Responsive Scrollable Menu

INDIA Bloc Protest LIVE Updates: दिल्ली हाईकोर्ट में IYC की याचिका पर सुनवाई, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए दी थी अर्जी

INDIA Bloc Protest LIVE Updates: कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के नेता आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. इस मार्च के दौरान विपक्षी दलों के नेता 'वोट चोरी' के आरोपों और वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) को रोकने की मांग को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे. इस मार्च की अगुवाई लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी करेंगे. उन्होंने कहा कि कभी भी भारत की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.

अखिलेश, ममता और तेजस्वी भी हो सकते हैं मार्च में शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के नेता "प्यार, भाईचारे और देशभक्ति" के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. इससे पहले, CJI ने राहुल गांधी की मुलाकात की अपील को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि जिन मुद्दों पर वे चर्चा करना चाहते हैं, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं. इस मार्च में राहुल गांधी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक ममता बनर्जी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की उम्मीद है.

सेंट्रल दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा

विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. साथ ही राजधानी के अहम इलाकों में भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है और लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में अधिकारियों का सहयोग करें.

दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन रहेंगे बंद

विपक्ष के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार को छह स्टेशनों को बंद रखने का फैसला लिया है. डीएमआरसी के मुताबिक, सोमवार को पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे. डीएमआरसी के मुताबिक, ये सभी मेट्रो स्टेशन सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे.

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: गोवा एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ी परीक्षा में गड़बड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाली डिवाइस

Breaking News Today Live Updates: आज 12 अक्टूबर 2026 और दिन सोमवार है. दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया. रविवार देर रात दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई. बारिश का ये दौर अभी भी जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. इन याचिकाओं में पिछले 10 महीनों में सीईसी ज्ञानेश कुमार की तरफ से जारी 14 आदेशों को चुनौती दी गई है. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'इंडिया' गठबंधन के बैनर तले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान किया है. राहुल गांधी का सीजेआई से मिलने का कार्यक्रम है. हालांकि सीजेआई ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया है.

भारत का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) आज नई दिल्ली में अपना 33वां स्थापना दिवस मनाएगा, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.  वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मिजोरम के आइजोल जाएंगे. जहां वे तुइवामित में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही मिजोरम यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करेंगे.

उधर भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन 2026' का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में ब्राजील, चीन, बेलारूस और बोलीविया जैसे सदस्य देश अपने पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन करेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ का बेटा अन्वय अकेले पड़ गया भारी, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की टीम बुरी तरह हारी

क्रिकेट के मैदान पर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का आमना-सामना हुआ. 27 छक्कों वाले मुकाबले में जीत आखिरकार अन्वय द्रविड़ की हुई. Tue, 13 Oct 2026 09:19:47 +0530

  Videos
See all

लड़की का खतरनाक बाइक स्टंट, वीडियो वायरल | Sitapur Stunt Video | UP News | Reel | UP Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:28:34+00:00

Top News: सुबह की सबसे बड़ी खबरें | BJP | Congress | Protest | SC | Latest News | Headlines Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:35:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers