Responsive Scrollable Menu

CJP का दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम:कहा- प्रदर्शन की इजाजत दो नहीं तो फिर आंदोलन करेंगे; दीपके बोले- हिरासत का अधूरा वीडियो दिखाया

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से हिरासत के दौरान का पूरा वीडियो जारी करने को कहा है। दीपके बोले- अगर हिम्मत है तो पूरा वीडियो दिखाओ, ताकि लोगों को पता चले कि मुझे मेरे बुनियादी अधिकारों से कैसे वंचित रखा गया। उन्होंने कहा- मैंने बार-बार अपने चचेरे भाई से बात कराने, दो मिनट के लिए फोन देने की मांग की, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी। इधर, CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। दोनों जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की इजाजत लेने पहुंचे हैं। दीपके, रांका और दास को शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। रविवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर जमानत दी थी। रिहाई के बाद तीनों ने बताया कि उनके फोन जब्त किए गए और उन्हें वकील से संपर्क नहीं करने दिया गया। ‘परिवार को भी नहीं बताया कि कहां रखा है’ दीपके ने कहा कि हिरासत में लिए जाने के बाद वकील से संपर्क करने देना कानूनी अधिकार है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें यह अधिकार भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूरे दिन उनके परिवार को यह नहीं बताया कि उन्हें किस थाने में रखा गया है या देश में कहां ले जाया गया है। दीपके ने बताया कि रात 3:30 बजे उनसे माता-पिता को फोन करने के लिए कहा गया, जबकि परिवार पहले ही उनकी दादी को खोने के दुख से गुजर रहा था। उन्होंने सवाल किया कि जब पुलिस उनसे माता-पिता से बात करने को कह रही थी, तो उसने खुद परिवार को उनकी हिरासत की जगह क्यों नहीं बताई। दीपके ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ही नहीं, उनके परिवार को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। CEC के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन CJP और विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने रविवार को कहा था कि वे सोमवार सुबह 10 बजे संसद मार्ग थाने जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख मांगेंगे। उन्होंने कहा था कि दिल्ली पुलिस 24 घंटे में तारीख दे सकती है, अन्यथा संगठन फिर से प्रदर्शन का आह्वान करेगा। ‘CEC को बचाने के लिए नागरिकों से जंग लड़ रही सरकार’ दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “युवाओं पर हमला हो रहा है, पत्रकारों पर हमला हो रहा है, यहां तक कि सांसदों पर भी दिल्ली पुलिस हमला कर रही है। मोदी के लिए ज्ञानेश कुमार इतने जरूरी क्यों हैं कि उन्हें बचाने के लिए वह हर किसी के खिलाफ जंग लड़ने को तैयार हैं?” दीपके, रांका और दास को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद रिहा किया गया था। CJP नेताओं के मुताबिक, उन्हें एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर छोड़ा गया।

Continue reading on the app

दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन ला रहा ब्रांड, दावा- 15 हजार से कम होगी कीमत

Coolpad अब एक वाइड स्क्रीन वाला फोन लाने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कूलपैड का यह अपकमिंग डिवाइस दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 15 हजार रुपये से भी कम होगी। इसमें क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं...

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाओ, डरबन टेस्ट जीत जाओ… ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत का फॉर्मूला

साउथ अफ्रीका कैसे जीतेगा डरबन टेस्ट? जवाब है- वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर. क्योंकि, यही एक जरिया है. ऑस्ट्रेलिया को हराने का दूसरा कोई चारा नहीं है. Tue, 13 Oct 2026 08:10:42 +0530

  Videos
See all

Top News: सुबह की सबसे बड़ी खबरें | BJP | Congress | Protest | SC | Latest News | Headlines Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:35:18+00:00

लड़की का खतरनाक बाइक स्टंट, वीडियो वायरल | Sitapur Stunt Video | UP News | Reel | UP Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:28:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers