Responsive Scrollable Menu

'इसे भी ट्रोल करो...', Vicky Kaushal के नए लुक से इंटरनेट पर मचा बवाल!, Katrina Kaif को लेकर लोगों ने कहीं ऐसी बात

Katrina Kaif Vicky Kaushal Photo: बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अक्सर अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहते हैं. अब दोनों की लंदन से एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में विक्की और कटरीना एक फैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस तस्वीर में सबसे ज्यादा ध्यान विक्की कौशल के बदले हुए लुक ने खींचा है. लंबी दाढ़ी, कैप और चश्मे में एक्टर को पहली नजर में पहचानना भी कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है. दरअसल, कटरीना कैफ अपने कॉस्मेटिक ब्रांड Kay Beauty से जुड़े एक खास मौके के लिए लंदन पहुंची थीं. उनके ब्रांड ने यूके में एक साल पूरा किया है और इसी को सेलिब्रेट करने के लिए एक्ट्रेस वहां मौजूद थीं. इस दौरान पति विक्की कौशल भी उनके साथ नजर आए.

वायरल हुई विक्की-कटरीना की फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में विक्की कौशल और कटरीना कैफ लंदन की सड़क पर एक फैन के साथ तस्वीर खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का लुक काफी कैजुअल है. विक्की ने ग्रे स्वेटशर्ट के साथ कैप और चश्मा पहना हुआ है. वहीं कटरीना ग्रे ओवरसाइज जैकेट और सफेद शर्ट में नजर आ रही हैं. दोनों कैमरे के सामने बेहद रिलैक्स्ड अंदाज में पोज देते दिखाई दिए. कपल की इस तस्वीर को एक फैन पेज की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया, जिसके बाद ये तेजी से चर्चा में आ गई.

विक्की कौशल के ट्रांसफॉर्मेशन ने खींचा ध्यान

वायरल फोटो में विक्की कौशल का लुक उनके हालिया लुक्स से काफी अलग नजर आ रहा है. एक्टर ने अपनी दाढ़ी काफी बढ़ा रखी है. बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ कैप और चश्मे ने उनके पूरे लुक को बदल दिया है. विक्की के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे. कुछ यूजर्स का मानना है कि एक्टर का ये नया अवतार उनकी आने वाली फिल्म 'महावतार' से जुड़ा हो सकता है. हालांकि विक्की या फिल्म की टीम की तरफ से वायरल तस्वीर में दिख रहे इस लुक को लेकर ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

विक्की के लुक के बहाने फिर छिड़ी ट्रोलिंग पर बहस

विक्की कौशल के नए लुक के साथ ही सोशल मीडिया पर एक दूसरी बहस भी शुरू हो गई. कुछ यूजर्स ने विक्की और कटरीना के लुक्स पर होने वाली प्रतिक्रियाओं की तुलना करते हुए ट्रोलिंग के कथित 'डबल स्टैंडर्ड' पर सवाल उठाए. दरअसल, इससे पहले जब कटरीना कैफ विक्की कौशल के साथ एंटीलिया में आयोजित गणेश पूजा में पहुंची थीं तब सोशल मीडिया पर उनके लुक और बढ़े हुए वजन को लेकर कई कमेंट किए गए थे. एक्ट्रेस को बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. अब विक्की कौशल का बदला हुआ लुक सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया कि जिस तरह कटरीना के लुक में बदलाव को लेकर उन्हें निशाना बनाया गया था, वैसी प्रतिक्रिया विक्की के लिए क्यों नहीं देखने को मिल रही है.

यूजर्स ने कटरीना कैफ का किया सपोर्ट

वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “अब विक्की को उनके लुक्स के लिए कोई ट्रोल नहीं करेगा.” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “ट्रोलिंग सिर्फ उनकी पत्नी के लिए ही है, है ना?” वहीं एक और यूजर ने इसे सीधे तौर पर “डबल स्टैंडर्ड” बताया.

ये भी पढ़ें: काम दिलाने के बहाने चल रहा था देह व्यापार का खेल! ठाणे पुलिस ने 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया

Continue reading on the app

सितंबर में इक्विटी फंड्स में आया 30 प्रतिशत से ज्यादा निवेश, इंडस्ट्री एयूएम बढ़कर 82.64 लाख करोड़ रुपए हुआ: एएमएफआई

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग में सितंबर के दौरान इक्विटी योजनाओं में निवेश में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। एम्फी यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में इक्विटी फंड्स में 38,306.55 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया, जो अगस्त की तुलना में 30.61 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 82.64 लाख करोड़ रुपए हो गई।

एएमएफआई के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम्स में 74,831.96 करोड़ रुपए का निवेश आया, जबकि 36,525.41 करोड़ रुपए की निकासी दर्ज की गई।

इक्विटी योजनाओं के तहत कुल नेट एयूएम 37.54 लाख करोड़ रुपए रही, जबकि महीने के दौरान औसत एयूएम 38,50,660.61 करोड़ रुपए दर्ज की गई।

श्रेणीवार आंकड़ों में स्मॉल कैप फंड्स सबसे आगे रहे, जिसमें 9,038.57 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया। स्मॉल कैप फंड्स में कुल 13,025.13 करोड़ रुपए का निवेश हुआ और 3,986.56 करोड़ रुपए की निकासी हुई। इस श्रेणी में निवेशकों के 3.03 करोड़ फोलियो दर्ज किए गए।

इसके अलावा मिड कैप फंड्स में 7,834.84 करोड़ रुपए, फ्लेक्सी कैप फंड्स में 6,701.80 करोड़ रुपए, लार्ज एंड मिड कैप फंड्स में 4,271.22 करोड़ रुपए और मल्टी कैप फंड्स में 3,859.55 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया।

थीमैटिक फंड्स में 1,800.07 करोड़ रुपए, सेक्टोरल फंड्स में 1,840.02 करोड़ रुपए, फोकस्ड फंड्स में 1,390.84 करोड़ रुपए, वैल्यू फंड्स में 1,290.89 करोड़ रुपए और लार्ज कैप फंड्स में 859.47 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया।

हालांकि, कॉन्ट्रा फंड्स से 97.88 करोड़ रुपए और ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड्स से 662.14 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी दर्ज की गई।

पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग की बात करें तो सितंबर में कुल मिलाकर 1,33,375.57 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी रही। इसका मुख्य कारण डेट फंड्स से 1,83,155.76 करोड़ रुपए का भारी आउटफ्लो रहा।

इस बीच, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही। सितंबर में ईटीएफ श्रेणी में 15,501.40 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया। इसमें इक्विटी ईटीएफ सबसे आगे रहे, जहां 9,959.96 करोड़ रुपए का निवेश हुआ। इसके बाद गोल्ड ईटीएफ में 4,450.61 करोड़ रुपए और सिल्वर ईटीएफ में 1,974.32 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि अगस्त में इक्विटी फंड्स में 29,328.62 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया था, जो जुलाई की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत अधिक था। उस समय उद्योग का कुल एयूएम 87.08 लाख करोड़ रुपए था।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: ईशान किशन से कांपेगा कैरेबियाई खेमा! हैदराबाद में है तूफानी रिकॉर्ड

IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर ईशान किशन का बल्ला जमकर चलता है. Tue, 13 Oct 2026 18:28:56 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi | बौरा गए हैं BJP वाले - Pooja Tripati #indiaalliance #congress #sircontroversy #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T13:46:06+00:00

Wellness Event: सितारों का स्टाइलिश अंदाज हुआ वायरल ##sophiechoudry #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T13:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers