Responsive Scrollable Menu

TVK की नवनिर्वाचित विधायक Maragatham Kumaravel और P Sathyabama ने ली शपथ

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की विधायक मरगाथम कुमारवेल और पी सत्यबामा ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष जे सी डी प्रभाकर के समक्ष विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। दोनों नौ अक्टूबर को हुए उपचुनाव में क्रमशः मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित हुई हैं। सचिवालय स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्य सरकार के मंत्री एन आनंद, आधव अर्जुन, के ए सेंगोट्टैयन और आर एन निर्मल कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मरगाथम कुमारवेल ने मदुरांतकम से अपनी जीत को ‘हैट्रिक जीत’ बताया और क्षेत्र के लोगों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “यह मेरी हैट्रिक जीत है। मुख्यमंत्री विजय ने जो वादे किए हैं, उनके अनुसार मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की मांगें पूरी की जाएंगी।” वहीं, सत्यबामा ने कहा कि उन्हें चुनाव के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

उन्होंने भारी जीत दिलाने के लिए जनता का आभार जताया और क्षेत्र में पानी की कमी सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। दोनों विधायकों ने अपनी जीत का श्रेय तमिलगा वेत्री कषगम के संस्थापक और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के प्रयासों तथा ‘सुशासन’ को दिया।

Continue reading on the app

ताप बिजलीघरों में Coal Stock घटने की गति थमी, 1.8 करोड़ टन से ऊपर बना भंडार

सरकार ने सोमवार को कहा कि देश के ताप बिजलीघरों में कोयले का भंडार घटने की रफ्तार इस महीने काफी धीमी हुई है। 29 सितंबर से कोयले का भंडार 1.8 करोड़ टन से ऊपर बना हुआ है। कोयला भंडार 29 सितंबर को 1.8932 करोड़ टन था, जो 10 अक्टूबर को घटकर 1.8205 करोड़ टन रह गया।

यह महत्वपूर्ण बात है, क्योंकि सितंबर में बिजलीघरों में कोयले का भंडार घटकर निचले स्तर पर आ गया था। कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘भंडार में स्थिरता से पता चलता है कि बिजलीघरों में कोयले की आपूर्ति उनकी दैनिक खपत के अनुरूप बनी हुई है। कम भंडार वाले बिजलीघरों में आपूर्ति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

साथ ही, जरूरत के आधार पर कम भंडार वाले बिजलीघरों को कोयले का पुनर्वितरण किया जा रहा है, ताकि पर्याप्त आपूर्ति तथा निर्बाध बिजली उत्पादन सुनिश्चित हो सके।’’ मंत्रालय ने कहा कि अधिक मालगाड़ियों में कोयला लादे जाने के कारण चालू महीने में घरेलू बिजलीघरों में कोयले का भंडार घटने की रफ्तार काफी धीमी हुई है। बयान के अनुसार, ‘‘सितंबर में पूरे महीने कोयले का भंडार करीब 72.8 लाख टन घटा था। इस दौरान औसतन प्रतिदिन करीब 2.4 लाख टन की कमी आई।’’ मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर के पहले 10 दिन में कोयले का भंडार कुल मिलाकर केवल करीब 5.6 लाख टन घटा।

इस दौरान प्रतिदिन औसतन करीब 60,000 टन की कमी आई। बयान के अनुसार, मालगाड़ियों में कोयला लादने की संख्या बढ़ने से स्थिति में सुधार हुआ है। इस वर्ष एक से 10 अक्टूबर के दौरान बिजली क्षेत्र के लिए प्रतिदिन औसतन 469 रैक (मालगाड़ियों के डिब्बे) में कोयला लादा गया, जबकि सितंबर 2026 में यह औसत 426 रैक था।

इस तरह इसमें करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अक्टूबर में प्रतिदिन औसतन 447 से 482 रैक के बीच कोयला लादा गया। इसके परिणामस्वरूप, अक्टूबर में बिजली क्षेत्र को प्रतिदिन औसतन 24.9 लाख टन कोयले की वास्तविक आपूर्ति हुई, जबकि सितंबर में यह 22.1 लाख टन प्रतिदिन थी।

मंत्रालय ने कहा कि चालू महीने में 10 अक्टूबर तक कोयले की वास्तविक आपूर्ति 23.7 लाख टन प्रतिदिन की निर्धारित योजना से अधिक रही। 10 में से नौ दिन आपूर्ति निर्धारित लक्ष्य से ऊपर रही। कोयला मंत्रालय पर्याप्त कोयला भंडार बनाए रखने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल), रेल मंत्रालय और बिजली कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि कोयले की निकासी तथा आपूर्ति लगातार बनी रहे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोयले की उचित आवाजाही सुनिश्चित करने में भारतीय रेलवे के लगातार सहयोग और पेशेवर प्रतिबद्धता को कोयला मंत्रालय उचित रूप से स्वीकार करता है और उसकी सराहना करता है।’’ घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS, Day-4: रन चेज में बिखरी दक्षिण अफ्रीका की टीम, ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की हालत खराब हो गई है. खेल के चौथे दिन 421 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में अब मेहमान टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को अगर मैच बचाना है तो उसे 319 रन और बनाने होंगे. Mon, 12 Oct 2026 22:58:19 +0530

  Videos
See all

Trump says you ‘can’t fight’ data centres - but many are | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T20:00:22+00:00

Rahul Gandhi को Himanta की दो टूक! Ballot Paper पर चुनाव लड़ने की चुनौती | India Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T20:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers