'राख में बदलते देखूंगी...', नाना पाटेकर के सपोटर्स पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, बोलीं- 'मुझे रुलाने वाले खून के आंसू रोएंगे'
Tanushree Dutta Slams Nana Patekar Supporters: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन (Nana Patekar Death) हो गया था. 75 साल की उम्र में वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए. जहां उनके चले जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें याद किया तो वहीं दूसरी ओर तनुश्री दत्ता ने उनके निधन को इविल डैड कहा था. इतना ही नहीं, जब से नाना इस दुनिया को छोड़कर गए हैं, तब से ही तनुश्री विवादित बयान दे रही हैं. अब उन्होंने नाना के सपोटर्स की जमकर क्लास लगाई है.
नाना के सपोटर्स पर भड़कीं तनुश्री
नाना पाटेकर के निधन के बाद से तनुश्री दत्ता विवादित बयान दे रही हैं. अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर नाना के सपोटर्स पर गुस्सा निकाला है. उन्होंने लिखा- 'सोचिए जिस इंसान ने पब्लिकली दो दशकों तक एक सच्ची आत्मा को अब्यूज, टॉर्चर और ट्रॉमा दिया हो, उसकी पूरी कम्यूनिटी सराहना करती है. ऐसे घिनौने लोगों को खुद ही डूबकर मर जाना चाहिए या फिर खुद को आग लगा देनी चाहिए. मैं नाना के सभी सपोटर्स को राख में बदलते देखूंगी. उनकी एक अब्यूजर के लिए निकली तारीफों ने मेरे दिल में उनकी इज्जत को खत्म कर दिया है. मैं इन सबकी आत्मा को नाना के पास भेजूंगी.'
'10 हजार सालों तक भुगतेंगे'- तनुश्री
तनुश्री दत्ता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'जो मैंने भुगता है उसे वो लोग 10 हजार सालों तक लगातार भुगतेंगे. जिस किसी ने भी मुझे इतनी तकलीफ से गुजरते हुए देखने के बावजूद एक राक्षस की तारीफ की और उसे सही ठहराया वो मेरी दिव्य सच्चाई का हिस्सा नहीं बन पाएगा. लोग किसका साथ देते हैं, इसी से उनके चरित्र के बारे में पता चलता है. वहीं, उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया है. जिसमें लिखा है- 'मुझे अपने कर्मों पर पूरा भरोसा है. खून के आंसू रोएंगे मुझे रुलाने वाले.'
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर की मौत को तनुश्री दत्ता ने बताया 'इविल डैड', बोलीं- 'आज का दिन कितना अजीब...'
महाकाल बाबा के किए दर्शन
वहीं, इससे पहले तनुश्री दत्ता ने महाका बाबा के दर्शन किए थे. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो महाकाल के दर्शन करती नजर आ रही थी. इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'महाकाल बाबा के दरबार में मेरी आस्था. मेरे ऊपर अनेक हमले हुए, लेकिन महाकाल ने मुझे हर बार बचाया. नाना और उनके दोस्तों ने मुझे परेशान करने के लिए कई कोशिश की, महाकाल ने हमेशा मेरी रक्षा की. ये कैसा संयोग है कि मेरे जीवन में इतनी सकारात्मक घटना के ठीक बाद मुझे महाकाल के दर्शन करने का मौका मिला. मेरे जीवन की सभी बुराइयों का एक-एक कर खत्मा होगा. ये ही मेरे दिल से दुआ है और प्रार्थना है.'
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद साल 2018 में चर्चा में आया था. तनुश्री ने आरोप लगाया था कि साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. इस मामले के सामने आने के बाद बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट को काफी चर्चा मिली और कई महिलाओं ने अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न का एक्सपीरियंस शेयर किए थे. वहीं, नाना पाटेकर ने तनुश्री के आरोपों को गलत बताया था. अब नाना के निधन के बाद तनुश्री के बयान और उनके विवादित शब्दों को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें- "नाना पाटेकर से महाकाल ने मुझे बचाया..." तनुश्री दत्ता के पोस्ट पर भड़के यूजर्स, बोले- कम से कम अब तो उनका पीछा छोड़
'दृश्यम' की तरह, इस फ्रेंचाइजी का भी रहा बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला | पहला पार्ट हिट, दूसरा ब्लॉकबस्टर, तीसरा सुपरहिट
'Bhool Bhulaiyaa' Franchise Box Office: आज की ऑडियंस सिर्फ फिल्म देखने के बाद थिएटर से निकलना नहीं चाहती. वे आइकॉनिक कैरेक्टर, गानों और फ्रैंचाइजी की दुनिया से जुड़े रहना चाहते हैं. जैसे 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी, अपने मुश्किल सस्पेंस और थ्रिलर के साथ पहले और दूसरे पार्ट की सफलता के बाद लगातार तीसरे पार्ट के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, वैसे ही 'भूल भुलैया' फ्रैंचाइजी ने भी हॉरर-कॉमेडी जॉनर में सफलता का एक नया इतिहास रचते हुए उसे फॉलो किया है. प्रियदर्शन की 2007 में आई पहली फिल्म 'भूल भुलैया' समय के साथ और बड़ी और ज्यादा वाइब्रेंट होती गई है. इस फ्रैंचाइजी ने साबित कर दिया है कि अगर किसी फिल्म का पहला पार्ट ऑडियंस को पसंद आता है, तो उसके सीक्वल सिर्फ नॉस्टैल्जिया पर डिपेंड नहीं रहते, बल्कि अपने दम पर नए रेवेन्यू रिकॉर्ड बना सकते हैं. 'भूल भुलैया' का पहला पार्ट बहुत हिट रहा, दूसरे पार्ट को 'ब्लॉकबस्टर' का टैग मिला और तीसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा. तो आइए, 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी के इस जादुई सफर और इसकी लगातार सफलता के पीछे के मुख्य कारणों को जानें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







