Responsive Scrollable Menu

Budh Gochar In Kark 2026: 5 अगस्त को कर्क में बुध गोचर, मिथुन कमाएंगे पैसे, तुला की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, कुंभ को नई जॉब! जानें सकारात्मक प्रभाव

Budh Gochar In Kark 2026 Positive Horoscope: कर्क राशि में बुध का गोचर 5 अगस्त को शाम में है. बुध 22 अगस्त तक कर्क में रहेगा, इससे मिथुन राशिवालों के आय के नए स्रोत बनेंगे. तुलावालों के करियर में प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कुंभ वाले इस समय में नई जॉब के लिए अप्लाई करते हैं, तो नए अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं बुध गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव.

Continue reading on the app

वॉट्सएप ने संदिग्ध यूजर्स के अकाउंट रिव्यू में डाले:बिना किसी वार्निंग के सभी फीचर्स ब्लॉक; कंपनी बोली- कभी-कभी हमसे गलती हो जाती है

इंस्टेंट मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने भारत समेत कुछ अन्य देशों में कई यूजर्स के अकाउंट्स को 24 घंटे के लिए रिव्यू में डाल दिया है। इस दौरान एप के सभी फीचर्स को ब्लॉक कर दिया गया। इस दिक्कत के बाद प्रभावित यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मामले पर कंपनी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर सफाई दी है। 8 सवालों के जवाब में पूरे मामले को समझें… सवाल 1. वॉट्सएप में अचानक क्या दिक्कत आई है और कौन-कौन प्रभावित हुआ है? जवाब: सोमवार को वॉट्सएप ने भारत सहित दुनिया भर के कई यूजर्स के अकाउंट्स को अचानक 'अंडर रिव्यू' श्रेणी में डाल दिया। अकाउंट के सभी मैसेजिंग और कॉलिंग फीचर्स ब्लॉक कर दिए गए। सवाल 2. यूजर्स की स्क्रीन पर किस तरह का मैसेज दिखाई दे रहा है? जवाब: जब प्रभावित यूजर्स ने एप खोला, तो स्क्रीन पर मैसेज लिखकर आया: "अकाउंट इन रिव्यू। डेट रिक्वेस्टेड: 3 अगस्त 2026। आपकी अकाउंट एक्टिविटी और डिवाइस इंफो की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हमारी सेवा की शर्तों का पालन करता है। सवाल 3. यह समस्या किस समय शुरू हुई और क्या यूजर्स को पूर्व सूचना दी गई थी? जवाब: यह समस्या भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजे सामने आई। मेटा ने यूजर्स को अकाउंट ब्लॉक करने या रिव्यू में डालने से पहले किसी भी तरह की वार्निंग या नोटिफिकेशन नहीं दिया था। सवाल 4. वॉट्सएप कंपनी ने इस पूरी घटना पर क्या सफाई दी है? जवाब: मामले पर वॉट्सएप के प्रवक्ता ने कहा, "हम अपनी सेवा का गलत इस्तेमाल करने वालों से आगे रहने के लिए हमेशा काम करते हैं और अन्य यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए अकाउंट्स को बैन करते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है और जब ऐसा होता है, तो हम लोगों को वापस चैटिंग पर लाने के लिए इसे जितनी जल्दी हो सके ठीक करने की कोशिश करते हैं।" सवाल 5. स्क्रीन पर मैसेज के अलावा एप में और क्या विकल्प दिए गए हैं? जवाब: 'अकाउंट इन रिव्यू' वाले मैसेज के ठीक नीचे वॉट्सएप ने दो विकल्प दिए हैं। पहला विकल्प "जिम्मेदारी से वॉट्सएप का उपयोग कैसे करें" (How to use WhatsApp responsibly) नाम से गाइडेंस देता है और दूसरा विकल्प "चोरी हुए फोन और अकाउंट के बारे में" (About stolen phone and accounts) जानकारी के लिए है। अकाउंट रिव्यू प्रोसेस सवाल 6. प्रभावित यूजर्स का सोशल मीडिया पर क्या कहना है? जवाब: बिना किसी कारण अकाउंट ब्लॉक होने से परेशान यूजर्स ने एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अपना गुस्सा जताया। एक यूजर ने लिखा, "मेरा वॉट्सएप अकाउंट बिना किसी स्पष्टीकरण के डिसेबल कर दिया गया है। मैंने अपील सबमिट कर दी है, लेकिन स्क्रीन पर बस 24 घंटे का मैसेज दिख रहा है।" सवाल 7. क्या इस टेक्निकल इश्यू से लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ा है? जवाब: हां, सलोनी नाम की एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, "मेरा वॉट्सएप बिना किसी चेतावनी के अचानक डिसेबल हो गया। मैं केवल ऑफिशियल एप का ही इस्तेमाल करती हूं और मेरा पूरा काम वॉट्सएप पर ही निर्भर है। यह बहुत बेवजह की परेशानी है।" सवाल 8. अगर आपका अकाउंट भी रिव्यू में चला जाए, तो आपको क्या करना चाहिए? जवाब: अगर आपकी स्क्रीन पर 24 घंटे का समीक्षा मैसेज दिख रहा है, तो आपको कंपनी की ओर से जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा। इसके अलावा, आप स्क्रीन पर दिख रहे अपील बटन या वॉट्सएप सपोर्ट पेज पर जाकर अपना पक्ष दर्ज करा सकते हैं। यदि आपने नियमों का उल्लंघन नहीं किया है, तो अकाउंट 24 घंटे में खुद रिस्टोर हो जाएगा। नॉलेज पार्ट: 'जानिए क्यों बैन या रिव्यू में जाते हैं अकाउंट्स?' वॉट्सएप अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा नीति (Terms of Service) के तहत संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम का इस्तेमाल करता है। अकाउंट्स रिव्यू में जाने के मुख्य कारण: रीडर्स के लिए टिप्स: ये खबर भी पढ़ें… TRAI ने रीलॉन्च किया मायकॉल एप: अब ग्राहक कॉल क्वालिटी को रेटिंग दे सकेंगे, इससे सर्विस क्वालिटी सुधारने में मदद मिलेगी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने 3 अगस्त को अपने 'TRAI MyCall' मोबाइल एप्लिकेशन का नया और बेहतर वर्जन लॉन्च किया है। इस एप के जरिए टेलीकॉम उपभोक्ता अपनी वॉयस कॉलिंग के अनुभव को सीधे रेट कर सकेंगे और उसकी रिपोर्ट दे सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत ने चुकाया सबसे ज्यादा टैक्स, उत्तराखंड में बने नंबर 1

ऋषभ पंत ने लगातार दूसरे साल उत्तराखंड में सबसे ज्यादा कर अदा किया है. Wed, 05 Aug 2026 14:52:19 +0530

  Videos
See all

Command Center With Major Arya LIVE: 370 हटने से बदला Kashmir, इसीलिए POK में बग़ावत? | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:08:16+00:00

Viral Video | अचानक डोलने लगा कुएं का पानी, वैज्ञानिक भी कर रहे जांच! | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:10:38+00:00

Iran America War Update: Mojtaba Khamenei का तख्तापलट? | Trump | IRGC | Netanyahu | Hormuz | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:04:32+00:00

NEWS18 India DSS MP : आदिवासी बेटी से मंत्री बनने तक, Nirmala Bhuria ने बताया अपना सफर | EXCLUSIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:04:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers