में वापसी की है। अब्दुल्ला शफीक के नाबाद शतक और बाबर आजम की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 266 रन बना लिए। पाकिस्तान अब पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज से सिर्फ 78 रन पीछे है। तीसरे विकेट के लिए शफीक और बाबर के बीच 168 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। शफीक का 2 साल बाद टेस्ट शतक, 99 से 100 तक करना पड़ा इंतजार अब्दुल्ला शफीक ने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। यह उनका 2024 के बाद पहला टेस्ट शतक है। वह लंबे समय तक 99 रन पर अटके रहे। इसके बाद जोमेल वॉरीकन की शॉर्ट गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका लगाकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने केमार रोच पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। बाबर 4 साल बाद टेस्ट शतक के करीब बाबर आजम 86 रन बनाकर नाबाद लौटे। वह अपने शतक से सिर्फ 14 रन दूर हैं। अगर वह तीसरे दिन शतक पूरा करते हैं तो यह चार साल बाद उनका पहला टेस्ट शतक होगा। उन्होंने शुरुआत में जेडन सील्स के एक ओवर में तीन चौके लगाए और फिर संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए शफीक के साथ बड़ी साझेदारी निभाई। अजान ओवैस ने दिलाई तेज शुरुआत पाकिस्तान को युवा बल्लेबाज अजान ओवैस ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। उन्होंने दूसरे ही ओवर में केमार रोच पर लगातार तीन चौके लगाए, जिसके बाद वेस्टइंडीज को जल्दी स्पिन गेंदबाज लाना पड़ा। हालांकि इमाम-उल-हक 150 किमी/घंटा की रफ्तार वाली शमार जोसेफ की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। ओवैस ने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन बाद में जोमेल वॉरीकन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वेस्टइंडीज पहली पारी में 344 रन पर सिमटी इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 344 रन पर समाप्त हुई। जास्टिन ग्रीव्स और रोस्टन चेज ने अर्धशतक लगाए। पाकिस्तान के लिए अली उस्मान ने पहली ही गेंद पर ग्रीव्स को आउट किया। उबैद शाह ने चेज को बोल्ड किया, जबकि साजिद खान ने शमार जोसेफ का विकेट लेकर पारी समाप्त की।

Continue reading on the app

ईरान मामले में पाकिस्तान-कतर की भूमिका पर भड़के अमेरिकी जनरल, लगाए गंभीर आरोप

रिटायर्ड अमेरिकी जनरल जैक किन ने ईरान के साथ तनाव कम करने में पाकिस्तान-कतर की मध्यस्थता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये देश ईरान के पक्षधर हैं। उन्होंने सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत पर जोर देने के लिए सऊदी अरब की भी आलोचना की।

Continue reading on the app

  Sports

भारत का प्लान B एक्टिवेट, आखिर क्यों 2 की जगह क्यों 4 नेट बॉलर्स भेज रहा श्रीलंका?

IND vs SL: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका भारत से नीचे है, लेकिन भारत उन्हें उनके घरेलू मैदान पर हल्के में नहीं ले सकता. मेजबान टीम के पास कई बेहतरीन बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने कई मौकों पर टीम को बड़ी जीत दिलाने में मदद की है. यही कारण है कि बीसीसीआई ने अब टीम के साथ दो नहीं बल्कि चार नेट बॉलर्स भेजने का फैसला लिया है. Tue, 4 Aug 2026 13:09:35 +0530

  Videos
See all

महाराष्ट्र में 2 गुटों में जमकर मारपीट | Maharashtra Crime | Family Dispute | Latest news #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:42:16+00:00

आसमान से कड़कती बिजली का वीडियो CCTV में हुआ कैद #raebareli #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:46:33+00:00

Jharkhand Student Protest LIVE: पेपर लीक पर बवाल, झारखंड में जंतर-मंतर जैसा हाल! | Paper Leak | JPSC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:37:52+00:00

झारखंड मुद्दे पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला | Sambit Patra | BJP Vs Congress | JPSC Protest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:40:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers