रन-मशीन बन चुके अभिषेक शर्मा का खुलासा, हर पावरप्ले के लिए करते है प्लान, 'इनसाइड-आउट शॉट' को बनाया अपना ब्रह्मास्त्र
abhishek batting plan: मैच के बाद ऑफ साइड के शॉट्स के बारे में पूछे जाने पर अभिषेक ने संवाददाताओं से कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि यह जानबूझकर था, लेकिन यह मेरे दिमाग में था कि उनकी मेरे खिलाफ कोई योजना थी. उन्होंने कहा कि जब ऑफ स्पिनर मेरे खिलाफ गेंदबाजी कर रहा था, तो यह सिर्फ उसके और मेरे बीच की लड़ाई थी. मैंने पहले ओवर में उसका सम्मान किया क्योंकि वह इस सीरीज में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है, इसलिए यह सिर्फ वह योजना थी जो मेरे लिए भी काफी अच्छी रही.
Sunil Bharti Mittal को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, मैक्रों ने दिया Legion of Honour
भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। नेपोलियन बोनापार्ट ने 1802 में ‘लेजियों द ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
कंपनी के एक बयान के अनुसार, मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों तथा दूरसंचार एवं डिजिटल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू ने कहा कि सुनील भारती मित्तल 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही, यानी 30 साल से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मित्तल ने दशकों से इन संबंधों को लगातार मजबूत किया है और दिखाया है कि फ्रांस और भारत के कारोबारी मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं।
आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसा समय है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।’’ यह सम्मान ‘शेवेलिये दे ल ऑर्द्र नासियोनाल दे ला लेजियों द ऑनर’ (नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) 28 अक्टूबर, 2026 को नयी दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान पर मित्तल ने फ्रांस गणराज्य के प्रति आभार व्यक्त किया।
मित्तल ने कहा, ‘‘फ्रांस के साथ मेरा जुड़ाव 1992 में एयरटेल की शुरुआत से रहा है जब कंपनी जनरल दे जो (कॉम्पैनी जेनेराल दे जो) ने भारत में मोबाइल दूरसंचार सेवाएं शुरू करने के लिए भारती के साथ साझेदारी की थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जुड़ाव आज भी जारी है। मैं यूरोपीय उपग्रह क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यूटेलसैट के सह-चेयरमैन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा हूं। मैं फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रति आभार के साथ यह सम्मान स्वीकार करता हूं।
साथ ही भारत तथा फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।’’ मित्तल को 2007 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2024 में वह ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (केबीई) से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नागरिक बने थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi







