Responsive Scrollable Menu

वॉट्सएप ने संदिग्ध यूजर्स के अकाउंट रिव्यू में डाले:बिना किसी वार्निंग के सभी फीचर्स ब्लॉक; कंपनी बोली- कभी-कभी हमसे गलती हो जाती है

इंस्टेंट मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने भारत समेत कुछ अन्य देशों में कई यूजर्स के अकाउंट्स को 24 घंटे के लिए रिव्यू में डाल दिया है। इस दौरान एप के सभी फीचर्स को ब्लॉक कर दिया गया। इस दिक्कत के बाद प्रभावित यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मामले पर कंपनी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर सफाई दी है। 8 सवालों के जवाब में पूरे मामले को समझें… सवाल 1. वॉट्सएप में अचानक क्या दिक्कत आई है और कौन-कौन प्रभावित हुआ है? जवाब: सोमवार को वॉट्सएप ने भारत सहित दुनिया भर के कई यूजर्स के अकाउंट्स को अचानक 'अंडर रिव्यू' श्रेणी में डाल दिया। अकाउंट के सभी मैसेजिंग और कॉलिंग फीचर्स ब्लॉक कर दिए गए। सवाल 2. यूजर्स की स्क्रीन पर किस तरह का मैसेज दिखाई दे रहा है? जवाब: जब प्रभावित यूजर्स ने एप खोला, तो स्क्रीन पर मैसेज लिखकर आया: "अकाउंट इन रिव्यू। डेट रिक्वेस्टेड: 3 अगस्त 2026। आपकी अकाउंट एक्टिविटी और डिवाइस इंफो की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हमारी सेवा की शर्तों का पालन करता है। सवाल 3. यह समस्या किस समय शुरू हुई और क्या यूजर्स को पूर्व सूचना दी गई थी? जवाब: यह समस्या भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजे सामने आई। मेटा ने यूजर्स को अकाउंट ब्लॉक करने या रिव्यू में डालने से पहले किसी भी तरह की वार्निंग या नोटिफिकेशन नहीं दिया था। सवाल 4. वॉट्सएप कंपनी ने इस पूरी घटना पर क्या सफाई दी है? जवाब: मामले पर वॉट्सएप के प्रवक्ता ने कहा, "हम अपनी सेवा का गलत इस्तेमाल करने वालों से आगे रहने के लिए हमेशा काम करते हैं और अन्य यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए अकाउंट्स को बैन करते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है और जब ऐसा होता है, तो हम लोगों को वापस चैटिंग पर लाने के लिए इसे जितनी जल्दी हो सके ठीक करने की कोशिश करते हैं।" सवाल 5. स्क्रीन पर मैसेज के अलावा एप में और क्या विकल्प दिए गए हैं? जवाब: 'अकाउंट इन रिव्यू' वाले मैसेज के ठीक नीचे वॉट्सएप ने दो विकल्प दिए हैं। पहला विकल्प "जिम्मेदारी से वॉट्सएप का उपयोग कैसे करें" (How to use WhatsApp responsibly) नाम से गाइडेंस देता है और दूसरा विकल्प "चोरी हुए फोन और अकाउंट के बारे में" (About stolen phone and accounts) जानकारी के लिए है। अकाउंट रिव्यू प्रोसेस सवाल 6. प्रभावित यूजर्स का सोशल मीडिया पर क्या कहना है? जवाब: बिना किसी कारण अकाउंट ब्लॉक होने से परेशान यूजर्स ने एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अपना गुस्सा जताया। एक यूजर ने लिखा, "मेरा वॉट्सएप अकाउंट बिना किसी स्पष्टीकरण के डिसेबल कर दिया गया है। मैंने अपील सबमिट कर दी है, लेकिन स्क्रीन पर बस 24 घंटे का मैसेज दिख रहा है।" सवाल 7. क्या इस टेक्निकल इश्यू से लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ा है? जवाब: हां, सलोनी नाम की एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, "मेरा वॉट्सएप बिना किसी चेतावनी के अचानक डिसेबल हो गया। मैं केवल ऑफिशियल एप का ही इस्तेमाल करती हूं और मेरा पूरा काम वॉट्सएप पर ही निर्भर है। यह बहुत बेवजह की परेशानी है।" सवाल 8. अगर आपका अकाउंट भी रिव्यू में चला जाए, तो आपको क्या करना चाहिए? जवाब: अगर आपकी स्क्रीन पर 24 घंटे का समीक्षा मैसेज दिख रहा है, तो आपको कंपनी की ओर से जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा। इसके अलावा, आप स्क्रीन पर दिख रहे अपील बटन या वॉट्सएप सपोर्ट पेज पर जाकर अपना पक्ष दर्ज करा सकते हैं। यदि आपने नियमों का उल्लंघन नहीं किया है, तो अकाउंट 24 घंटे में खुद रिस्टोर हो जाएगा। नॉलेज पार्ट: 'जानिए क्यों बैन या रिव्यू में जाते हैं अकाउंट्स?' वॉट्सएप अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा नीति (Terms of Service) के तहत संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम का इस्तेमाल करता है। अकाउंट्स रिव्यू में जाने के मुख्य कारण: रीडर्स के लिए टिप्स: ये खबर भी पढ़ें… TRAI ने रीलॉन्च किया मायकॉल एप: अब ग्राहक कॉल क्वालिटी को रेटिंग दे सकेंगे, इससे सर्विस क्वालिटी सुधारने में मदद मिलेगी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने 3 अगस्त को अपने 'TRAI MyCall' मोबाइल एप्लिकेशन का नया और बेहतर वर्जन लॉन्च किया है। इस एप के जरिए टेलीकॉम उपभोक्ता अपनी वॉयस कॉलिंग के अनुभव को सीधे रेट कर सकेंगे और उसकी रिपोर्ट दे सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

LPG Price Today 4 August 2026: पटना में ₹1,031.50 का घरेलू गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है आज के ताजा भाव

LPG Price Today 4 August 2026: पटना में ₹1,031.50 का घरेलू गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है आज के ताजा भाव

Continue reading on the app

  Sports

9 साल बड़ी तलाकशुदा जयंती से क्रिकेटर को हुआ प्यार, अनिल कुंबले बने तेज गेंदबाज की 'फिल्मी' लव स्टोरी के मैचमेकर

Venkatesh Prasad Love Story divorced Jayanthi: वेंकटेश प्रसाद की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. साल 1994 में अनिल कुंबले के जरिए शुरू हुई इस कहानी में 9 साल की उम्र का अंतर और तलाक का दर्द जैसी बंदिशें थीं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश शर्मीले मिजाज के थे. जो अपने दिल की बात कहने में हिचकिचा रहे थे. तभी जयंती ने आगे बढ़कर उन्हें प्रपोज किया. 1996 में शादी के बंधन में बंधी यह जोड़ी आज भी सच्चे प्यार की मिसाल है. Wed, 5 Aug 2026 16:43:50 +0530

  Videos
See all

PoJK Protest । Firing on Protesters : धार्मिक स्थलों पर गोलीबारी से PoK में तनाव ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:15:34+00:00

UP News: ट्रक से टकराने पर बाइक सवार की मौत | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:12:15+00:00

News Ki Pathshala : संसद में धड़ाधड़, 10 मिनट में बिल क्लियर ? JPSC Paper Leak | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:11:37+00:00

Flood News Live: मूसलाधार आफत...जनजीवन अस्त-व्यस्त! | Heavy Rain | Landslide | Uttarakhand | Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:13:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers